“कचरा लाओ, खाना पाओ!” भारत का अनोखा Garbage Cafe बना चर्चा का विषय
“कचरा लाओ, खाना पाओ!” भारत का अनोखा Garbage Cafe बना चर्चा का विषय
Neet 2026: नीट छात्रों के लिए पंजाब सराकर ने किया बड़ा ऐलान, एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री में बस में कर सकेंगे ट्रैवल
NEET 2026 की परीक्षा फिर से आयोजित होने वाली है. परीक्षा से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने पंजाब रोडवेज में मुफ्त सफर की घोषणा की है. लाखों छात्रों के लिए ये फैसला एक सहारा बनकर सामने आई है. क्योंकि रद्द होने की वजह से छात्र आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव झेल रहे हैं. पंजाब सरकार ने साफ किया है कि 20, 21 और 22 जून को परीक्षा देने वाले छात्र सिर्फ एडमिट कार्ड दिखाकर भी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगे.
नीट परीक्षा को लेकर देशभर में विवाद मचा हुआ है. पेपरलीक के बीच कई परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया था. खासतौर पर ग्रामीण और कमजोर परिवार के छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराये और यात्रा की चिंता सता रही है. इन चिंताओं के बीच पंजाब सरकार की ये घोषणा छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है.
पंजाब सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बदल दी हजारों परिवारों की तकदीर, 10 लाख रुपये तक मिल रहा मुफ्त इलाज
छात्र का सपना पैसों की कमी के कारण टूटना नहीं
सरकार की मानें तो छात्रों और परिजनों से मिले फीडबैक के आधार पर ये फैसला किया गया है. कई छात्रों ने बताया था कि दोबारा परीक्षा की वजह से उन्हें अतिरिक्त बस किराया, रहने और खाने के खर्च का सामना करना पड़ता है. सीएम भगवंत मान ने कहा कि किसी भी छात्र का सपना पैसों की कमी के कारण टूटना नहीं चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा हर एक बच्चे का अधिकार है.
पंजाब सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Punjab: भगवंत मान सरकार ने की ‘रोशन पंजाब’ प्रोजेक्ट की शुरुआत, सतौज बना देश का पहला खंभा-मुक्त गांव मॉडल
संवेदनशील राजनीति का उदाहरण
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि फैसला सिर्फ प्रशासनिक घोषणा नहीं है बल्कि छात्रों के प्रति संवेदनशील राजनीति का उदाहरण है. देशभर में इस संकट की वजह से छात्रों में निराशा का माहौल छाया है.
पंजाब सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'सीएम दी योगशाला' से लेकर 'आम आदमी क्लीनिक' तक पंजाब ने हाइपरटेंशन के खिलाफ बनाया एक व्यापक सुरक्षा कवच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation






















