Responsive Scrollable Menu

ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम ने मारी लंबी छलांग, टॉप-10 में पहुंचे पाकिस्तानी बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1

Babar Azam: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में हुआ है. आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है. बाबर ने टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है. हालांकि, इसके अलावा रैंकिंग में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस वक्त ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं.

ICC टेस्ट रैकिंग में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को फायदा

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गई टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैकिंग जारी की है, जिसमें पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में अपनी जगह पक्की कर ली है. बाबर अब 5 पायदान की छलांग लगाते 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं. बाबर आजम की रेटिंग अब बढ़कर 716 की हो गई है. टॉप 10 में उनकी एंट्री के अलावा रैकिंग में दूसरा कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले 10वें नंबर पर मौजूद दिनेश चंदीमल को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब 11वें नंबर पर खिसक गए हैं. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ बाबर ने लगाए थे दो अर्धशतक

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई, जो 1-1 की बराबरी पर रही. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम ने 23 रन बनाए. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 58 रन बनाए. इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बाबर ने 88 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 23 रन बनाए. पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली. पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हार मिली थी. इन्हीं दो अर्धशतकीय पारियों का फायदा बाबर आजम को ICC रैंकिंग में हुआ है.

Continue reading on the app

आंखें लाल थीं, लड़खड़ाते हुए फ्लोर पर बैठा... एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट की हरकतों का हुआ खुलासा

Air India Flight Turbulence Case: एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में 4 अगस्त को हुए टर्बुलेंस के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक 300 फीटे नीचे आने की खबरों ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था. इस घटना में क्रू मेंबर समेत कई यात्री घायल हुए थे. इस बीच मंगलवार को पायलट का दूसरा डॉप टेस्ट भी पॉजिटिव आया. इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने मंगलवरा को बताया कि उड़ान भरने से पहले पायलट "नशे में लग रहा था".

पायलट का मारिजुआना टेस्ट आया पॉजिटिव

एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में इस यात्रा का बयान शामिल किया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यह दावा तब सामने आया जब पायलट-इन-कमांड (PIC) का मारिजुआना के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया. बता दें कि 4 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी.

  • इस घटना में 20 यात्री और चार क्रू मेंबर्स घायल हो गए थे. इस घटना को गंभीर मानते हुए एयरक्राफ्टा एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने इसकी जांच शुरू की.
  • स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत, दिल्ली में लैंडिंग के बाद फ्लाइट के दोनों पायलटों का साइकोएक्टिव पदार्थों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाना था.

दोनों टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया पायलट

बता दें कि पीआईसी के शुरुआती टेस्ट का नतीजा कन्फर्म नहीं था; सरकार के पहले बयान में  कहा गया कि था कि ड्रग टेस्ट का नतीजा "नॉन-नेगेटिव" आया है. नतीजों से पता चला कि कन्फर्मेशन टेस्ट की जरूरत है.

  • इसके बाद, पायलट का सैंपल एक तय लेबोरेटरी में भेजा गया. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि एक अधिकारी ने बताया, "जिस पायलट की बात हो रही है, वह कन्फर्मेटरी टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है. वह मारिजुआना के लिए पॉजिटिव पाया गया."
  • इस जानकारी के बाद, फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में अपने भाई के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री ने एनडीटीवी को बताया कि प्लेन के उड़ान भरने से पहले ही पायलट-इन-कमांड साफ तौर पर नशे में लग रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में उतरने के बाद पायलट ने यात्रियों से कुछ भी रिकॉर्ड न करने को कहा और कहा कि एक छोटी सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है.

'लाल थीं पायलट की आंखें'

यात्री ने न्यूज चैनल को बताया, "मैं और मेरा भाई फ्लाइट में  चढ़ने वाले आखिरी यात्री थे और पायलट भी हमारे साथ ही चढ़ा था. मैंने उससे पूछा कि क्या फ्लाइट समय पर है या हमें देर हो गई है. उसने बहुत धीरे जवाब दिया और उसकी आंखें लाल थीं. मैंने अपने भाई से कहा कि वह नशे में लग रहा है, और आप सब जानते हैं कि उसके बाद क्या हुआ." यात्री ने कहा कि यह पक्का करने का कोई तरीका नहीं था कि मामला इतना गंभीर है या नहीं कि फ्लाइट में न चढ़ा जाए. यात्री ने बताया कि उन्हें यह भी याद आया कि घटना के बाद जब उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की और बताया कि पायलट नशे में लग रहा था, तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था.

सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान आरोपी पायलट बाथरूम गया. इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत उसने केबिन अटेंडेट को बुलाया और उसे अपनी सीट पर बैठने को कहा. लेकिन केबिन अटेंडेंट इस तरह के हालात को संभालने में सक्षम नहीं थी. इस दौरान पायलट केबिन क्रू को लगातार प्रताड़ित करता रहा.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Lakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम की उपकप्तान बनी हैं. वे राजस्थान से चुनी गईं एकमात्र खिलाड़ी हैं. स्कूल के दिनों में हुए सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी (L-1, L-2) में गंभीर फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने योग और जिम के दम पर मैदान में सफल वापसी की. उनके भाई स्वराज सिंह के मार्गदर्शन और लक्ष्मी के अटूट हौसले ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. Thu, 13 Aug 2026 11:37:32 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | TRUMP ने पत्रकारों की जान खतरे में डाल दी? क्या है पूरा मामला ? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:14:57+00:00

Us vs Iran War News: Iran 14 दिन के लिए Hormuz खोलने पर राजी। Top News। Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers