Responsive Scrollable Menu

Gajendra Chauhan: 'रामायण' के ट्रेलर से नाखुश 'महाभारत' एक्टर, रणबीर से हुए इम्प्रेस पर इस किरदार पर उठाए सवाल

Gajendra Chauhan: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिली। हालांकि, बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान फिल्म के ट्रेलर से पूरी तरह खुश नहीं हुए।

गजेंद्र चौहान ने एक इंटरव्यू में ट्रेलर को लेकर अपनी राय खुलकर रखी। उन्होंने जहां कुछ हिस्सों पर सवाल उठाए, वहीं रणबीर कपूर के भगवान राम के लुक की जमकर तारीफ भी की।

‘रामायण’ का ट्रेलर मुझे पसंद नहीं आया: गजेंद्र चौहान
'हिंदी रश' के साथ बातचीत में गजेंद्र चौहान ने बताया कि उन्होंने ‘रामायण’ का ट्रेलर देखा है, लेकिन वह उससे खास प्रभावित नहीं हुए। अभिनेता ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और उन्हें ट्रेलर उम्मीद के मुताबिक इम्प्रेसिव नहीं लगा।

खास तौर पर उन्होंने कैकेयी के किरदार और राम के वनवास वाले प्रसंग को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की। फिल्म में कैकेयी का किरदार लारा दत्ता निभा रही हैं।

कैकेयी के लुक पर उठाए सवाल
गजेंद्र चौहान के मुताबिक कैकेयी और दशरथ के बीच का दृश्य रामायण की कहानी का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके अनुसार, इस प्रसंग में परिवार के भीतर पैदा होने वाला भावनात्मक तनाव और कैकेयी का मन बदलने के पीछे मंथरा की भूमिका बेहद अहम है।

कैकयी की भूमिका में लारा दत्ता

उन्होंने फिल्म में कैकेयी की पोशाक को लेकर भी अपनी असहमति जताई। चौहान का मानना है कि किरदार का पहनावा उस दौर की कल्पना और कहानी के अनुरूप ज्यादा पारंपरिक होना चाहिए था।

पुराने ‘रामायण’ से की तुलना
अभिनेता ने अपने पुराने अनुभव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 2002 में रवि चोपड़ा के निर्देशन में आई ‘रामायण’ में उन्होंने राजा दशरथ की भूमिका निभाई थी।

चौहान के मुताबिक कैकेयी द्वारा राम के वनवास की मांग वाला दृश्य बेहद भावनात्मक था और उसे फिल्माने में काफी समय लगा था। उनका मानना है कि इस प्रसंग को सिर्फ संवादों के स्तर पर नहीं, बल्कि परिवार के टूटने और दशरथ की भावनात्मक स्थिति के साथ प्रभावी तरीके से दिखाना जरूरी है।

भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की तारीफ
ट्रेलर की आलोचना के बावजूद गजेंद्र चौहान ने रणबीर कपूर के लुक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दर्शकों की कल्पना में भगवान राम की जो छवि बनी हुई है, रणबीर उस रूप में अच्छे लग रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह रणबीर के अभिनय को लेकर अंतिम राय फिल्म देखने के बाद ही देंगे। उनके मुताबिक ट्रेलर के आधार पर किसी कलाकार के पूरे प्रदर्शन का आकलन करना उचित नहीं होगा।

दिवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण: पार्ट वन’
नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट वन- द इंट्रोडक्शन’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और इसके विजुअल्स को लेकर भी काफी चर्चा है।

रामायण का पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को दुनियाभर में और 8 नवंबर को भारत रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

Joe Root के कप्तान बनते ही England टीम से हटा मध्यरात्रि कर्फ्यू, खिलाड़ी खुद लेंगे फैसले

जो रूट के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर लगाया गया मध्यरात्रि का कर्फ्यू हटा दिया गया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरों के दौरान देर रात हुई विवादास्पद घटनाओं के बाद इंग्लैंड के प्रबंध निदेशक रॉब की ने खिलाड़ियों पर मध्यरात्रि के बाद बाहर घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस साल जून में न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान मैच के बाद इस कर्फ्यू का उल्लंघन किया था, जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद रूट को दूसरी बार कप्तान नियुक्त किया गया। इंग्लैंड क्रिकेट के लिए नए युग की शुरुआत अगले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ होगी और रूट ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट को बताया कि ‘‘कर्फ्यू नहीं लगने वाला है।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत है। कर्फ्यू के बारे में मेरा विचार यह है कि मुझे नहीं लगता कि यह कारगर है।

इसे भी पढ़ें: England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया 'Night Curfew', कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

अगर आप चाहते हैं कि खिलाड़ी मैदान पर जिम्मेदारी लें, तो उन्हें मैदान के बाहर भी समझदार वयस्कों की तरह व्यवहार करने और अच्छे फैसले लेने में सक्षम होना चाहिए।’’ रूट ने कहा, ‘‘यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम खुद पर नियंत्रण रखें। कई मायनों में यह मेरी और फ्लेम (टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग) की जिम्मेदारी है। लेकिन आखिरकार आप समझदार लोग हैं, आप जानते हैं कि इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए क्या जरूरी है, आप जानते हैं कि मैदान के बाहर आपकी क्या जिम्मेदारियां हैं और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मैदान के बाहर हम किसी भी तरह के विवाद में नहीं फंसे।

Thu, 13 Aug 2026 11:55:08 +0530

  Videos
See all

असम बाढ़ राहत में बदरुद्दीन पर हिंदू महिलाओं के अपमान का आरोप #jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:15:08+00:00

बांग्लादेशी घुसपैठिया मैकेनिक बन कर 26 साल तक झोंका आंखों में धूल | Chhattisgarh | Bangladesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:13:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers