Responsive Scrollable Menu

38 वर्षीय खिलाड़ी का भारत-श्रीलंका सीरीज में होगा अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, गेंद और बल्ले से नहीं बल्कि ऐसे देंगे जवाब

IND vs SL : आज से ठीक 2 दिन बाद भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है. इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. भारत के जिस क्रिकेटर ने कुछ दिनों पहले ही क्रिकेट के खेल को अलविदा कह दिया था. अब वही खिलाड़ी एक नए अंदाज में क्रिकेट के मैदान पर लौटने वाला है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे हैं. 

अब इंडियन फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को एक नए रोल में देख पाएंगे. भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कुछ दिनों पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब वो क्रिकेट के खेल में अपनी दूसरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. रहाणे 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज से कमेंट्री की दुनिया में कदम रखेंगे.

नए रोल में नजर आएंगे अजिंक्य रहाणे

अब 38 साल के रहाणे अब क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से नहीं बल्कि कमेंट्री बॉक्स में माइक पर क्रिकेट की बारीकियों पर अपनी बात रखते हुए नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट का हिस्सा रहे रहाणे अपने कमेंट्री करियर का आगाज भी इसी फॉर्मेट से कर रहे हैं. अब रहाणे फैंस उन्हें अगल रोल में देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

अजिंक्य रहाणे ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि, 'मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लीव पर भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करने के लिए उत्साहित हूं. टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का शिखर है. इतने सालों तक इस फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, अब खेल को एक अलग नजरिए से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मैं अनुभव शेयर करने, खेल की बारीकियों को समझने और फैंस को उन फैसलों, रणनीतियों और पलों के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो एक टेस्ट मैच को आकार दे सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि मैं फैंस के लिए ब्रॉडकास्ट अनुभव को और बेहतर बना पाऊंगा और उन्हें मैदान पर क्या होता है, इसकी गहरी समझ दे पाऊंगा'.

आपको बता दें कि, रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को अपने संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने एक भावुक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी थी. रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की थी. वैसे तो अंजिक्य रहाणे पहले भी कमेंट्री कर चुके हैं. उन्होंने द हंट्रेड जैसी लीग में कमेंटी की है लेकिन अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमेंट्री करने का मौका है. मुंबई के इस बल्लेबाज बने भारत के लिए 2011 में वनडे और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था. इसके बाद साल 2013 में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट) जुलाई 2023 में खेला था.

रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले। टेस्ट की 144 पारियों में 12 शतक और 26 अर्धशतक की बदौलत उन्होंने 5,077 रन बनाए. वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 1 अर्धशतक की मदद से टी20 में 375 रन दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें : नाम आया सामने! कौन बनेगा CSK का नया कोच, भारत के इन 2 दिग्गजों में से किसकी लगेगी लॉटरी

Continue reading on the app

मराठी भाषा का कामकाजी ज्ञान नहीं रखने वाले ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे : मंत्री सरनाईक

मराठी भाषा का कामकाजी ज्ञान नहीं रखने वाले ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे : मंत्री सरनाईक

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय टीम की चोट से जुड़ी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के बाद अब वॉशिंगटन सुंदर को लेकर भी अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक सुंदर दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय टीम से नहीं जुड़ पाएंगे। उनकी वापसी की संभावना फिलहाल बेहद कम बताई जा रही है।

वॉशिंगटन सुंदर पहले ही 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। वह पिछले महीने इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। फिलहाल वह भारत में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उपचार और फिटनेस से जुड़ी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, क्रिकेट बोर्ड का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और टीम प्रबंधन सुंदर को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। चोट से पूरी तरह ठीक हुए बिना उन्हें श्रीलंका भेजने की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। अगले सप्ताह उनकी फिटनेस का विस्तृत आकलन किया जाना है, जिसके बाद उनकी स्थिति को लेकर अंतिम तस्वीर और साफ हो सकती है।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा। ऐसे में सुंदर के पास दूसरे टेस्ट से पहले वापसी का सीमित समय ही बचा है।

गौरतलब है कि सुंदर भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं। खासकर श्रीलंका की परिस्थितियों में एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है जो स्पिन गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी रन भी बना सके। उनकी गैरमौजूदगी से टीम संयोजन पर असर पड़ सकता है।

इससे पहले साई सुदर्शन भी दाएं पैर की चोट के कारण पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अनुसार वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ठीक हो रहे हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनके स्थान पर सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है।

वॉशिंगटन सुंदर की स्थिति पर अगले सप्ताह होने वाले आकलन के बाद ही यह तय होगा कि वह कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं। फिलहाल भारतीय टीम प्रबंधन का पूरा जोर खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट रखने और चोट को दोबारा गंभीर होने से बचाने पर है।
Wed, 12 Aug 2026 21:38:27 +0530

  Videos
See all

Sabse Badi Bahas: Parliament में चर्चा से क्या भागा विपक्ष? | Amit Shah | Rahul | Akhilesh | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T16:17:21+00:00

Punjab के ADG Law and Order Praveen Sinha ने 15 अगस्त पर आतंकी हमले के खतरे पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T16:13:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers