Bank Holiday August 2026: 13 से 31 अगस्त के बीच कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए क्योंकि 13 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच त्योहारों, साप्ताहिक अवकाशों और क्षेत्रीय छुट्टियों के चलते कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी निर्बाध रूप से चालू रहेंगी लेकिन चेकबुक और पासबुक से जुड़े कुछ बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कब-कब और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे….
अगस्त बैंक छुट्टियां
- 13 अगस्त (गुरुवार): देशभक्त दिवस मणिपुर (इम्फाल) ।
- 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस, (राष्ट्रीय अवकाश )
- 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती, त्रिपुरा
- 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी / ओणम): केरल (कोच्चि,
- तिरुवनंतपुरम) ,आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा)।
- 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना आदि अधिकांश राज्यों/राजधानियों में बैंक बंद रहेंगे।)
- 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल (राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।)
साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में लागू)
- 16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश ( पारसी नववर्ष / नवरोज)
- 22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार
- 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते हैं मदद
- बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं।
- ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
- ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
- पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा जारी लिस्ट में छुट्टियां सभी राज्यों को मिलाकर (रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार और क्षेत्रीय त्योहारों सहित) होती हैं, जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होती हैं। यह जरूरी नहीं कि एक राज्य में छुट्टी हो तो दूसरे में भी रहे। सरकारी और त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंकों में अवकाश रहता है, वहीं हर रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है।
नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।
IAS Transfer: राज्य सरकार ने इन 3 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट
गुजरात की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव (Gujarat IAS Transfer) किया है। सूरत नगर निगम के नगर आयुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा अन्य कई पदों के प्रभाव में भी फेरबदल किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग मे मंगलवार को जारी किया है।
बैच 2005 के आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार का स्थानांतरण किया गया है। उनकी सेवाएं एनर्जी पेट्रोकेमिकल्स डिपार्टमेंट को गुजरात इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन गांधीनगर के सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए सौंपी गई है। इससे पहले वह स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर समग्र शिक्षा अभियान पद पर कार्यरत थे।
सूरत नगर निगम के नगर आयुक्त कौन?
सूरत नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर कार्यरत बैच 2009 के आईएएस अधिकारी नागराजन एम स्थानांतरण किया गया है। अब उन्हें समग्र शिक्षा अभियान के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 2016 के आईएएस अधिकारी तेजस दिलीपभाई परमार, जो सूरत के कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं, उन्हें नगर आयुक्त सूरत नगर निगम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जुलाई में हुआ 25 से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला
जुलाई में भी गुजरात में कई आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया था। 21 जुलाई को जारी आदेश के तहत 28 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई यूजीवीसीएल मेहसाना के प्रबंध निदेशक पद पर गौरांगभाई एच मकवाना को नियुक्त किया गया था। वहीं गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन गांधीनगर के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी प्रभव जोशी को सौंपी गई थी।
सूरत नगर निगम के उप नगर नगर आयुक्त पद की जिम्मेदारी स्मिथ संतोष लोधा को दीगई थी। गांधीनगर के डिस्टिक डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर डीके ब्रह्मभट्ट को नियुक्त किया गया था। इस सूची में बीके जोश, केजे राठौड़, एमके जोशी, वीके यादव, डीके पटेल समेत कई आईएएस अफसरों के नाम शामिल थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







