Responsive Scrollable Menu

डोमेस्टिक 2026-27 में 1788 मैच खेले जाएंगे:दलीप ट्रॉफी से सीजन की शुरुआत होगी; रणजी ट्रॉफी दो फेज में खेली जाएगी

भारतीय डोमेस्टिक सीजन 2026-27 की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। BCCI ने इसके शेड्यूल को लेकर जानकारी दी है। इस सीजन कुल 1788 मैच खेले जाएंगे। दलीप ट्रॉफी के साथ सीजन की शुरुआत होगी। वहीं रणजी ट्रॉफी इस बार भी दो फेज में खेली जाएगी। दलीप ट्रॉफी के बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप खेला जाएगा। इसमें पिछले रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टीम रेस्ट ऑफ इंडिया से भिड़ेगी। रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर से शुरु होगी रणजी ट्रॉफी इस बार भी दो चरणों में खेली जाएगी। पहला चरण अक्टूबर-नवंबर 2026 में और दूसरा चरण जनवरी-फरवरी 2027 में होगा। रणजी में 32 टीमों का एलीट ग्रुप और 6 टीमों का प्लेट ग्रुप रहेगा। बीच में सीनियर पुरुष टी-20 (सैयद मुश्ताक अली) और वनडे (विजय हजारे) ट्रॉफी खेली जाएगी। टी20 ट्रॉफी से महिला डोमेस्टिक सीजन शुरु होगा महिलाओं का घरेलू सत्र अक्टूबर-नवंबर में सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी से शुरू होगा। इसके बाद इंटर-जोनल ट्रॉफी और वनडे ट्रॉफियां दिसंबर से फरवरी तक खेली जाएंगी। अंडर-एज टूर्नामेंट नवंबर से जनवरी तक चलेंगे। सीके नायडू की विजेता टीम ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ से खेलेगी इस सीजन में एक नया मैच जोड़ा गया है। सीके नायडू ट्रॉफी की विजेता टीम रेस्ट ऑफ इंडिया से खेलेगी। इससे उभरते अंडर-23 खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी और यूनिवर्सिटी लेवल पर खेली जाने वाली ‘विज्जी ट्रॉफी’ को अब वनडे की बजाय टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मौसम को ध्यान में रखकर शेड्यूल में बदलाव जनवरी में कुछ इलाकों के मौसम को देखते हुए अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) के सभी मैच बेंगलुरु और मैसूर में खेले जाएंगे। अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी को नवंबर-जनवरी में शिफ्ट कर दिया गया है। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान क्रिकेट में बड़ा बदलाव:टी-20 फॉर्मेट में होगा अंडर-23 टूर्नामेंट:रंगीन ड्रेस में व्हाइट बॉल से मुकाबला खेलने उतरेंगे खिलाड़ी, IPL जैसा माहौल मिलेगा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय अंडर-23 प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट में आयोजित कराने की घोषणा की है। इसके बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी एक्शन मोड में आ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मदरसों में नहीं गाएंगे वंदे मातरम, शुभेंदु के आदेश पर भड़के हुमायूं कबीर; बनवा रहे बाबरी मस्जिद

पश्चिम बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य किए जाने का हुमायूं कबीर ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मदरसों में इसे नहीं गाएंगे। सरकार को ऐसे आदेश देने का अधिकार नहीं है। कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण करवा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Kolkata Knight Riders में Manish Pandey की वापसी और IPL 2026 की चुनौतियाँ

IPL 2026 में Kolkata Knight Riders के लिए Manish Pandey की वापसी से टीम को नई ऊर्जा मिली है. कोचिंग स्टाफ ने उनकी फिटनेस और अनुभव की सराहना की. पिच की नमी और बदलते मौसम ने मैच को चुनौतीपूर्ण बनाया. #IPL2026 #Kolkata #ManishPandey #CricketNews Thu, 21 May 2026 19:35:04 +0530

  Videos
See all

Baat Pate Ki: NEET पेपर माफिया के खिलाफ सड़क पर संग्राम! | Rajasthan | NEET Paper Leak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:40:03+00:00

Viral Video | पत्नी से मिलते ही भावुक हुए मंत्री Sanjeev Arora #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:39:46+00:00

NEET Paper Leak Protest: टीकाराम जूली का बीजेपी पर गंभीर आरोप | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:40:07+00:00

Baat Pate Ki: झारखंड के इतिहास में आज तक का सबसे बड़ा नक्सलियों का सरेंडर | Jharkhand | Naxalite #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:47:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers