सेंसेक्स डे लो से 750 अंक फिसला: निफ्टी भी लाल निशान में बंद; क्यों बाजार में तेजी के बाद आई गिरावट?
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआत शानदार रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बाजार की चमक फीकी पड़ गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक उछला था और निफ्टी भी मजबूती के साथ आगे बढ़ा, लेकिन दोपहर तक बाजार में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली और दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में पहुंच गए।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर करीब 750 अंक नीचे आ गया। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स 627.4 अंक चढ़कर 75945.79 तक पहुंचा था जबकि निफ्टी 200 अंक की तेजी के साथ 23859.90 पर कारोबार कर रहा था, लेकिन बाद में बाजार का मूड पूरी तरह बदल गया। दोपहर करीब 2 बजे सेंसेक्स 154 अंक गिरकर 75163.77 पर आ गया था जबकि निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 23654.35 पर कारोबार करता दिखा।
रिजर्व बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकता है
बाजार में इस कमजोरी के पीछे कई बड़े कारण रहे। सबसे बड़ा असर उस रिपोर्ट का दिखा जिसमें कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक रुपये को संभालने के लिए ब्याज दर बढ़ाने जैसे कदमों पर विचार कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा समेत शीर्ष अधिकारियों ने हाल में कई बैठकें की हैं। रुपये के डॉलर के मुकाबले 97 के करीब पहुंचने के बाद केंद्रीय बैंक अतिरिक्त करेंसी स्वैप और विदेशी निवेशकों से डॉलर जुटाने जैसे विकल्पों पर भी चर्चा कर रहा।
कर्ज महंगा हो सकता है
ब्याज दर बढ़ने की आशंका का असर शेयर बाजार पर साफ दिखा। आमतौर पर ऊंची ब्याज दरें कंपनियों के लिए कर्ज महंगा कर देती हैं और बाजार में नकदी कम होती है। इससे निवेशकों का रुझान इक्विटी की बजाय फिक्स्ड इनकम विकल्पों की तरफ बढ़ सकता है।
बाजार में गुरुवार को मुनाफावसूली हुई
दूसरा बड़ा कारण मुनाफावसूली रहा। पिछले कुछ सत्रों से बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी। बुधवार को भी सेंसेक्स 117 अंक और निफ्टी 41 अंक चढ़कर बंद हुए थे। ऐसे में निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा काटना बेहतर समझा।
एफआईआई की बिकवाली हावी
विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया। बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने 1,597 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। लगातार विदेशी बिकवाली से बाजार से पैसा निकलता है और निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ता है। इसका असर रुपये पर भी पड़ता है।
ग्लोबल संकेत भी कमजोर रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई इंडेक्स और हांगकांग का हैंगसेंग दबाव में रहे, जबकि अमेरिकी बाजारों के फ्यूचर्स भी गिरावट में कारोबार करते दिखे।
स्टॉक्स की बात करें तो ओला इलेक्ट्रिक के शेयर करीब 4 फीसदी टूट गए। कंपनी की मार्च तिमाही आय कमजोर रहने और ब्रोकरेज की तरफ से मार्जिन व ग्रोथ को लेकर चिंता जताने से दबाव बना। वहीं लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर करीब 6 फीसदी चढ़े। कंपनी ने मार्च तिमाही में सालाना आधार पर करीब 46 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है।
(प्रियंका कुमारी)
Sharad Joshi जयंती पर CM Mohan Yadav का नमन, हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर को दी श्रद्धांजलि !
शरद जोशी जयंती पर CM Mohan Yadav का नमन, हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर को दी श्रद्धांजलि ! #SharadJoshi #SharadJoshiJayanti #mohanyadav ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sudarshan News

























