Responsive Scrollable Menu

पार्ले ने मेलोडी टॉफी का प्रोडक्शन बढ़ाया:PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट किया था पैकेट, वीडियो वायरल होने के बाद डिमांड बढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के सामने आने के बाद देश-विदेश में मेलोडी टॉफी की डिमांड में भारी उछाल आया है, जिसके कारण पार्ले प्रोडक्ट्स कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने गुरुवार (21 मई) को इस बात की जानकारी दी। पार्ले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयांक शाह ने पीटीआई (PTI) से बातचीत में इस पल को ब्रांड के इतिहास का सबसे बड़ा कैंपेन बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी अब पीएम मोदी के इस स्वदेशी ब्रांड के समर्थन को आगे बढ़ाएगी। पार्ले प्रोडक्ट्स अब दुनिया भर में मेलोडी की उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए काम करेगी। वर्तमान में मेलोडी टॉफी दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अवेलेबल है। ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स पर सेल्स बढ़ी मयांक शाह से जब ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स से शुरुआती फीडबैक मिला है कि बाजार में अचानक डिमांड बहुत बढ़ गई है। क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स जैसे चैनलों पर सेल्स में तुरंत और भारी उछाल देखा गया है। कल सुबह से ही क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मेलोडी शब्द की सर्च काफी बढ़ गई है। विदेश से भी आ रही डिमांड, प्रोडक्शन बढ़ाया कंपनी ने डिमांड को पूरा करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मयांक शाह ने बताया कि कल से ही मेलोडी का प्रोडक्शन बढ़ा दिया गया है। भारत के साथ-साथ अब विदेशों से भी इसकी मांग काफी ज्यादा आ रही है। पीएम मोदी के मेलोनी को मेलोडी का पैकेट गिफ्ट किए जाने पर शाह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं को पार्ले मेलोडी गिफ्ट कर रहे हैं, तो यह पार्ले में हम सभी के लिए बेहद गर्व का पल है। ग्लोबल स्टेज पर स्वदेशी ब्रांड की ताकत मयांक शाह ने पीएम मोदी के इस कदम को वैश्विक मंच पर स्वदेशी ब्रांड्स की क्षमता का एक शक्तिशाली प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि पार्ले मेलोडी भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला टॉफी ब्रांड है। पीएम ने अपना काम कर दिया है, अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस ब्रांड को वैश्विक स्तर पर ले जाएं और इसे वास्तव में बहुत बड़ा बनाएं। भारतीय ब्रांड्स को यह पहचान देने के लिए PM के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। डिजिटल और अन्य मीडिया पर प्रमोशन की तैयारी पार्ले प्रोडक्ट्स इस घटनाक्रम का फायदा उठाने और मेलोडी ब्रैंड को आगे प्रमोट करने का प्लान बना रहा है। शाह ने बताया कि कंपनी ने कल से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। आने वाले समय में इसे मल्टीपल मीडिया और अन्य मीडिया माध्यमों के जरिए भी प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने इसे माननीय प्रधानमंत्री के स्वदेशी ब्रैंड को दिया गया एक शानदार अवसर बताया है। सोशल मीडिया पर 'Melodi' मीम्स वायरल हो रहे बुधवार को एक बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। इसे लेकर कई 'Melodi' मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। इसके बाद पार्ले प्रोडक्ट्स ने मौके का फायदा उठाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, '1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं।' ये खबर भी पढ़ें… मोदी की मेलोडी डिप्लोमेसी का फायदा हमनाम कंपनी को मिला: टॉफी बनाने वाली पारले शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं, रियल एस्टेट पारले इंडस्ट्री के शेयर 5% बढ़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। निवेशकों ने गलती से रियल एस्टेट कंपनी पारले इंडस्ट्रीज को मेलोडी बनाने वाली कंपनी समझकर उसमें निवेश कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Weight Loss Foods: वजन घटाना चाहते हैं तो फ्रिज में जरूर रखें ये 5 चीजें, होने लगेगा वेट लॉस

Weight Loss Foods: वजन घटाने के लिए अपने फ्रिज में कुछ फूड्स को जरूर रखें. ये चीजें फैट बर्न करने में मदद करती हैं और इन्हें खाने पर वजन घटना शुरू हो जाता है.

The post Weight Loss Foods: वजन घटाना चाहते हैं तो फ्रिज में जरूर रखें ये 5 चीजें, होने लगेगा वेट लॉस appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की कब हो सकती वनडे क्रिकेट में वापसी? बड़ा अपडेट आया

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले 2 साल से वनडे क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने पिछली बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था, जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बुमराह टेस्ट क्रिकेट में लगातार खेलते रहे, भारत को 2 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और आईपीएल में भी नियमित तौर पर नजर आए, लेकिन उनका वनडे क्रिकेट में वापसी करना अब तक रहस्य बना हुआ है।

अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह का वर्कलोड बेहद सावधानी से मैनेज करना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह की वापसी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में हो सकती है। इससे पहले उन्हें करीब छह हफ्तों का लंबा ब्रेक मिलने की संभावना है, ताकि वह बड़े टूर्नामेंट की तैयारी पूरी फिटनेस के साथ कर सकें।

बुमराह की वनडे फॉर्मेट में होगी वापसी
रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम इंडिया वही रणनीति अपनाना चाहती है जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनाई गई थी। उस दौरान भी बुमराह का वर्कलोड सीमित रखा गया था ताकि वह बड़े मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट रहें। चयन समिति और सपोर्ट स्टाफ इस बात के लिए भी तैयार बताए जा रहे हैं कि जरूरत पड़ने पर उन्हें और आराम दिया जा सकता है।

हालांकि वनडे मैचों में उनका इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है, लेकिन बड़े टेस्ट मुकाबलों में बुमराह की भूमिका अहम बनी रहेगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके खेलने की उम्मीद है।

बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने पर जोर
भारतीय क्रिकेट में बुमराह की अहमियत इतनी ज्यादा है कि टीम मैनेजमेंट कई बार उन्हें अलग-अलग फॉर्मेट से आराम देता रहा है। यहां तक कि कुछ टेस्ट मैचों में भी उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बाहर रखा गया। टीम इंडिया चाहती है कि आईसीसी टूर्नामेंट जैसे बड़े आयोजनों में बुमराह पूरी तरह फिट रहें।

इसी बीच उनके आईपीएल खेलने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, ऐसे में कई क्रिकेट एक्सपर्ट मानते हैं कि बुमराह को अब तुरंत आराम देना बेहतर होगा ताकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस कर सकें।

वैसे इस सीजन आईपीएल में बुमराह का प्रदर्शन भी उनके स्तर के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए हैं। भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाने वाले बुमराह के लिए यह आंकड़ा काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है।

Thu, 21 May 2026 17:28:51 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: 17 साल के लड़के ने सबको धो डाला! | Prateek Trivedi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T13:13:07+00:00

Twisha Sharma Case: कलेजे के टुकड़े के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगा- बरसे ट्वीशा के पिता | CM Mohan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T13:15:07+00:00

Twisha Husband News LIVE: ट्टिशा की चैट ने उड़ाए होश! फोन में मिले पति के ऐसे सबूत देख खून खौल जाएगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T13:12:25+00:00

Breaking: Durgapur में CM Suvendu की बैठक से पहले उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, समर्थक का अनोखा अंदाज #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T13:12:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers