Responsive Scrollable Menu

Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने उड़ाए फैंस के होश, सस्पेंस और ट्विस्ट देख चौंक जाएंगे आप!

Drishyam 3 X Review: ‘दृश्यम 3’  (Drishyam 3) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। मोहनलाल (Mohanlal) एक बार फिर जॉर्जकुट्टी बनकर दर्शकों के सामने लौटे हैं और इस बार भी उन्होंने अपने सस्पेंस और दमदार एक्टिंग से फैंस को चौंका दिया है।

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई फिल्म
‘दृश्यम 3’ 21 मई को रिलीज हुई। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट थी। अब फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म ने उम्मीदों से भी ज्यादा शानदार सस्पेंस और ट्विस्ट दिए हैं।

मोहनलाल की एक्टिंग ने जीता दिल

फिल्म में मोहनलाल ने एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मोहनलाल हमेशा की तरह शांत, स्मार्ट और पूरी तरह किरदार में नजर आए।

ट्विस्ट और क्लाइमैक्स ने किया हैरान

फिल्म के क्लाइमैक्स और कहानी के ट्विस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कई लोगों ने लिखा कि फिल्म का इंटरवल और दूसरा हाफ बेहद दमदार है, जिसने उन्हें सीट से बांधे रखा। वहीं कुछ यूजर्स ने क्लाइमैक्स को “होश उड़ा देने वाला” बताया।

कुछ लोगों को लगी स्लो

हालांकि हर किसी को फिल्म पूरी तरह पसंद नहीं आई। कुछ यूजर्स ने कहा कि फिल्म का पहला हाफ थोड़ा धीमा लगता है और कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। एक यूजर ने तो इसे फ्रेंचाइजी की सबसे कमजोर फिल्म तक बता दिया।

पहले दो पार्ट भी रहे थे सुपरहिट

बता दें कि ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद 2021 में दूसरा पार्ट आया और वह भी सुपरहिट साबित हुआ। अब तीसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े- डेटिंग ऐप से स्कैंडल में फंसे Bobby Deol, अनुराग कश्यप की 'बंदर' का ट्रेलर देख उड़ जाएंगे होश

Continue reading on the app

ईरान युद्ध में लड़ाकू विमानों से लेकर ड्रोन तक अमेरिका को कितना नुक़सान हुआ?

डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध में अमेरिका की जीत का दावा करते रहते हैं. उधर ईरान कहता रहा है कि उसकी जंग लड़ने की क्षमता अब भी बरकरार है.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट के भविष्य पर क्या बोल गए गए पॉन्टिंग, दोनों सुपरस्टार पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की राय जानिए

कोहली ने IPL में अपनी लगातार शानदार परफॉर्मेंस दिखाई है, वहीं रोहित भी ठीक खेले हैं, हालांकि उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट ने परेशान किया है. पोंटिंग, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 में दो ODI वर्ल्ड कप जिताए, ने कहा कि कोहली और रोहित जैसे चैंपियन खिलाड़ियों को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. Thu, 21 May 2026 19:14:39 +0530

  Videos
See all

Aar Paar With Amish Devgan:GEN-Z सोया हुआ है? अमिश देवगन ने किसे दिखाया आईना? Petrol Diesel | Gold #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:16:26+00:00

Abhishek Banerjee | Bulldozer Action | CM Suvendu | अभिषेक बनर्जी को1 दिन में मिले कितने नोटिस? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:11:39+00:00

Aar Paar: विदेश यात्रा पर भड़की सियासत | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:14:15+00:00

Aman Chopra Debate: CM Suvendu Adhikari | Bakra Eid | Namaz On Roads | Mamata Banerjee | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T14:11:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers