Responsive Scrollable Menu

Explainer: सीरीज से कितनी अलग होने वाली है 'Mirzapur' फिल्म? कालीन भैया से मुन्ना तक जानें पूरा कनेक्शन

Mirzapur Movie Vs Series: ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में एक बार फिर भौकाल लौटने वाला है, लेकिन इस बार कहानी OTT की स्क्रीन पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में दिखाई देगी. साल 2018 में शुरू हुई ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज ने कालीन भैया, मुन्ना त्रिपाठी, गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता जैसे किरदारों ने दर्शकों का दिल जीता था. अब इसी फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘Mirzapur: The Movie’ बड़े पर्दे पर आने वाली है. 

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर  रिलीज किया गया और एक बार फिर से  इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा अपने फेमस किरदारों में नजर आने वाले हैं, फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये फिल्म ‘मिर्जापुर’ सीरीज का अगला चैप्टर है? क्या फिल्म की कहानी सीजन 3 के बाद शुरू होगी? और अगर ऐसा नहीं है तो फिर मुन्ना भैया और बबलू पंडित जैसे किरदार दोबारा कैसे दिखाई दे रहे हैं? चलिए जानते हैं.

‘मिर्जापुर’ सीरीज की कहानी

‘मिर्जापुर’ की कहानी की बात करे तो ये पूर्वांचल की उस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अपराध, राजनीति और सत्ता एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. इस दुनिया का सबसे बड़ा नाम अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया है, जिसका किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया है. कालीन भैया का परिवार मिर्जापुर की सत्ता पर लंबे समय से काबिज है और उनका बेटा मुन्ना त्रिपाठी यानि दिव्येंदु शर्मा अपने पिता की विरासत संभालने के लिए बेताब रहता है. 

फिर कहानी में गुड्डू और बबलू पंडित की एंट्री के बाद पूरा खेल बदल जाता है. एक हिंसक घटना के बाद दोनों भाई त्रिपाठी परिवार के साथ जुड़ते हैं और फिर धीरे-धीरे सत्ता, बदले और गद्दी की लड़ाई शुरू हो जाती है. तीन सीजन में ये कहानी काफी आगे बढ़ चुकी है. कई किरदार मारे जा चुके हैं, कई रिश्ते बदल चुके हैं और मिर्जापुर की गद्दी के लिए संघर्ष लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या सीजन 3 के बाद की कहानी दिखाएगी 'Mirzapur The Movie'? जानें हर बड़े सवाल का जवाब

फिल्म में क्या नया है?

इस बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मिर्जापुर फिल्म में सीरीज के आगे की कहानी दिखाई गई है. लेकिन ट्रेलर और कास्टिंग को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म सिर्फ सीजन 3 के बाद की कहानी नहीं होगी. अगर कहानी पूरी तरह सीजन 3 के बाद की होती, तो मुन्ना भैया और बबलू पंडित जैसे किरदारों का फिल्म में दिखाया नहीं जाता. इसका मतलब ये हुआ कि फिल्म को एक तरह से ‘मिर्जापुर’ की टाइमलाइन के एक अलग चैप्टर की तरह देखा जा सकता है. यहां आपको ये भी बता दें कि, जहां मुन्ना भैया के रोल में दिव्येंदु की वापसी हुई है, तो वहीं बबलू पंडित के रोल में इस बार जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) नजर आएंगे. 

कालीन भैया फिर संभालेंगे मोर्चा

फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में दिखाई देंगे. ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया का रोल शांत है, लेकिन डर उनके गुस्से से ज्यादा उनकी खामोशी में दिखाई देता है. हमेशा की तरह इस बार भी कालीन भैया के सामने सबसे बड़ी चुनौती मिर्जापुर की सत्ता है. फिल्म के ट्रेलर से भी साफ है कि इस बार भी गद्दी की लड़ाई पर फोकस होने वाला है.

गुड्डू पंडित का फिर दिखेगा भौकाल

अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित के रोल में नजर आएंगे. सीरीज में दिखाया गया है कि एक सिधा लड़का कैसे मिर्जापुर की सत्ता का दावेदार बनता है और अपनी गुंडागर्दी से लोगों को डराता है. वहीं, फिल्म का सबसे बड़ा फोक समुन्ना त्रिपाठी की वापसी है. दिव्येंदु शर्मा को इस रोल में लोगों ने बेहद पसंद किया था. लेकिन सीजन 2 के इंत में मुन्ना भईयां का अंत दिखाया गया है, ऐसे में उनकी वापसी से लोग बेहद एक्साइटेड हैं. 

बबलू पंडित की भी होगी वापसी

फिल्म में बबलू पंडित का किरदार भी नजर आने वाला है. लेकिन सीरीज में बबलू का रोल विक्रांत मैसी ने निभाया था, जबकि फिल्म में ये रोल जितेंद्र कुमार प्ले कर रहे हैं. ऐसे में ये बदलाव भी फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है. हालांकि पहले सीजन में ही बबलू की मौत हो जाती है. ऐसे में ये कहना गलत होगा कि फिल्म की कहानी सीरीज के आगे की है. वहीं, श्वेता त्रिपाठी शर्मा फिल्म में गोलू गुप्ता के रोल में वापस लौट रही हैं. 

फिल्म और सीरीज में सबसे बड़ा अंतर

‘मिर्जापुर’ सीरीज में कहानी को कई एपिसोड और सीजन में दिखाया गया है, इसलिए हर एक किरदार की कहानी और उसके रिश्तों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया. वहीं फिल्म में पूरी कहानी को करीब दो-ढाई घंटे में दिखाना होगा, इसलिए इसकी  ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी.  फिल्म में वही ‘मिर्जापुर’ की दुनिया देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार एक्शन और कहानी को बड़े पर्दे के हिसाब से पेश किया जाएगा. सीरीज को लोगों ने OTT पर घर बैठे देखा था, जबकि फिल्म में कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना का भौकाल थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगा.

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट

मिर्जापुर द मूवी में  पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और श्वेता त्रिपाठी के अलावा रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं.  फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म में रवि किशन एंट्री भी चर्चा में बनी हुई हैं. टीजर के मुताबिक, एक्टर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. 

4 सितंबर को खुलेगा गद्दी का नया खेल

फिल्म को लेकर एक और सवाल उठा रहा है कि क्या इसे नए दर्शक देख पाएंगे. तो आपको बता दें कि, ट्रेलर देख ये तो साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी सीरीज के आगे की नहीं है. वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म और थिएटर ऑडियंस अलग होती है. ऐसे में अगर उन दर्शकों को फिल्म देखनी हो, जिन्होंने सीरीज नहीं देखी तो वो देख सकते हैं. वहीं, असल में इसकी कहनी क्या होगी ये तो फिल्म रिलीज के बाद पता चल सकता है, जो 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा वरदान, एविक्शन के बाद भी बने रहेंगे शो में, जानिए कैसे?

Continue reading on the app

फेम-II योजना से 16.72 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को मिला सपोर्ट: केंद्र

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की भारत में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और विनिर्माण को बढ़ावा देने वाली फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण (फेम-II) ने लगभग 16.72 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों (31 जुलाई, 2026 तक) की बिक्री को समर्थन दिया है। इनमें इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हैं। इसके अलावा, योजना के तहत 5,299 इलेक्ट्रिक बसें (ई-बसें) तैनात की गई हैं।

भारी उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2024 तक पांच वर्षों के लिए लागू फेम-II योजना के लिए कुल 11,500 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया था। इस योजना के तहत 9,583 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में भी मदद मिली।

सरकार ने इसके अलावा 29 सितंबर 2024 को 10,900 करोड़ रुपए के बजटीय प्रावधान के साथ पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रीवॉल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल इनहांसमेंट (पीएम ई-ड्राइव) योजना शुरू की। यह योजना लगभग 28.30 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने का समर्थन करती है। इनमें इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, ट्रक, बस और एम्बुलेंस शामिल हैं।

इस योजना के तहत टेस्टिंग एजेंसियों के अपग्रेड के लिए अनुदान भी उपलब्ध है। 14,028 ई-बसों की तैनाती के लिए योजना के तहत 4,391 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जिनमें से 14,000 ई-बसों का आवंटन किया जा चुका है।

देशभर में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 2,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वहीं, चरणबद्ध मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम (पीएमपी) के तहत बैटरी पैक समेत ईवी के विभिन्न घटकों का चरणबद्ध तरीके से घरेलू विनिर्माण अनिवार्य किया गया है।

इसके अलावा, 28 अक्टूबर 2024 को अधिसूचित पीएम ई-बस सेवा-पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म (पीएसएम) योजना के लिए 3,435.33 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान है। इसका लक्ष्य 38,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती को समर्थन देना है।

10 जुलाई 2026 तक पीएम-ईबससेवा- योजना के तहत 27,555 ई-बसें शामिल हैं। इनमें से 10,000 ई-बसें आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की पीएम-ईबससेवा योजना के तहत, 14,000 ई-बसें पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत और 3,555 ई-बसें विभिन्न राज्य सरकारों की पहलों के तहत हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेलों में भी भारत से पीछे पाकिस्तान, आजादी के 79 सालों में मेडल टैली में अव्वल

Independence Day: भारत के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का भी जन्म हुआ और पिछले 79 सालों से दोनों अलग-अलग पहचान के साथ बने हुए हैं. मगर दोनों देशों ने हर मामले में अलग दिशा चुनी, जो खेलों में भी दिखी. Wed, 12 Aug 2026 23:22:53 +0530

  Videos
See all

Israeli settlers besieging Palestinian families in West Bank village. #WestBank #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T19:00:39+00:00

Satya aur Tathya: गृह मंत्री Amit Shah चर्चा को तैयार फिर क्यों तकरार? | Rahul | Akhilesh | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T19:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers