KKR vs MI: मुंबई को हराकर कोलकाता ने प्लेऑफ में खुद को रखा जिंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल का धमाल
KKR vs MI IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में खुद को जिंदा रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 147 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट गंवाकर 7 गेंद शेष कहते हासिल कर लिया. केकेआर के लिए मनीष पांडे 45 रन और रोवमैन पॉवेल 40 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 विकेट चटकाए.
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत नहीं रही थी खास
मुंबई इंडियंस के दिए 148 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने फिन एलन को चलता किया. एलन 5 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कार्बिन बॉश ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रहाणे 17 गेंद पर 21 रन बनाए. इसके बाद कॉर्बिन बॉश ने ही कैमरून ग्रीन को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका दिया. ग्रीन 8 गेंद पर सिर्फ 4 रन बनाए.
The man with the ???????????????? ???????????? ???????????????????????? arm ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
???? Corbin Bosch's big strikes in quick succession☝️
Updates ▶️ https://t.co/Aw11jLoww5#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvMI | @mipaltan pic.twitter.com/BqpvhmVggu
मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली शानदार पारी
इसके बाद मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर जसप्रीत बुमराह ने मनीष पांडे को पवेलियन भेज इस साझेदारी को तोड़ा. मनीष 33 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गजनफर ने रोवमैन पॉवेल को चलता किया. रोवमैन पॉवेल 30 गेंद पर 40 रन बनाए. वहीं आखिरी में रिंकू सिंह ने नाबाद 9 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
A vital 5⃣0⃣-run stand ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
Rovman Powell ???? Manish Pandey
Updates ▶️ https://t.co/Aw11jLoww5#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvMI pic.twitter.com/2KaE9LjhRl
ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 147 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए कार्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 18 गेंदों पर 32 रनों की नाबाद पारी खेली. हार्दिक पांड्या 27 गेंद पर 26 रन बनाए. जबकि तिलक वर्मा 32 गेंद पर 20 रन बनाए. कैमरून ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: 'टेस्ट क्रिकेट में उससे बड़ा मैच विनर...,' ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीनने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कही दी बड़ी बात
भोपाल एयरपोर्ट पर अमचूर को समझा ड्रग्स: इंजीनियर ने 57 दिन जेल में काटने, अब 16 साल बाद मिलेंगे 10 लाख रुपए
भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक मशीन की तकनीकी खराबी के कारण ग्वालियर के इंजीनियर अजय सिंह के बैग में रखे 'अमचूर' को ड्रग्स समझ लिया गया था. इस लापरवाही की वजह से उन्हें 57 दिन जेल में बिताने पड़े.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV





















