दिल्ली-नोएडा गर्म हवाओं से बचना है तो आज ही बदलें ये आदतें, वरना हो जाएंगे लू का शिकार
Delhi Noida Red Alert: दिल्ली-नोएडा की तेज गर्मी और गर्म हवाओं को बिल्कुल नजरअंदाज न करें. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को लू से बचा सकते हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों का इस मौसम में ज्यादा ध्यान रखें.
The post दिल्ली-नोएडा गर्म हवाओं से बचना है तो आज ही बदलें ये आदतें, वरना हो जाएंगे लू का शिकार appeared first on News24 Hindi.
दिल्ली की भीषण गर्मी बनी जानलेवा, RML अस्पताल में हीट स्ट्रोक का पहला गंभीर मामला
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है. भीषण लू और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हीट स्ट्रोक का पहला गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है.
पहला गंभीर मामला और मरीज की स्थिति
जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय एक छात्र को देर रात करीब 1:45 बजे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक ट्रेन से यात्रा कर रहा था, तभी उसे तेज गर्मी और लू के कारण हीट स्ट्रोक हुआ. अस्पताल पहुंचने पर उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी. डॉक्टरों ने तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर “इमर्शन कूलिंग” प्रक्रिया शुरू की, ताकि शरीर का तापमान तेजी से कम किया जा सके.
डॉक्टरों का कहना है कि युवक को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी. अत्यधिक गर्मी और लंबे समय तक गर्म वातावरण में रहने के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. फिलहाल मरीज का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है. दिन के समय गर्म हवाएं और उमस लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही हैं. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और यात्रा करने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है.
बचाव के उपाय और डॉक्टरों की सलाह
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, धूप में निकलने से बचें और जरूरी न हो तो दोपहर के समय यात्रा न करें. हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, ओआरएस और तरल पदार्थ लेने तथा शरीर को हाइड्रेट रखने की भी सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: Ebola का कहर जारी... कांगो-युगांडा में महामारी घोषित! दिल्ली एयरपोर्ट पर भी अलर्ट, जानें WHO की गाइडलाइंस
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में हीट स्ट्रोक के मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है. राजधानी में पड़ रही यह भीषण गर्मी अब केवल असुविधा नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप लेती दिखाई दे रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation
























