Responsive Scrollable Menu

इंपैक्ट फीचर:संभव होम लोन अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस को और सुलभ बना रहा है

ज्यादातर भारतीय परिवारों के लिए अपना खुद का घर होना लंबे समय की सुरक्षा, मजबूत आर्थिक स्थिति और अपनी जिंदगी में तरक्की की निशानी है। हालांकि हर परिवार में ये चाहत एक जैसी होती है लेकिन सभी के होम लोन लेने का सफर एक-दूसरे से अलग होता है। लोगों की इनकम का जरिया भी अलग-अलग है, जिसकी वजह से पारंपरिक होम लोन के लिए आवेदन करने में उन्हें मुश्किलें आ सकती हैं। इस वजह से लोन के ऐसे विकल्पों की जरूरत महसूस होती है जो अलग-अलग लोगों की आर्थिक स्थिति के हर पहलू को ज्यादा बेहतर तरीके से परख सकें। किफायती होम लोन के विकल्प उन लोगों तक भी पहुंच रहे हैं जिन्हें पहले आसानी से लोन नहीं मिल पाता था। बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का संभव होम लोन भी ऐसा ही एक विकल्प है। इसे अलग-अलग तरह की इनकम वाले योग्य आवेदकों की मदद के लिए बनाया गया है, ताकि उन्हें भी लोन पाने की आसान शर्तों के साथ सुविधाजनक तरीके से अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस उपलब्ध हो सके। संभव होम लोन को समझिए संभव होम लोन एक किफायती हाउसिंग लोन है, जिसे लोन पाने की शर्तों को पूरा करने वाले ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया गया है जिनके पास सामान्य नौकरीपेशा लोगों की तरह इनकम से जुड़े दस्तावेज नहीं होते। इसमें केवल सैलरी स्लिप या हर साल भरा जाने वाला इनकम टैक्स रिटर्न (ITRs) देखने के बजाय, एलिजिबिलिटी की जांच के दौरान आवेदक की कुल कमाई का आकलन किया जाता है। सबको साथ लेकर चलने वाला यह नजरिया भारत के कामकाजी लोगों की असली तस्वीर को दिखाता है, जहां कई लोग छोटे-मोटे बिजनेस, खुद का कोई प्रोफेशनल काम, अपनी फैमिली के कारोबार या नकद में मिलने वाली कमाई से अपना घर चलाते हैं। संभव होम लोन का फायदा किसे मिल सकता है? अलग-अलग तरह के काम करने वाले और अलग-अलग इनकम वाले लोग संभव होम लोन ले सकते हैं, जिनमें खुद का काम करने वाले प्रोफेशनल्स, छोटा-मोटा बिजनेस करने वाले लोग, दुकानदार, ट्रेडर, छोटे एंटरप्रेन्योर, नकद में सैलरी पाने वाले कर्मचारी और प्रोप्राइटरशिप या पार्टनरशिप फर्म में काम करने वाले सभी नौकरीपेशा लोग शामिल हैं। संभव होम लोन अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनैंस में किस तरह मदद करता है किफायती होम लोन का मकसद सिर्फ फाइनेंसिंग की सुविधा को बेहतर बनाना नहीं है; बल्कि इसका मकसद उन लोगों के लिए भी अपना घर खरीदने का सपना सच करना है जिनकी इनकम का जरिया सामान्य तौर पर मिलने वाले लोन के नियमों में फिट नहीं बैठता। संभव होम लोन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई कई खूबियों के जरिए इस मकसद को पूरा करने में मदद करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें इनकम के आकलन का तरीका आम लोगों के लिए सुविधाजनक है। एलिजिबिलिटी की जांच के दौरान अलग-अलग जरिये से होने वाली इनकम और कुछ खास मामलों में परिवार की कुल इनकम को भी ध्यान में रखा जा सकता है। लोन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, आवेदक चाहें तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या आमने-सामने मदद के लिए बजाज हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड की अपनी नजदीकी शाखा में जा सकते हैं। अपना घर खरीदने से जुड़ी अलग-अलग जरूरतों के लिए संभव होम लोन संभव होम लोन घर से जुड़ी फाइनेंसिंग की कई अलग-अलग जरूरतों को पूरा करता है, जिनमें शामिल हैं: ● रहने के लिए तैयार रिहायशी प्रॉपर्टी खरीदना ● फिलहाल बन रहे घर को खरीदना ● अपनी रिहायशी जमीन पर घर बनाना ● भविष्य में घर बनाने के लिए रिहायशी जमीन खरीदना ● अपने घर को नया रूप देने और उसे बड़ा बनाने वाले प्रोजेक्ट PMAY के जरिये अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देना भारत में किफायती घर आसानी से मिलने में सरकारी योजनाएं लगातार अहम भूमिका निभा रही हैं। संभव होम लोन के लिए आवेदन करते समय, योग्य आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के तहत इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। संभव होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले तैयारी संभव होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले, सभी जरूरी दस्तावेजों को पहले से तैयार कर लेना बेहतर रहता है। आवेदकों को आम तौर पर KYC संबंधी दस्तावेजों, पहचान और पते के प्रमाण, PAN कार्ड या फॉर्म 97 (अगर PAN कार्ड नहीं है) और प्रॉपर्टी से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। आवेदक के रोजगार या काम-काज के आधार पर, जांच के दौरान इनकम या बिजनेस से जुड़े दूसरे दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखने से आवेदन की प्रक्रिया आसान हो सकती है। जैसे-जैसे भारत में लोगों के कामकाज का स्वरूप बदल रहा है, हाउसिंग फाइनैंस भी आज के जमाने के लोन लेने वाले लोगों की जरूरतों के हिसाब से बदलाव आया है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का संभव होम लोन इसी बदलते नजरिए को दर्शाता है, जो अलग-अलग तरह की इनकम वाले योग्य ग्राहकों को लोन पाने की बेहद आसान शर्तों के साथ किफायती होम लोन प्राप्त करने में मदद करता है।

Continue reading on the app

अब पुतिन के तारनहार बनें पूर्व CJI चंद्रचूड़, सुलझाएंगे यूक्रेन संग विवाद, रूस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रूस ने यूक्रेन के सरकारी बैंक 'ओशादबैंक' की ओर से इन्वेस्टमेंट ट्रीटी (निवेश संधि) विवाद में भारत के पूर्व चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को अपना आर्बिट्रेटर नियुक्त किया है। बार एंड बेंच के अनुसार, यह विवाद रूस की सैन्य कार्रवाई से प्रभावित यूक्रेनी इलाकों में बैंक की संपत्ति और कामकाज से जुड़े दावों से संबंधित है। यह आर्बिट्रेशन यूक्रेन और रूस के बीच 1998 की द्विपक्षीय निवेश संधि के तहत किया जा रहा है। तीन सदस्यों वाले इस ट्रिब्यूनल की अध्यक्षता कोस्टा रिका की आर्बिट्रेटर और पूर्व ट्रेड मिनिस्टर दयाला जिमेनेज़ करेंगी, जिन्हें रूस और ओशादबैंक ने संयुक्त रूप से चुना था। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीक आर्बिट्रेटर और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर के प्रोफ़ेसर स्टावरोस ब्रेकोउलाकिस को ओशादबैंक ने ट्रिब्यूनल के तीसरे सदस्य के तौर पर नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?

ओशचादबैंक ने यूक्रेन में अपनी संपत्तियों के नुकसान का दावा किया है। ओशचादबैंक का यह दावा डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज्जिया में मौजूद संपत्तियों और बिज़नेस ऑपरेशन्स से जुड़ा है। यूक्रेनी बैंक का कहना है कि रूस की सैन्य कार्रवाई, और खासकर 2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हुए हमले के कारण उसे ये नुकसान उठाना पड़ा। माना जा रहा है कि इस दावे की कीमत करोड़ों डॉलर है। जुलाई 2025 में ओशचादबैंक द्वारा रूस को विवाद का नोटिस भेजे जाने के बाद मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) की प्रक्रिया शुरू हुई थी। रूस द्वारा कथित तौर पर नोटिस का कोई जवाब न दिए जाने के बाद बैंक ने आगे की प्रक्रिया शुरू की। यह मामला दोनों देशों के बीच इन्वेस्टमेंट ट्रीटी (निवेश संधि) के तहत सुना जा रहा है, जो निवेशकों को निवेश से जुड़े कुछ विवादों पर आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता) की मांग करने की इजाज़त देता है। चंद्रचूड़ ने पहले रूस के प्रस्तावों को ठुकरा दिया था।

इसे भी पढ़ें: जिसका डर था वही हुआ! किम जोंग उन ने उतारे 50000 सैनिक, खुशी से झूम उठे पुतिन

यह नियुक्ति इसलिए भी अहम है क्योंकि चंद्रचूड़ ने पहले रूस के उन प्रस्तावों को ठुकरा दिया था जिनमें उन्हें जर्मन एनर्जी कंपनी विंटरशाल डेया और यूक्रेनी एनर्जी कंपनी उक्रेनेर्गो से जुड़े अलग-अलग संधि विवादों में आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ) के तौर पर काम करने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रस्ताव उसी दिन दिए गए थे जब परमानेंट कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन ने विंटरशाल मामले की कार्यवाही में चंद्रचूड़ को नियुक्ति करने वाला अधिकारी (अपॉइंटिंग अथॉरिटी) नामित किया था। बाद में, रूस से हुई बातचीत का खुलासा करने के बाद चंद्रचूड़ उस भूमिका से हट गए थे। मौजूदा विवाद में अब वह तीन सदस्यों वाले ट्रिब्यूनल में रूस के नॉमिनी (नामित सदस्य) के तौर पर काम करने के लिए सहमत हो गए हैं। ओशैडबैंक का प्रतिनिधित्व क्विन इमैनुएल उर्कहार्ट एंड सुलिवन के पार्टनर एपामिनोंटास ट्रियांटाफिलौ और एलेक्स गेर्बी, तथा एस्टर्स के पार्टनर ओलेक्सी डिडकोव्स्की, एंड्री पोझिदायेव और ओक्साना लेग्का कर रहे हैं। रूस का प्रतिनिधित्व पिना गोल्डबर्ग के पार्टनर एंड्रिया पिना, वकील प्रत्युष पंजवानी और सीनियर एसोसिएट दिमित्रियोस पापाजॉर्जियो कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क को मिला एक विकेट और बन गए नंबर-1 बॉलर, कपिल देव की भी कर ली बराबरी

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया को बहुत संघर्ष करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जल्दी-जल्दी ढेर हो गए और फिर उसके गेंदबाज भी ज्यादा असर नहीं डाल सके. Thu, 13 Aug 2026 14:47:15 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: Azam Khan पर ये क्या कह गए Shivpal Yadav | Akhilesh Yadav | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T09:42:43+00:00

UP News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM Yogi Adityanath का ऐक्शन, मत्स्य विभाग के निदेशक निलंबित | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T09:44:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers