Kitchen Gardening: अगर आप घर में हेल्दी और उपयोगी पौधा उगाना चाहते हैं, तो अजवाइन बेहतरीन विकल्प है। छोटे गमले में आसानी से उगने वाला यह पौधा खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।
RRB ALP 01/2025 Revised Vacancy Details 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: 10th / 12th Graduate Job Short Information : Railway Recruitment Board (RRB) will shortly announce the Result for the post of Assistant Loco Pilot (ALP) after evaluating their Performance in CBT I Exam. This recruitment was released for 10,970 posts. Applications for the ...
Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले 2 साल से वनडे क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने पिछली बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था, जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बुमराह टेस्ट क्रिकेट में लगातार खेलते रहे, भारत को 2 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और आईपीएल में भी नियमित तौर पर नजर आए, लेकिन उनका वनडे क्रिकेट में वापसी करना अब तक रहस्य बना हुआ है।
अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह का वर्कलोड बेहद सावधानी से मैनेज करना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह की वापसी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में हो सकती है। इससे पहले उन्हें करीब छह हफ्तों का लंबा ब्रेक मिलने की संभावना है, ताकि वह बड़े टूर्नामेंट की तैयारी पूरी फिटनेस के साथ कर सकें।
बुमराह की वनडे फॉर्मेट में होगी वापसी रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम इंडिया वही रणनीति अपनाना चाहती है जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनाई गई थी। उस दौरान भी बुमराह का वर्कलोड सीमित रखा गया था ताकि वह बड़े मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट रहें। चयन समिति और सपोर्ट स्टाफ इस बात के लिए भी तैयार बताए जा रहे हैं कि जरूरत पड़ने पर उन्हें और आराम दिया जा सकता है।
हालांकि वनडे मैचों में उनका इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है, लेकिन बड़े टेस्ट मुकाबलों में बुमराह की भूमिका अहम बनी रहेगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके खेलने की उम्मीद है।
बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने पर जोर भारतीय क्रिकेट में बुमराह की अहमियत इतनी ज्यादा है कि टीम मैनेजमेंट कई बार उन्हें अलग-अलग फॉर्मेट से आराम देता रहा है। यहां तक कि कुछ टेस्ट मैचों में भी उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बाहर रखा गया। टीम इंडिया चाहती है कि आईसीसी टूर्नामेंट जैसे बड़े आयोजनों में बुमराह पूरी तरह फिट रहें।
इसी बीच उनके आईपीएल खेलने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, ऐसे में कई क्रिकेट एक्सपर्ट मानते हैं कि बुमराह को अब तुरंत आराम देना बेहतर होगा ताकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस कर सकें।
वैसे इस सीजन आईपीएल में बुमराह का प्रदर्शन भी उनके स्तर के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए हैं। भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाने वाले बुमराह के लिए यह आंकड़ा काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है।