Responsive Scrollable Menu

Cannes 2026: मौनी रॉय ने बोल्ड गाउन में ढाया कहर, ग्लैमरस लुक देख फैंस बोले- ‘नजरें हटाना मुश्किल’

Mouni Roy Cannes Look 2026: मौनी रॉय (Mouni Roy) ने Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर जैसे ही एंट्री ली, हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर ठहर गईं। बोल्ड क्रिस्टल गाउन, डायमंड जूलरी और कॉन्फिडेंस से भरे अंदाज में मौनी ने ऐसा ग्लैमरस जलवा बिखेरा कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गईं।

स्ट्रैपलेस गाउन में दिखीं ग्लैमरस

Mouni Roy Cannes

कान फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय फिल्म ‘La Bataille De Gaulle: L'Âge De Fer’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने Carolines Couture की 2026 रनवे कलेक्शन से आइवरी शेड का स्ट्रैपलेस क्रिस्टल गाउन पहना था।

यह बॉडी-हगिंग गाउन उनके कर्व्स को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा था। गाउन पर किया गया सिल्वर क्रिस्टल वर्क और एब्स्ट्रैक्ट वेब-स्टाइल डिजाइन उनके पूरे लुक को बेहद यूनिक बना रहा था।

डायमंड जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

Mouni Roy Cannes 2026

अपने इस रेड कार्पेट लुक को मौनी ने Chopard की शानदार डायमंड जूलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने हैवी डायमंड नेकलेस, ब्रेसलेट, रिंग्स और Precious Lace डायमंड वॉच कैरी की थी।

जूलरी ने उनके ग्लैमरस लुक में रॉयल टच जोड़ दिया। कैमरों की फ्लैश में मौनी का पूरा लुक और भी ज्यादा चमकता नजर आया।

मिनिमल मेकअप ने जीता दिल

Mouni Roy Cannes 2026

मौनी ने अपने मेकअप को बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट रखा। उन्होंने ग्लॉसी न्यूड लिप्स, ड्रामेटिक आई मेकअप और शार्प कंटूर वाला लुक चुना। वहीं बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया गया था, जिससे उनका नेकलेस और ऑफ-शोल्डर गाउन दोनों खूबसूरती से हाईलाइट हो सके।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Mouni Roy Cannes 2026

मौनी रॉय ने अपने कान लुक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह कभी कार में बैठकर पोज देती नजर आईं, तो कभी कान्स वेन्यू पर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दी।

पर्सनल लाइफ भी चर्चा में

Mouni Roy Cannes 2026

मौनी रॉय का यह कान्स अपीयरेंस ऐसे समय पर सामने आया है, जब हाल ही में उनके और पति सुरज नंबियार (Suraj Nambiar) के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी। हालांकि, इन खबरों पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े- तलाक के बाद कान्स में जलवा बिखेर रही Mouni Roy, ब्लैक ड्रेस में शेयर की शानदार तस्वीरें!

Continue reading on the app

गॉलब्लैडर निकाल देने के बाद क्या होता है? जानिए सर्जरी के बाद कौन-कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं

Gallbladder Removal Surgery: पित्त की थैली में पथरी होने पर या पित्ताशय के खराब हो जाने पर उसे निकालना पड़ सकता है. ऐसे में यहां जानिए पित्ताशय निकाल दें तो क्या होगा और शरीर को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

The post गॉलब्लैडर निकाल देने के बाद क्या होता है? जानिए सर्जरी के बाद कौन-कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सजा दी है? कौन सी हरकत पर भड़के रेफरी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चोट के बाद वापसी की. कोलकाता के खिलाफ मैच में उतरने इस ऑलराउंडर को गुस्सा दिखाना महंगा पड़ा. मैच रेफरी ने उनके ऊपर 10 फीसदी का जुर्माना लगाने के साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा. Thu, 21 May 2026 12:07:34 +0530

  Videos
See all

West Bengal। Falta Repolling। Jahangir Khan के हटते ही बदला माहौल, जानिए कैसे चल रहा मतदान?।BJPVsTMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T07:34:46+00:00

Breaking News | जब Neet Paper Leak पर सड़कों पर गूंजा छात्रों और Congress का गुस्सा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T07:36:03+00:00

Noida सेक्टर-57 की सर्विस रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T07:45:14+00:00

PM की विदेश यात्रा और रोम-काशी की तुलना पर क्या बोले Imran Masood? | #shorts #shortvideo #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T07:37:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers