Pulwama का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान Pakistan में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना
इसे भी पढ़ें: Pakistan Military Operation In Balochistan | बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई! 35 चरमपंथी ढेर, 3 'हाई-प्रोफाइल' कमांडर गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें: 'अब हमें और नहीं डराएगा', Donald Trump का बड़ा दावा US-Nigerian Army ने मार गिराया Islamic State का नंबर-2 कमांडर
किसी को आम तो किसी को चावल और ऑर्किड पेपरवेट्स, जानें पांचों देशों के नेताओं को PM मोदी ने क्या तोहफे दिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पूरी करके नई दिल्ली पहुंच गए हैं. पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर गए थे. इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी ने विभिन्न देशों के नेताओं भारत की विविध परंपराओं और हस्तशिल्प से जुड़े खास उपहार दिए हैं.
पीएम मोदी ने किस देश के किस नेता को क्या तोहफा दिया है, आइये जानते हैं…
बात सबसे पहले इटली की. इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी ने मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसके अलावा, पीएम मोदी ने उन्हें असम की प्रसिद्ध मूगा सिल्क स्टोल भेंट की. पीएम मोदी ने उन्हें शिरुई लिली सिल्क स्टोल भी भेंट की हैं. वहीं, इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला को पीएम मोदी ने आगरा की प्रसिद्ध पच्चीकारी कला से बना मार्बल इनले वर्क बॉक्स और पंडित भीमसेन जोशी और एमएस सुब्बुलक्ष्मी की कैसेट भेंट की है.
यूएई के राष्ट्रपति को पीएम ने केसर आम किया भेंट
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से पीएम मोदी ने इस दौरे के दौरान सबसे पहले मुलाकात की थी. इस दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात के जीआई टैग वाले केसर आम उन्हें भेंट किए. इन आमों को क्वीन ऑफ मैंगोज भी कहा जाता है. पीएम मोदी को यूएई के क्राउन प्रिंस को पीएम मोदी ने राजस्थान की पारंपरिक कोफ्तागिरी कला से सजी एक औपचारिक कटार भेंट की है. ये कटार भारत की युद्धक और कलात्मक विरासत का प्रतीक मानी जाती है.
यूएन के महानिदेशक को पीएम का खास उपहार
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक क्यू डोंगयु को प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के प्रसिद्ध चावलों की विभिन्न किस्मों के नमूने भेंट किए, जिनमें इनमें केरल के पलक्कड़ रेड राइस, पश्चिम बंगाल के गोविंदभोग राइस, इंडो-गंगेटिक क्षेत्र के बासमती चावल, असम के जोहा राइस और उत्तर प्रदेश के कालानमक राइस शामिल हैं. इनकी अपनी विशेष सुगंध, स्वाद और पोषण संबंधी खूबियां हैं. कालानमक चावल को “बुद्धा राइस” तो बासमती को “क्वीन ऑफ फ्रेगरेंस” के नाम से जाना जाता है. FAO महानिदेशक को पीएम मोदी ने हेल्दी मिलेट बार्स भी भेंट किए, जिसमें महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर उगाए जाने वाले ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाज शामिल हैं.
नीदरलैंड के राजा को पीएम ने क्या किया भेंट?
नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर को प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी भेंट की. जयपुर की GI-टैग वाली ब्लू पॉटरी अपनी चमकदार कोबाल्ट ब्लू, सफेद और पीले रंगों की डिजाइन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. पीएम ने डच महारानी मैक्सिमा को मीनाकारी और कुंदन ईयररिंग्स उपहार में दिए. ये राजस्थान की शाही परंपरा से जुड़े हैं. नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन को पीएम ने मछली की आकृति वाली मधुबनी पेंटिंग भेंट की. मिथिला क्षेत्र की GI-टैग्ड मधुबनी पेंटिंग बहुत फेमस है.
नॉर्वे के पीएम को पीएम मोदी ने क्या तोहफा दिया?
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस्ड ऑर्किड पेंटिंग और ऑर्किड पेपरवेट्स उपहार में दिए, जिसे सिक्किम की धुंध भरी घाटियों में मिलने वाले असली ऑर्किड और फर्न से तैयार किया गया था.
डेनमार्क के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने दिया खास उपहार
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन को प्रधानमंत्री मोदी ने बीदरी सिल्वर वर्क वास उपहार में भेंट किया. ये दक्कन की प्रसिद्ध बीदरी कला अपनी काले धातु पर चांदी की बारीक नक्काशी के लिए जानी जाती है.
स्वीडन के प्रधानमंत्री को PM ने क्या उपहार दिए
पीएम ने मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन को शांतिनिकेतन मैसेंजर बैग भेंट किया. ये बैग गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की कलात्मक सोच और बंगाल की हस्तशिल्प परंपरा को दर्शाता है. पीएम मोदी ने टैगोर की रचनाओं का संग्रह, मणिपुर की लोकटक चाय और लद्दाख की शुद्ध ऊनी स्टोल भी उपहार में दी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation

















.jpg)



