Responsive Scrollable Menu

रियलमी 16X स्मार्टफोन भारत में लॉन्च:50MP कैमरा के साथ 7000mAh बैटरी और 6.8-इंच स्क्रीन, शुरुआती कीमत ₹25,999

रियलमी ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन रियलमी 16एक्स 5G लॉन्च किया है। इसमें 144Hz LCD डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग और मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह डिस्प्ले हाई ब्राइटनेस मोड में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है। रियलमी 16एक्स 5G को MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर रियलमी 16एक्स 5G में 6nm प्रोसेस पर बना मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर है। इसमें 4GB या 6GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित रियलमी UI 7.0 पर चलता है। रियलमी ने फोन के साथ पांच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का वादा किया है। बैटरी और कैमरा रियलमी 16एक्स 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 1080p रिजॉल्यूशन में 30 फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड से वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, ड्युअल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट है। इसमें USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C ऑडियो और नीचे की ओर लगा स्पीकर है। स्पीकर 400% अल्ट्रा वॉल्यूम सपोर्ट करता है।

Continue reading on the app

टोयोटा हायराइडर का एयरो ब्लैक एडिशन लॉन्च, कीमत ₹15.19 लाख:मिडनाइट ब्लैक लुक के साथ पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन, MG एस्टर से मुकाबला

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज 12 अगस्त को इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर SUV हाइराइडर का लिमिटेड-रन 'एयरो ब्लैक एडिशन' स्टाइलिंग पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस खास पैकेज की कीमत ₹31,999 रखी गई है, जो चुनिंदा पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ट्रिम्स में उपलब्ध होगा। नया लुक कार के एक्सटीरियर को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बनाता है। कार MG की एस्टर और हुंडई क्रेटा जैसी SUV को टक्कर देती है। वैरिएंट्स और कीमत: टॉप ट्रिम्स में मिलेगा ऑल-ब्लैक लुक टोयोटा ने इस नए एयरो ब्लैक एडिशन पैकेज को हायराइडर के केवल दो प्रीमियम वेरिएंट्स— G(O) और V में पेश किया है। यह पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, दोनों पावरट्रेन में उपलब्ध होगा। हायराइडर के स्टैंडर्ड G(O) ट्रिम की शुरुआती कीमत ₹14.87 लाख है, जो एयरो ब्लैक एडिशन पैकेज के साथ ₹15.19 लाख हो जाती है। वहीं, इसके टॉप-एंड V ट्रिम की कीमत ₹16.42 लाख से शुरू होती है, जो इस स्पेशल पैकेज को जोड़ने के बाद ₹16.74 लाख (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है। बता दें कि पिछले साल भी टोयोटा ने इस कार के लिए एक 'एयरो एडिशन' स्टाइलिंग किट बाजार में उतारी थी। एक्सटीरियर: बॉडी से क्रोम एलिमेंट्स को पूरी तरह हटाया इस कॉस्मेटिक पैकेज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर डिजाइन है। इंटीरियर और फीचर्स: केबिन में मिलते हैं कई एडवांस्ड फीचर्स चूंकि यह केवल एक एक्सटीरियर कॉस्मेटिक स्टाइलिंग पैकेज है, इसलिए इसके इंटीरियर लेआउट और फीचर्स की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हायराइडर के इन टॉप ट्रिम्स में पहले की तरह ही प्रीमियम लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है), डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई कंफर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स मिलते रहेंगे। परफॉरमेंस: पेट्रोल, सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का विकल्प इंजन और मैकेनिकल तौर पर कार में कोई बदलाव नहीं है। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से तीन अलग-अलग पावरट्रेन चुन सकते हैं: सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सुरक्षा के लिहाज से टोयोटा हायराइडर के इन वेरिएंट्स में बेहतरीन सेफ्टी किट मिलती है। कार में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स के साथ-साथ चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू...पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Thu, 13 Aug 2026 23:12:47 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Chamoli चमोली सुरंग हादसा, अब कैसे हैं हालात? #ytshorts #chamoli #chamolitunnel #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T18:30:49+00:00

Kangana Ranaut News: कंगना ने किसको दिया चैलेंज ? #kanganaranaut #genz #jantarmantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T18:33:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers