Responsive Scrollable Menu

एसी खराब होने से दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट रद्द:करीब 150 यात्री छह घंटे एयरपोर्ट पर फंसे, सुबह बदली फ्लाइट से पहुंचे पुणे

दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में मंगलवार रात एसी खराब होने से करीब 150 यात्रियों को परेशानी हुई। टेकऑफ की तैयारी के दौरान केबिन का तापमान बढ़ता गया और यात्री पसीने से भीग गए। यात्रियों के विरोध के बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसके बाद यात्री छह घंटे से ज्यादा समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। बुधवार सुबह बदली फ्लाइट से उन्हें पुणे पहुंचाया गया। फ्लाइट एसजी-105 को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से रात 9:45 बजे रवाना होना था। इसे पहले रात 10:30 बजे तक टाला गया। यात्री करीब 10:30 बजे विमान में सवार हुए, जिसके बाद परेशानी शुरू हो गई। टेकऑफ से पहले केबिन में बढ़ता गया तापमान सरहद एनजीओ के राष्ट्रीय खेल समन्वयक और यात्री लेशपाल जवलगे भी विमान में सवार थे। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि विमान में बैठने के बाद एसी में खराबी के कारण दम घुटने लगा। जवलगे ने कहा, “विमान रनवे की ओर जा रहा था और हमें उम्मीद थी कि एसी जल्द चालू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी एसी शुरू नहीं हुआ।” विमान के टैक्सी करते रहने के दौरान केबिन का तापमान लगातार बढ़ता गया। जवलगे के मुताबिक, कुछ ही देर में यात्री पसीने से पूरी तरह भीग गए। उन्होंने कहा कि केबिन क्रू भी परेशान था, लेकिन पायलट टेकऑफ की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद विमान के अंदर लगे ब्लोअर चालू किए गए, लेकिन उनसे गर्म हवा आने लगी। जवलगे ने कहा कि विमान में गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे, जिन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हुई। गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, यात्रियों ने टेकऑफ रुकवाया जवलगे ने बताया कि विमान में सवार एक गर्भवती महिला बेहोशी जैसा महसूस करने लगी। बच्चे रोने लगे, जिसके बाद यात्रियों ने विरोध करते हुए फ्लाइट को रवाना नहीं करने की मांग की। विरोध के बाद टेकऑफ रद्द कर दिया गया। उस समय विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया। जवलगे ने कहा, “टीम ने बताया कि समस्या 20 मिनट में ठीक हो जाएगी। लेकिन हम रात करीब 2 बजे तक एप्रन पर इंतजार करते रहे।” उन्होंने बताया कि रात करीब 2 बजे तकनीकी टीम ने विमान में तकनीकी समस्या होने की जानकारी दी और फ्लाइट रद्द कर दी। यात्रियों ने खाना नहीं देने और क्रू के रूखे व्यवहार का आरोप लगाया यात्रियों का आरोप है कि घंटों की देरी के दौरान उन्हें खाने के कूपन या नाश्ता नहीं दिया गया। यात्रियों ने यह भी दावा किया कि शिकायत करने पर केबिन क्रू ने मदद नहीं की। जवलगे ने कहा, “जब हमने समस्या उठाई तो क्रू सदस्यों ने हमारे साथ रूखा व्यवहार किया। सबसे परेशान करने वाली बात यह थी कि यात्री दम घुटने से परेशान थे और फिर भी कप्तान टेकऑफ पर जोर दे रहे थे।” यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि विमान से उतरने के बाद गर्भवती महिला के लिए मेडिकल मदद मिलने में देरी हुई। जवलगे के मुताबिक, महिला के इलाज के लिए कोई एंबुलेंस मौजूद नहीं थी और एंबुलेंस को पहुंचने में 20 मिनट से ज्यादा समय लगा। प्रभावित यात्रियों के लिए बदली फ्लाइट बुधवार सुबह 5 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। यह फ्लाइट सुबह करीब 7:30 बजे पुणे पहुंची। यात्रियों के मूल फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पहुंचने के करीब 12 घंटे बाद वे पुणे पहुंचे। जवलगे बोले- विमान की जांच हर फ्लाइट से पहले हो बारामती में एनसीपी नेता अजित पवार की मौत वाली विमान दुर्घटना का जिक्र करते हुए जवलगे ने कहा कि इस घटना से यात्री डर गए थे। उन्होंने कहा, “बारामती में हुई दुखद दुर्घटना अब भी हमें परेशान करती है। हम सोच भी नहीं सकते कि अगर यही खराब विमान हवा में हमारे साथ होता तो क्या होता।” जवलगे ने कहा कि एयरलाइंस को अपने विमानों के रखरखाव पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “हर फ्लाइट सेवा से पहले विमानों की अच्छी तरह जांच होनी चाहिए। एयरलाइंस यात्रियों की जान से इस तरह खिलवाड़ नहीं कर सकतीं।” स्पाइसजेट ने तकनीकी खराबी की बात मानी शिकायतों पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने तकनीकी खराबी और देरी की बात मानी। प्रवक्ता ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “11 अगस्त 2026 को दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट एसजी-105 में आखिरी समय पर तकनीकी समस्या आई।” प्रवक्ता के मुताबिक, यात्रियों के लिए दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया और फ्लाइट बाद में पुणे के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा, “स्पाइसजेट यात्रियों को हुई परेशानी के लिए गहरा खेद जताती है।” 5 अगस्त की पुणे-दिल्ली फ्लाइट में भी शिकायत हाल के दिनों में पुणे से जुड़ी स्पाइसजेट की सेवाओं को लेकर यह अकेली शिकायत नहीं है। एक अलग मामले में 5 अगस्त को पुणे से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट के यात्रियों ने शिकायत की थी कि सुबह की यात्रा के दौरान उन्हें खाना या पेय नहीं दिया गया। इसी फ्लाइट में सवार कांग्रेस महासचिव आमिर शेख ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल से शिकायत की है। शिकायत में शेख ने स्पाइसजेट पर गंभीर लापरवाही, बार-बार फ्लाइट में देरी और डीजीसीए के यात्री दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

Continue reading on the app

इंपैक्ट फीचर:संभव होम लोन अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस को और सुलभ बना रहा है

ज्यादातर भारतीय परिवारों के लिए अपना खुद का घर होना लंबे समय की सुरक्षा, मजबूत आर्थिक स्थिति और अपनी जिंदगी में तरक्की की निशानी है। हालांकि हर परिवार में ये चाहत एक जैसी होती है लेकिन सभी के होम लोन लेने का सफर एक-दूसरे से अलग होता है। लोगों की इनकम का जरिया भी अलग-अलग है, जिसकी वजह से पारंपरिक होम लोन के लिए आवेदन करने में उन्हें मुश्किलें आ सकती हैं। इस वजह से लोन के ऐसे विकल्पों की जरूरत महसूस होती है जो अलग-अलग लोगों की आर्थिक स्थिति के हर पहलू को ज्यादा बेहतर तरीके से परख सकें। किफायती होम लोन के विकल्प उन लोगों तक भी पहुंच रहे हैं जिन्हें पहले आसानी से लोन नहीं मिल पाता था। बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का संभव होम लोन भी ऐसा ही एक विकल्प है। इसे अलग-अलग तरह की इनकम वाले योग्य आवेदकों की मदद के लिए बनाया गया है, ताकि उन्हें भी लोन पाने की आसान शर्तों के साथ सुविधाजनक तरीके से अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस उपलब्ध हो सके। संभव होम लोन को समझिए संभव होम लोन एक किफायती हाउसिंग लोन है, जिसे लोन पाने की शर्तों को पूरा करने वाले ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया गया है जिनके पास सामान्य नौकरीपेशा लोगों की तरह इनकम से जुड़े दस्तावेज नहीं होते। इसमें केवल सैलरी स्लिप या हर साल भरा जाने वाला इनकम टैक्स रिटर्न (ITRs) देखने के बजाय, एलिजिबिलिटी की जांच के दौरान आवेदक की कुल कमाई का आकलन किया जाता है। सबको साथ लेकर चलने वाला यह नजरिया भारत के कामकाजी लोगों की असली तस्वीर को दिखाता है, जहां कई लोग छोटे-मोटे बिजनेस, खुद का कोई प्रोफेशनल काम, अपनी फैमिली के कारोबार या नकद में मिलने वाली कमाई से अपना घर चलाते हैं। संभव होम लोन का फायदा किसे मिल सकता है? अलग-अलग तरह के काम करने वाले और अलग-अलग इनकम वाले लोग संभव होम लोन ले सकते हैं, जिनमें खुद का काम करने वाले प्रोफेशनल्स, छोटा-मोटा बिजनेस करने वाले लोग, दुकानदार, ट्रेडर, छोटे एंटरप्रेन्योर, नकद में सैलरी पाने वाले कर्मचारी और प्रोप्राइटरशिप या पार्टनरशिप फर्म में काम करने वाले सभी नौकरीपेशा लोग शामिल हैं। संभव होम लोन अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनैंस में किस तरह मदद करता है किफायती होम लोन का मकसद सिर्फ फाइनेंसिंग की सुविधा को बेहतर बनाना नहीं है; बल्कि इसका मकसद उन लोगों के लिए भी अपना घर खरीदने का सपना सच करना है जिनकी इनकम का जरिया सामान्य तौर पर मिलने वाले लोन के नियमों में फिट नहीं बैठता। संभव होम लोन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई कई खूबियों के जरिए इस मकसद को पूरा करने में मदद करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें इनकम के आकलन का तरीका आम लोगों के लिए सुविधाजनक है। एलिजिबिलिटी की जांच के दौरान अलग-अलग जरिये से होने वाली इनकम और कुछ खास मामलों में परिवार की कुल इनकम को भी ध्यान में रखा जा सकता है। लोन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, आवेदक चाहें तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या आमने-सामने मदद के लिए बजाज हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड की अपनी नजदीकी शाखा में जा सकते हैं। अपना घर खरीदने से जुड़ी अलग-अलग जरूरतों के लिए संभव होम लोन संभव होम लोन घर से जुड़ी फाइनेंसिंग की कई अलग-अलग जरूरतों को पूरा करता है, जिनमें शामिल हैं: ● रहने के लिए तैयार रिहायशी प्रॉपर्टी खरीदना ● फिलहाल बन रहे घर को खरीदना ● अपनी रिहायशी जमीन पर घर बनाना ● भविष्य में घर बनाने के लिए रिहायशी जमीन खरीदना ● अपने घर को नया रूप देने और उसे बड़ा बनाने वाले प्रोजेक्ट PMAY के जरिये अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देना भारत में किफायती घर आसानी से मिलने में सरकारी योजनाएं लगातार अहम भूमिका निभा रही हैं। संभव होम लोन के लिए आवेदन करते समय, योग्य आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के तहत इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। संभव होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले तैयारी संभव होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले, सभी जरूरी दस्तावेजों को पहले से तैयार कर लेना बेहतर रहता है। आवेदकों को आम तौर पर KYC संबंधी दस्तावेजों, पहचान और पते के प्रमाण, PAN कार्ड या फॉर्म 97 (अगर PAN कार्ड नहीं है) और प्रॉपर्टी से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। आवेदक के रोजगार या काम-काज के आधार पर, जांच के दौरान इनकम या बिजनेस से जुड़े दूसरे दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखने से आवेदन की प्रक्रिया आसान हो सकती है। जैसे-जैसे भारत में लोगों के कामकाज का स्वरूप बदल रहा है, हाउसिंग फाइनैंस भी आज के जमाने के लोन लेने वाले लोगों की जरूरतों के हिसाब से बदलाव आया है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का संभव होम लोन इसी बदलते नजरिए को दर्शाता है, जो अलग-अलग तरह की इनकम वाले योग्य ग्राहकों को लोन पाने की बेहद आसान शर्तों के साथ किफायती होम लोन प्राप्त करने में मदद करता है।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka: WTC का दांव, टीम अपडेट्स और गॉल पिच के बदलते तेवर

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की तैयारी और श्रीलंका के स्क्वाड पर विस्तृत जानकारी. गॉल टेस्ट में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी, जिसमें प्रभात जयसूर्या का प्रदर्शन निर्णायक हो सकता है. Thu, 13 Aug 2026 13:51:46 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest |रांची छात्र प्रदर्शन मामले में 600 लोगों पर FIR | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:45:01+00:00

बारिश आई, सड़क पर तैरने लगी बाइक! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:46:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers