बड़ी खबर: रिलायंस जियो का IPO क्या ईरान युद्ध के चलते टल जाएगा? धीमी हुई तैयारी
Jio IPO Big Updates: रिलायंस ने आईपीओ की तैयारी धीमी कर दी है। कंपनी अब डील के स्ट्रक्चर की फिर से समीक्षा कर रही है। युद्ध से उपजे तनाव और बाजार में उतार-चढ़ाव ने फैसले मुश्किल कर दिए हैं।
पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब वंदे मातरम अनिवार्य, शुभेंदु सरकार ने सख्त लहजे में दिया आदेश
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों में भी वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कर दिया है. सीएम शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने राज्य के शिक्षा और सामाजिक ढांचे में बदलाव करते हुए अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी मदरसों में तत्काल प्रभाव से वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है. सरकार के इस कदम ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू कर दी है.
बंगाल सरकार के आदेश में क्या कहा गया?
मदरसा शिक्षा निदेशक की ओर से 19 मई को एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया था, जो काफी ज्यादा सख्त है. आदेश में लिखा कि ये निर्देश पूरे बंगाल में संचालित होने वाली सभी सरकारी मॉडल मदरसों, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और बिना सहायता प्राप्त मदरसों में एक समान लागू होगा. आदेश में साफ कहा गया है कि सभी पिछले आदेशों और प्रथाओं को रद्द किया जाता है. क्लासेज शुरू होने से पहले मॉर्निंग असेंबली के दौरान, वंदे मातरम गाना अब अनिवार्य हो गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation
























