Responsive Scrollable Menu

ट्रंप सरकार ने लगाया क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो पर अमेरिकी नागरिकों की हत्या का आरोप

अमेरिका ने क्यूबा के पूर्व नेता राउल कास्त्रो पर 1996 में दो विमानों को गिराने और अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं.

Continue reading on the app

चांदी ₹1411 और सोना ₹522 सस्ता हुआ:ऑनलाइन फूड और क्विक कॉमर्स डिलीवरी महंगी हो सकती है, रियल एस्टेट पारले इंडस्ट्री के शेयर 5% चढ़े

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। सोने-चांदी के दाम में 20 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 1,411 रुपए कम होकर 2.67 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 522 रुपए गिरकर 1.59 लाख रुपए हो गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी ₹1411 गिरकर ₹2.67 लाख किलो पर आई: ऑलटाइम हाई से ₹1.19 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹522 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में 20 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 1,411 रुपए कम होकर 2.67 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 522 रुपए गिरकर 1.59 लाख रुपए हो गया है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. मोदी की मेलोडी डिप्लोमेसी का फायदा हमनाम कंपनी को मिला: टॉफी बनाने वाली पारले शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं, रियल एस्टेट पारले इंडस्ट्री के शेयर 5% बढ़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। निवेशकों ने गलती से रियल एस्टेट कंपनी पारले इंडस्ट्रीज को मेलोडी बनाने वाली कंपनी समझकर उसमें निवेश कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ऑनलाइन फूड और क्विक कॉमर्स डिलीवरी महंगी हो सकती है: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से डिलीवरी चार्ज बढ़ाएंगी कंपनियां, मार्जिन 10-12% तक घटा ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म (जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो) से सामान मंगाना महंगा हो सकता है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब ₹4 प्रति लीटर यानी 4% तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे स्विगी और इटर्नल (जोमैटो की पैरेंट कंपनी) जैसी कंपनियों पर डिलीवरी कॉस्ट का दबाव बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत का टॉफी एक्सपोर्ट 12 साल में 166% बढ़ा: वित्त वर्ष 2025-26 में ₹132 करोड़ पर पहुंचा, मंत्री पीयूष गोयल ने जारी किया डेटा भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12 वर्षों में 166% बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ₹132 करोड़ पर पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी 20 मई को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश से टॉफी का कुल एक्सपोर्ट ₹49.68 करोड़ का था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा "भारत की 'टॉफी टेल' (टॉफी की कहानी) निश्चित रूप से कानों को सुरीली लगेगी! 2013-14 के बाद से टॉफी एक्सपोर्ट में करीब 166% की ग्रोथ दर्ज की गई है।" पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. ओला को मार्च तिमाही में ₹500 करोड़ का घाटा: FY26 में ₹1,833 करोड़ का नुकसान, एक साल में कंपनी का शेयर 29% गिरा ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को मार्च तिमाही (जनवरी-मार्च) में ₹500 करोड़ का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹870 करोड़ का घाटा हुआ था, यानी सालाना आधार पर कंपनी ने अपने घाटे को 42.5% कम किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… बुधवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

आईसीसी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे रोहित शर्मा? सामने आ रही बड़ी खबर, टेंशन में BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान जिस तरह से रोहित शर्मा और ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने चोट की वजह से मैच मिस किया उसने बीसीसीआई की टेंशन बढ़ा दी है. सवाल उनके फिटनेस को लेकर उठ रहे हैं. चयनकर्ता साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला ले सकते हैं. Thu, 21 May 2026 10:38:15 +0530

  Videos
See all

Bengal News | ‘कुर्बानी तो होगी ही...' गौकशी पर पाबंदी को लेकर Humayun Kabir का विस्फोटक बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:15:26+00:00

Neet UG Paper Leak Update: NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर High Level Meeting!Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:01+00:00

Greater Noida Deepika Nagar Case | 'उसका मोबाइल फोन कोई और ..' पिता का सन्न करने वाला खुलासा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:37+00:00

West Bengal Muslim Reservation: बंगाल में मुसलमानों पर सीएम सुवेंदु का बड़ा ऐलान! | Mamata |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers