एसआईआर : तीसरे चरण में 16 राज्यों व 3 केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची संशोधन का बड़ा अभियान शुरू
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, सटीक और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरावृति (एसआईआर फेज 3) कार्यक्रम शुरू कर दिया है। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी नामों को हटाना, नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना, मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर करना और आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार सूची तैयार करना है।
मध्य प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन
भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। इस बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं। भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राज्य में इस बोर्ड का गठन किया गया है। इससे व्यापारी समुदाय के कल्याण के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहतर वातावरण निर्मित करने और प्रदेश के निर्यात को बढ़ावा मिल सकेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama




















