A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सरकार का हिस्सा होगी:विजय कैबिनेट में आज दो मंत्री शपथ लेंगे; दो सहयोगी दलों को भी जगह मिल सकती है

तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। कांग्रेस विधायक एस राजेश कुमार और पी विश्वनाथन आज विजय की कैबिनेट में शामिल होंगे। राजेश कुमार किलियूर और विश्वनाथन मेलूर सीट से विधायक हैं। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार सुबह 10 बजे होगा। हालांकि, कितने मंत्री शपथ लेंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह ऐतिहासिक मौका है। पार्टी करीब छह दशक बाद तमिलनाडु सरकार में शामिल हो रही है। दरअसल, 1952 से 1967 तक तमिलनाडु (तब मद्रास राज्य) में कांग्रेस की सरकार रही थी। सी. राजगोपालाचारी, के. कामराज और एम. भक्तवत्सलम इस दौरान मुख्यमंत्री रहे। 1967 में DMK के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने DMK और AIADMK दोनों के साथ गठबंधन किया, लेकिन सरकार का हिस्सा नहीं बनी। VCK और IUML को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विदुथलाई चिरुथइगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के प्रतिनिधियों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं, AIADMK के बागी नेताओं को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना नहीं है। TVK के सीनियर नेता और मंत्री आधव अर्जुना ने कांग्रेस, VCK और IUML से सरकार में शामिल होने की अपील की। उन्होंने इसे सीएम विजय की बताई। DMK से अलग होने के बाद सत्ता में हिस्सेदारी मिली कांग्रेस लंबे समय से तमिलनाडु में सत्ता में हिस्सेदारी की मांग कर रही थी। पार्टी के कुछ नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन सरकार की वकालत भी की थी। कांग्रेस का पहले DMK के साथ गठबंधन था। हालांकि, DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने चुनाव से पहले साफ कहा था कि तमिलनाडु में सत्ता साझेदारी का फॉर्मूला काम नहीं करेगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 4 मई को कांग्रेस ने DMK गठबंधन छोड़कर विजय की अगुआई वाली सरकार को समर्थन देने का फैसला किया। कांग्रेस के पास फिलहाल 5 विधायक हैं।

Continue reading on the app

KKR vs MI: मुंबई को हराकर कोलकाता ने प्लेऑफ में खुद को रखा जिंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल का धमाल

KKR vs MI IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में खुद को जिंदा रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 147 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट गंवाकर 7 गेंद शेष कहते हासिल कर लिया. केकेआर के लिए मनीष पांडे 45 रन और रोवमैन पॉवेल 40 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 विकेट चटकाए.

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत नहीं रही थी खास

मुंबई इंडियंस के दिए 148 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने फिन एलन को चलता किया. एलन 5 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कार्बिन बॉश ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रहाणे 17 गेंद पर 21 रन बनाए. इसके बाद कॉर्बिन बॉश ने ही कैमरून ग्रीन को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका दिया. ग्रीन 8 गेंद पर सिर्फ 4 रन बनाए. 

मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली शानदार पारी

इसके बाद मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर जसप्रीत बुमराह ने मनीष पांडे को पवेलियन भेज इस साझेदारी को तोड़ा. मनीष 33 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गजनफर ने रोवमैन पॉवेल को चलता किया. रोवमैन पॉवेल 30 गेंद पर 40 रन बनाए. वहीं आखिरी में रिंकू सिंह ने नाबाद 9 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 147 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए कार्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 18 गेंदों पर 32 रनों की नाबाद पारी खेली. हार्दिक पांड्या 27 गेंद पर 26 रन बनाए. जबकि तिलक वर्मा 32 गेंद पर 20 रन बनाए. कैमरून ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए. 

यह भी पढ़ें:  'टेस्ट क्रिकेट में उससे बड़ा मैच विनर...,' ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीनने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कही दी बड़ी बात

Continue reading on the app

  Sports

IPL Points Table 2026: KKR की छलांग से प्लेऑफ में आखिरी जगह की लड़ाई हुई रोमांचक, अब हारना मना है!

Updated IPL Points Table 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अंक तालिका में 2 स्थान की लंबी छलांग लगाई है. उसकी इस छलांग से प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है. Thu, 21 May 2026 06:58:50 +0530

  Videos
See all

Neet Paper Leak Update News: NEET Re-Exam की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री ने ली बैठक |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:30:11+00:00

Neet UG Paper Leak Update: NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर High Level Meeting!Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:01+00:00

West Bengal Muslim Reservation: बंगाल में मुसलमानों पर सीएम सुवेंदु का बड़ा ऐलान! | Mamata |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:00:29+00:00

Bengal News | ‘कुर्बानी तो होगी ही...' गौकशी पर पाबंदी को लेकर Humayun Kabir का विस्फोटक बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once