Weather Update: 150 साल की सबसे भयानक गर्मी आने वाली है… क्या धरती सच में भट्टी बन जाएगी?
Weather Update: कहा जा रहा है कि इस बार गर्मी 150 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. यानी धरती ऐसे तपेगी जैसे कोई भट्टी जल रही हो. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस साल का एल नीनो सिर्फ सामान्य नहीं रहेगा, बल्कि ये एक 'सुपर एल नीनो' बन सकता है. अब सवाल ये है ये सुपर एल नीनो होता क्या है, और इससे इतनी गर्मी क्यों बढ़ जाती है? आसान भाषा में समझिए तो एल नीनो एक प्राकृतिक मौसमीय बदलाव है, जो हर कुछ सालों में प्रशांत महासागर में होता है. स्पेनिश में 'एल नीनो' का मतलब होता है 'छोटा बच्चा' नाम भले छोटा हो, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है. सामान्य स्थिति में प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्से (दक्षिण अमेरिका के पास) का पानी ठंडा रहता है और पश्चिमी हिस्से (एशिया और ऑस्ट्रेलिया के पास) का पानी गर्म रहता है. इसी वजह से हवाओं का एक स्थिर पैटर्न बनता है, जो भारत में मानसून लाने में मदद करता है. लेकिन जब एल नीनो आता है, तो ये पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है. हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं, समुद्र का पानी असामान्य रूप से गर्म हो जाता है, और इसका असर हजारों किलोमीटर दूर भारत तक पहुंचता है. साल 2023 में भी ऐसा असर देखा गया था, जब कई जगह तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच गया था. अब विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार हालात और गंभीर हो सकते हैं क्योंकि प्रशांत महासागर का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. अगर ये 'सुपर एल नीनो' बन गया, तो इसे पिछले 150 सालों में सबसे शक्तिशाली मौसमीय घटनाओं में से एक माना जा सकता है. इसका सीधा असर भारत पर भी पड़ेगा खासकर उत्तर भारत, मध्य भारत और राजस्थान जैसे इलाकों में. यानि आने वाले महीने आसान नहीं होने वाले… गर्मी सिर्फ मौसम नहीं, एक बड़ी चुनौती बन सकती है.
मुनीर जा रहे तेहरान, ईरान और अमेरिका के बीच कभी भी हो सकती है परमाणु समझौते की घोषणा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















