बंगाल में अब मदरसों में भी गाना होगा वंदे मातरम, शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला
Vande Matram: आपको बता दें कि यह आदेश अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Salman Khan: भाईजान को देखते ही बदल गए पैपराजी के तेवर, हाथ जोड़कर मांगी माफी; भाईजान बोले- ‘जोर से बोलो सॉरी’
Salman Khan Paparazzi Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़कने के बाद सलमान खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान काफी अच्छे मूड में नजर आए और पैपराजी की माफी भी स्वीकार करते दिखे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में उनकी खिंचाई भी की।
अस्पताल के बाहर नाराज हुए थे सलमान
दरअसल, कुछ दिन पहले सलमान खान देर रात हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। वहां मौजूद पैपराजी उन्हें देखते ही जोर-जोर से ‘भाई-भाई’ चिल्लाने लगे और तस्वीरें लेने लगे। यह देखकर सलमान नाराज हो गए थे। उन्होंने पैपराजी को समझाते हुए कहा था कि अस्पताल जैसी जगह पर शोर मचाना सही नहीं है।
सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी
अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान खान ने देर रात सोशल मीडिया पर लगातार कई पोस्ट शेयर किए थे। इन पोस्ट्स में उन्होंने पैपराजी को लाइन क्रॉस न करने की सलाह दी थी। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वह 60 साल के हो गए हैं, लेकिन लड़ना अभी भी नहीं भूले हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
सक्सेस पार्टी में फिर मिले पैपराजी
LATEST: Cute Banter Between Salman Khan and Media People!
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) May 20, 2026
Media - Aaj koi chilana mat re, Love u bhai.
Salman - Ha yeh jagah sahi hai.
Media - Kal ke liye sorry bhai
Salman - Jor se bolo awaz Nahi aa rahi tum sabki ???????? #SalmanKhan pic.twitter.com/vhwiFz8K00
इसके बाद सलमान खान फिल्म Raja Shivaji की सक्सेस पार्टी में पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे माफी मांगनी शुरू कर दी। जैसे ही सलमान कैमरों के सामने पोज देने लगे, एक पैपराजी ने कहा, “भाईजान, कल के लिए सॉरी।” वहीं दूसरे ने कहा, “हम आपको बहुत प्यार करते हैं।”
‘जोर से बोलो सॉरी’
पैपराजी की बात सुनकर सलमान खान मुस्कुराने लगे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “जोर से बोलो सॉरी… आवाज नहीं आ रही तुम लोगों की।” इसके बाद सलमान उनके पास गए और पूछा कि क्या कहना चाहते हो। इस पर पैपराजी ने जवाब दिया, “सॉरी भाई, हमारा ऐसा इंटेंशन नहीं था। हम भूल गए थे कि हॉस्पिटल है।” सलमान का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।
बताया क्यों गए थे अस्पताल
सलमान खान ने बाद में पैपराजी को माफ कर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने एक दोस्त की पत्नी को देखने अस्पताल गए थे, जो काफी बीमार हैं। सलमान ने पैपराजी को प्यार से समझाया कि अस्पताल जैसी जगहों पर शांति बनाए रखना जरूरी होता है।
यह भी पढ़े- पैपराजी पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- ‘60 का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi






















