बीएलए का दावा, 32 पाकिस्तानी सैनिकों को 38 हमलों में मार गिराया
बीएलए का दावा, 32 पाकिस्तानी सैनिकों को 38 हमलों में मार गिराया
Explainer: सीरीज से कितनी अलग होने वाली है 'Mirzapur' फिल्म? कालीन भैया से मुन्ना तक जानें पूरा कनेक्शन
Mirzapur Movie Vs Series: ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में एक बार फिर भौकाल लौटने वाला है, लेकिन इस बार कहानी OTT की स्क्रीन पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में दिखाई देगी. साल 2018 में शुरू हुई ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज ने कालीन भैया, मुन्ना त्रिपाठी, गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता जैसे किरदारों ने दर्शकों का दिल जीता था. अब इसी फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘Mirzapur: The Movie’ बड़े पर्दे पर आने वाली है.
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया और एक बार फिर से इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा अपने फेमस किरदारों में नजर आने वाले हैं, फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये फिल्म ‘मिर्जापुर’ सीरीज का अगला चैप्टर है? क्या फिल्म की कहानी सीजन 3 के बाद शुरू होगी? और अगर ऐसा नहीं है तो फिर मुन्ना भैया और बबलू पंडित जैसे किरदार दोबारा कैसे दिखाई दे रहे हैं? चलिए जानते हैं.
‘मिर्जापुर’ सीरीज की कहानी
‘मिर्जापुर’ की कहानी की बात करे तो ये पूर्वांचल की उस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अपराध, राजनीति और सत्ता एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. इस दुनिया का सबसे बड़ा नाम अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया है, जिसका किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया है. कालीन भैया का परिवार मिर्जापुर की सत्ता पर लंबे समय से काबिज है और उनका बेटा मुन्ना त्रिपाठी यानि दिव्येंदु शर्मा अपने पिता की विरासत संभालने के लिए बेताब रहता है.
फिर कहानी में गुड्डू और बबलू पंडित की एंट्री के बाद पूरा खेल बदल जाता है. एक हिंसक घटना के बाद दोनों भाई त्रिपाठी परिवार के साथ जुड़ते हैं और फिर धीरे-धीरे सत्ता, बदले और गद्दी की लड़ाई शुरू हो जाती है. तीन सीजन में ये कहानी काफी आगे बढ़ चुकी है. कई किरदार मारे जा चुके हैं, कई रिश्ते बदल चुके हैं और मिर्जापुर की गद्दी के लिए संघर्ष लगातार जारी है.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या सीजन 3 के बाद की कहानी दिखाएगी 'Mirzapur The Movie'? जानें हर बड़े सवाल का जवाब
फिल्म में क्या नया है?
इस बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मिर्जापुर फिल्म में सीरीज के आगे की कहानी दिखाई गई है. लेकिन ट्रेलर और कास्टिंग को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म सिर्फ सीजन 3 के बाद की कहानी नहीं होगी. अगर कहानी पूरी तरह सीजन 3 के बाद की होती, तो मुन्ना भैया और बबलू पंडित जैसे किरदारों का फिल्म में दिखाया नहीं जाता. इसका मतलब ये हुआ कि फिल्म को एक तरह से ‘मिर्जापुर’ की टाइमलाइन के एक अलग चैप्टर की तरह देखा जा सकता है. यहां आपको ये भी बता दें कि, जहां मुन्ना भैया के रोल में दिव्येंदु की वापसी हुई है, तो वहीं बबलू पंडित के रोल में इस बार जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) नजर आएंगे.
कालीन भैया फिर संभालेंगे मोर्चा
फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में दिखाई देंगे. ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया का रोल शांत है, लेकिन डर उनके गुस्से से ज्यादा उनकी खामोशी में दिखाई देता है. हमेशा की तरह इस बार भी कालीन भैया के सामने सबसे बड़ी चुनौती मिर्जापुर की सत्ता है. फिल्म के ट्रेलर से भी साफ है कि इस बार भी गद्दी की लड़ाई पर फोकस होने वाला है.
गुड्डू पंडित का फिर दिखेगा भौकाल
अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित के रोल में नजर आएंगे. सीरीज में दिखाया गया है कि एक सिधा लड़का कैसे मिर्जापुर की सत्ता का दावेदार बनता है और अपनी गुंडागर्दी से लोगों को डराता है. वहीं, फिल्म का सबसे बड़ा फोक समुन्ना त्रिपाठी की वापसी है. दिव्येंदु शर्मा को इस रोल में लोगों ने बेहद पसंद किया था. लेकिन सीजन 2 के इंत में मुन्ना भईयां का अंत दिखाया गया है, ऐसे में उनकी वापसी से लोग बेहद एक्साइटेड हैं.
बबलू पंडित की भी होगी वापसी
फिल्म में बबलू पंडित का किरदार भी नजर आने वाला है. लेकिन सीरीज में बबलू का रोल विक्रांत मैसी ने निभाया था, जबकि फिल्म में ये रोल जितेंद्र कुमार प्ले कर रहे हैं. ऐसे में ये बदलाव भी फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है. हालांकि पहले सीजन में ही बबलू की मौत हो जाती है. ऐसे में ये कहना गलत होगा कि फिल्म की कहानी सीरीज के आगे की है. वहीं, श्वेता त्रिपाठी शर्मा फिल्म में गोलू गुप्ता के रोल में वापस लौट रही हैं.
फिल्म और सीरीज में सबसे बड़ा अंतर
‘मिर्जापुर’ सीरीज में कहानी को कई एपिसोड और सीजन में दिखाया गया है, इसलिए हर एक किरदार की कहानी और उसके रिश्तों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया. वहीं फिल्म में पूरी कहानी को करीब दो-ढाई घंटे में दिखाना होगा, इसलिए इसकी ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी. फिल्म में वही ‘मिर्जापुर’ की दुनिया देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार एक्शन और कहानी को बड़े पर्दे के हिसाब से पेश किया जाएगा. सीरीज को लोगों ने OTT पर घर बैठे देखा था, जबकि फिल्म में कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना का भौकाल थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगा.
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट
मिर्जापुर द मूवी में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और श्वेता त्रिपाठी के अलावा रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म में रवि किशन एंट्री भी चर्चा में बनी हुई हैं. टीजर के मुताबिक, एक्टर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं.
4 सितंबर को खुलेगा गद्दी का नया खेल
फिल्म को लेकर एक और सवाल उठा रहा है कि क्या इसे नए दर्शक देख पाएंगे. तो आपको बता दें कि, ट्रेलर देख ये तो साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी सीरीज के आगे की नहीं है. वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म और थिएटर ऑडियंस अलग होती है. ऐसे में अगर उन दर्शकों को फिल्म देखनी हो, जिन्होंने सीरीज नहीं देखी तो वो देख सकते हैं. वहीं, असल में इसकी कहनी क्या होगी ये तो फिल्म रिलीज के बाद पता चल सकता है, जो 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा वरदान, एविक्शन के बाद भी बने रहेंगे शो में, जानिए कैसे?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation









