Race 3: बॉबी देओल को भूल चुकी थी नई पीढ़ी, कैसे सलमान खान के एक कॉल ने दिलाया दमदार कमबैक
Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अपकमिंग फिल्म बंदर में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में अपने करियर के मुश्किल दौर और कमबैक को लेकर खुलकर बात की। अभिनेता ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब नई पीढ़ी उन्हें लगभग भूल चुकी थी। ऐसे वक्त में सुपरस्टार सलमान खान की एक कॉल उनके लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
एक बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने याद किया कि कैसे उन्हें फिल्म रेस 3 में काम मिला और कैसे इस फिल्म ने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला खड़ा किया।
सलमान खान ने पूछा- “शर्ट उतारेगा मामू?”
शेखर टूनाइट पर शेखर सुमन के साथ बातचीत में, बॉबी देओल ने अपने करियर के कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्हें एहसास हुआ कि युवा दर्शक अब उन्हें उस तरह से नहीं पहचानते जैसे वे पहले पहचानते थे।
'रेस 3' में काम मिलने की कहानी याद करते हुए अभिनेता ने बताया, “सलमान बहुत ही प्यारे थे। उन्होंने मुझसे कुछ सालों बाद फोन किया और कहा, 'शर्ट उतारेगा मामा'। मैंने कहा, 'मैं कुछ भी करूंगा'। फिर उन्होंने कहा, 'चलिए, कहानी सुनिए' और इस तरह मुझे रेस 3 में काम मिल गया।”
बॉबी ने बिना देर किए जवाब दिया, “मैं कुछ भी करूंगा।” इसके बाद सलमान ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनने के लिए बुलाया और वहीं से रेस 3 का सफर शुरू हुआ।
साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और शाकिब सलीम भी अहम किरदारों में दिखाई दिए थे।
90 के दशक के स्टार से स्ट्रगल तक का सफर
बॉबी देओल ने 90 के दशक में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद 'सोल्जर' जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टार बना दिया। हालांकि, बाद के वर्षों में लगातार बॉक्स ऑफिस सफलता न मिलने की वजह से उनका करियर धीमा पड़ गया।
कई फिल्मों को बाद में कल्ट स्टेटस जरूर मिला, लेकिन लंबे समय तक वह बड़े पर्दे से दूर रहे।
‘आश्रम’ और ‘एनिमल’ ने बदली तस्वीर
'आश्रम' ने बॉबी देओल के करियर को नई दिशा दी। वेब सीरीज में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इससे उनकी लोकप्रियता फिर बढ़ने लगी।
इसके बाद 'एनिमल' में उनका छोटा लेकिन दमदार रोल काफी चर्चा में रहा। रबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगाा ने किया था।
Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने उड़ाए फैंस के होश, सस्पेंस और ट्विस्ट देख चौंक जाएंगे आप!
Drishyam 3 X Review: ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। मोहनलाल (Mohanlal) एक बार फिर जॉर्जकुट्टी बनकर दर्शकों के सामने लौटे हैं और इस बार भी उन्होंने अपने सस्पेंस और दमदार एक्टिंग से फैंस को चौंका दिया है।
रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई फिल्म
‘दृश्यम 3’ 21 मई को रिलीज हुई। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट थी। अब फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म ने उम्मीदों से भी ज्यादा शानदार सस्पेंस और ट्विस्ट दिए हैं।
मोहनलाल की एक्टिंग ने जीता दिल
#Drishyam3 What a film!! Probably the best 3rd part film in a very long time! Jeethu joseph you beauty. Mohanlal setting the standarda high! Mark my words industry hit loading. ????????
— Rohith R (@iamRRN) May 21, 2026
फिल्म में मोहनलाल ने एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मोहनलाल हमेशा की तरह शांत, स्मार्ट और पूरी तरह किरदार में नजर आए।
ट्विस्ट और क्लाइमैक्स ने किया हैरान
#Drishyam3 Review - Masterpiece ????
— Om ✨ (@Girish__28) May 21, 2026
Rating - ⭐ ⭐ ⭐ ⭐ ✨
Drishyam 3 Raises the Bar Again ..A Masterclass in Suspense Cinema ????
Drishyam 3 delivers everything fans hoped for and more .. gripping storytelling, brilliant twists, intense emotions, and #Mohanlal in absolute top… pic.twitter.com/1fqYzj4iyL
फिल्म के क्लाइमैक्स और कहानी के ट्विस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कई लोगों ने लिखा कि फिल्म का इंटरवल और दूसरा हाफ बेहद दमदार है, जिसने उन्हें सीट से बांधे रखा। वहीं कुछ यूजर्स ने क्लाइमैक्स को “होश उड़ा देने वाला” बताया।
कुछ लोगों को लगी स्लो
#Drishyam3 - Lalettan, Siddhique, Murali Gopi Gud Perf. Weak Making. Jeethu’s screenplay felt routine & repetitive this time. Serial mode 1st Hlf ends with a Gud Interval; Film picks up then & 2nd Hlf Mystery Drama is Engaging. But Climax clearly misses the Wow Factor. MEDIOCRE!
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) May 21, 2026
हालांकि हर किसी को फिल्म पूरी तरह पसंद नहीं आई। कुछ यूजर्स ने कहा कि फिल्म का पहला हाफ थोड़ा धीमा लगता है और कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। एक यूजर ने तो इसे फ्रेंचाइजी की सबसे कमजोर फिल्म तक बता दिया।
पहले दो पार्ट भी रहे थे सुपरहिट
बता दें कि ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद 2021 में दूसरा पार्ट आया और वह भी सुपरहिट साबित हुआ। अब तीसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े- डेटिंग ऐप से स्कैंडल में फंसे Bobby Deol, अनुराग कश्यप की 'बंदर' का ट्रेलर देख उड़ जाएंगे होश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi