Responsive Scrollable Menu

रोज कितना नमक खाना चाहिए? WHO की बताई लिमिट से ज्यादा हुआ तो शरीर पर क्या पड़ेगा असर

Salt Limit: अगर आपको नमकीन चीजें खाना पसंद हैं तो थोड़ा रुकने की जरूरत है. कई बार अनजाने में बॉडी के अंदर जरूरत से ज्यादा नमक चला जाता है. इससे शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं. 

The post रोज कितना नमक खाना चाहिए? WHO की बताई लिमिट से ज्यादा हुआ तो शरीर पर क्या पड़ेगा असर appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

Ranbir Kapoor: ‘रामायण’ के VFX ट्रोलिंग पर भड़के रणबीर; बोले- ‘लोगों को लगता है AI से बना दिया, सालों की मेहनत नहीं दिखती’

Ranbir Kapoor Ramayana VFX Trolling Reaction: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए VFX और CGI (कंप्यूटर से बनाए गए विजुअल्स) को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने विजुअल्स की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें लेकर सवाल भी उठाए। अब फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने VFX की आलोचना करने वालों को जवाब दिया है।

CGI पर कमेंट करना आसान, बनाना नहीं
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच CGI को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है। खासकर AI के आने के बाद लोग विजुअल को लेकर अपनी राय देने लगे हैं। एक्टर ने कहा कि कई लोग यह मान लेते हैं कि CGI या VFX बनाना कुछ ही समय का काम है। जबकि इसके पीछे बड़ी टीम और कलाकारों की सालों की मेहनत होती है।

रणबीर ने बताया कि उन्होंने खुद नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को फिल्म के VFX पर लगातार काम करते देखा है। टीम छोटी-छोटी चीजों पर भी काफी समय देती है, यहां तक कि आसमान का रंग सही दिखाने के लिए भी लंबे समय तक काम किया गया है।

लोगों को लगता है AI से बन गया

रणबीर ने कहा कि उन्हें कभी-कभी यह देखकर मजा आता है कि कुछ लोग CGI की पूरी प्रक्रिया जाने बिना ही उस पर अपनी राय देने लगते हैं। उनके मुताबिक, लोगों को लगता है कि किसी ने AI की मदद से कुछ बनाया और तुरंत उसे फिल्म में डाल दिया। जबकि असल में VFX तैयार करने के पीछे कई कलाकारों की लंबी मेहनत होती है। एक्टर का मानना है कि दर्शकों को ऐसा CGI देना आज के समय में और भी मुश्किल हो गया है, जो उन्हें पूरी तरह असली लगे।

फोन पर देखकर VFX को जज करने पर भी सवाल
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी VFX की आलोचना को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट के विजुअल्स को मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर देखकर सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। नमित के मुताबिक, फिल्म को बड़े पर्दे और IMAX 3D के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग खराब इंटरनेट कनेक्शन के साथ फोन पर ट्रेलर देखकर फिल्म के तकनीकी काम पर फैसला सुना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी फिल्म के विजुअल्स और साउंड पर राय बनाने से पहले उसे सही तरीके से देखना जरूरी है।

VFX पर अभी चल रहा है काम
डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि ‘रामायण’ के VFX का काम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। टीम फिल्म को फाइनल टच देने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ VFX सीक्वेंस को तैयार करने में ढाई से तीन साल तक का समय लगा है। नितेश के मुताबिक, अगर कोई सिर्फ कमियां ढूंढने पर ध्यान देगा तो उसे पूरी मेहनत के बजाय छोटी गलतियां ही नजर आएंगी।

दो हिस्सों में आएगी फिल्म


नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म के ट्रेलर में राम और सीता की शादी, वनवास, लंका और रावण की कहानी की झलक देखने को मिली थी। अब VFX को लेकर हो रही चर्चा के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना प्रभावित करती है।

यह भी पढ़े- ‘मुझ पर फिदा हैं Tom Cruise!’ मल्लिका शेरावत के दावे से चौके फैंस, बोलीं- साथ में करते है पार्टी

Continue reading on the app

  Sports

Who is Hasan Mahmud: कौन हैं हसन महमूद? जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के उड़ाए परखच्चे, भारत में भी रच चुके हैं इतिहास

Who is Hasan Mahmud: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर कर दिया. हसन 6 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले बांग्लादेशी बॉलर बने. भारत और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब कंगारुओं के घर में उनका यह स्पेल यादगार बन गया. Thu, 13 Aug 2026 18:42:45 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: Surya Maithil ने विपक्ष से ये क्या पूछ लिया? Parliament | Amit Shah | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:36+00:00

भूपेश बघेल के बयान पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत | Chhattisgarh | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers