Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में मनेगा इंडियन इंडिपेंडेंस डे, भारतीयों के लिए गौरव भरा पल

अमेरिका के दो प्रमुख राज्य न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क 15 अगस्त 2026 को ‘इंडियन इंडिपेंडेंस डे’ मनाएंगे. न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल और न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने इसका ऐलान किया. दोनों ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक आधिकारिक उद्घोषणा जारी करते हुए भारत की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सम्मान दिया.

न्यू जर्सी के गवर्नर ने उद्घोषणा में कहा है कि 15 अगस्त 2026 भारत की स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ है. यह अवसर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की करीब आठ दशकों की यात्रा तथा स्वतंत्रता, आत्मनिर्णय और प्रतिनिधि शासन के मूल्यों का उत्सव है.

भारत का शांतिपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन दुनिया भर की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा- न्यू जर्सी गवर्नर

गवर्नर ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले अनगिनत लोगों के साहस, दूरदृष्टि और बलिदान को भी याद किया. उन्होंने कहा कि भारत का शांतिपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन दुनिया भर की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना और न्याय, समानता तथा मानवीय गरिमा के सार्वभौमिक सिद्धांतों को मजबूत किया.

न्यू जर्सी में बसे भारतीय-अमेरिकी समुदाय की विशेष रूप से सराहना करते हुए आगे कहा गया है कि राज्य में रहने वाला भारतीय-अमेरिकी समुदाय समाज के लगभग हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान, इंजीनियरिंग, कारोबार, सार्वजनिक सेवा, सेना, कला और सामुदायिक नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में भारतीय-अमेरिकियों की भूमिका को रेखांकित किया गया है.

गवर्नर शेरिल ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अपनी प्रतिभा, नवाचार, नेतृत्व और जनसेवा की भावना के जरिए न्यू जर्सी के सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक, चिकित्सा और नागरिक जीवन को समृद्ध किया है.

दोनों देशों के बीच सहयोग महत्वपूर्ण

इसमें भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंधों का भी उल्लेख किया गया. इसमें कहा गया कि दोनों देशों की दोस्ती लोकतांत्रिक संस्थाओं, कानून के शासन, नवाचार, आर्थिक अवसर और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है. शिक्षा, व्यापार, तकनीक, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया.

गवर्नर ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता दिवस न्यू जर्सी के सभी लोगों के लिए भारत के इतिहास, उसकी दृढ़ता और उपलब्धियों को सम्मान देने तथा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को पहचानने का अवसर है.

उद्घोषणा में इस बात पर भी जोर दिया गया कि विविधता, आपसी सम्मान और नागरिक भागीदारी समुदायों और लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं. साथ ही भारतीय-अमेरिकी समुदाय न्यू जर्सी के भविष्य को आकार देने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. वहीं, न्यूयॉर्क की गवर्नर ने भी भारत-अमेरिका के संबंधों, लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रशंसा की है. उन्होंने भी अमेरिका को सांस्कृतिक और आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने में भारतीयों के योगदान को सराहा.

--आईएएनएस

केआर/

DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम ने मारी लंबी छलांग, टॉप-10 में पहुंचे पाकिस्तानी बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1

Babar Azam: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में हुआ है. आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है. बाबर ने टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है. हालांकि, इसके अलावा रैंकिंग में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस वक्त ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं.

ICC टेस्ट रैकिंग में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को फायदा

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गई टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैकिंग जारी की है, जिसमें पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में अपनी जगह पक्की कर ली है. बाबर अब 5 पायदान की छलांग लगाते 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं. बाबर आजम की रेटिंग अब बढ़कर 716 की हो गई है. टॉप 10 में उनकी एंट्री के अलावा रैकिंग में दूसरा कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले 10वें नंबर पर मौजूद दिनेश चंदीमल को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब 11वें नंबर पर खिसक गए हैं. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ बाबर ने लगाए थे दो अर्धशतक

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई, जो 1-1 की बराबरी पर रही. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम ने 23 रन बनाए. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 58 रन बनाए. इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बाबर ने 88 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 23 रन बनाए. पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली. पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हार मिली थी. इन्हीं दो अर्धशतकीय पारियों का फायदा बाबर आजम को ICC रैंकिंग में हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

क्या था मिड नाइट कर्फ्यू रूल? जिसे जो रूट ने इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनते ही हटवा दिया

Mid Night Curfew: पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस साल जून में न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान मैच के बाद मिड नाइट कर्फ्यू नियम का उल्लंघन किया था, जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद रूट को दूसरी बार कप्तान नियुक्त किया गया और उन्होंने आते ही ये नियम हटवा दिया. Thu, 13 Aug 2026 11:09:05 +0530

  Videos
See all

सवालों से भागा Abhijeet Dipke! देखें वीडियो | Dipke Expose | Nepotism | Breaking News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T06:02:57+00:00

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या खुदकुशी! | Badaun | UP News | Crime News | UP Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T06:03:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers