Responsive Scrollable Menu

...बंगाल में तब तक अगला चुनाव न आ जाए, SIR पर सुनवाई के दौरान SC ने ऐसा क्यों कहा

आपको बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने अपनी याचिका में मांग की थी कि पश्चिम बंगाल के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर SIR ट्रिब्यूनल का गठन किया जाए ताकि प्रभावित लोग आसानी से अपनी अपील दर्ज करा सकें और मामलों का तेजी से निपटारा हो सके।

Continue reading on the app

Bigg Boss 20 में नहीं ले सकते लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स हिस्सा, पामेला सेरेना ने बताई ये बड़ी वजह

Pamela Serena On Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) आने में बस कुछ ही टाइम बचा है. इसका प्रोमो भी सामने आ चुका है. जिसमें सलमान बहुत ही अलग और दमदार अंदाज में नजर आए. शो के मेकर्स ने ऐलान किया है कि शो 6 सितंबर से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर आएगा. फैंस इसको लेकर बेसब्री इंतजार कर रहे हैं और अपने फेवरेट्स को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. वही, फैंस कयास लगा रहे हैं कि लॉक अप 2 कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा, पामेला, शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना भी बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं. वहीं, इसी बीच लॉक अप 2 में हिस्सा ले चुकी पामेला सेरेना (Pamela Serena) ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा-

लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स क्यों नहीं ले सकते बिग बॉस 20 में हिस्सा?

हाल ही पामेला सेरेना ने टेली टॉक इंडिया को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. उनसे जब यह पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने वाली हैं. इस पर पामेला ने जवाब दिया,  'लॉक अप 2 के बाद अब हम कुछ महीनों तक किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. ये हमारे कॉन्ट्रैक्ट में ही लिखा हुआ है.' उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्हें रियलिटी शो के ऑफर मिल रहे हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि लॉक अप 2 का कोई भी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 20 में नजर नहीं आएगा. 

फिनाले से तीन दिन पहले बाहर हुई थीं पामेला

लॉक अप 2 में पामेला सेरेना अपने फैंस का दिल जीतती हुईं आईं. उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए. उन्होंने अपनी स्टूटेंड लाइफ से जुड़ा बड़ा राज खोला था. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने क्रिकेट मैचों में सट्टाबाजी भी की. शो के दौरान वह विवाद में रही थीं. उन्होंने कंटेस्टेंट राम कपूर पर आरोप लगाया था कि उनके एग्रेसिव रवैये की वजह से उन्हें असुरक्षित महसूस कराया गया था. इसके अलावा उनकी शो में अपने ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ आकांक्षा चमोला के साथ खास बॉन्डिंग भी काफी पसंद की गई. शो में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह फिनाले से तीन दिन पहले बाहर हो गई थी, वह अपनी इस जर्नी को बहुत दिलचस्प मानती हैं. 

क्या पामेला को मिला बिग बॉस 20 का ऑफर?

इंटरव्यू के दौरान जब पामेला से पूछा गया क्या उन्हें बिग बॉस 20 का ऑफर मिला है. इस पर पामेला ने कोई साफ जवाब तो नहीं दिया. उन्होंने कहा कि वह इस बारे में नहीं बता सकती हैं. उनका भारत में आना-जाना लगा रहेगा. फिलहाल वह यहीं हैं. वह यहां पर चार-पांच दिन और रहेंगी.  उन्होंने कहा कि वह अभी कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. फिर वह फिर वापस जाएंगी और फिर आएंगी. 

श्रेया कालरा क्या बोलीं बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने पर

वहीं, जब एक बातचीत में लॉक अप 2 की विनर श्रेया कालरा से पूछा गया था कि क्या वह बिग बॉस 20 में नजर आएंगी. उन्होंने इस पर साफ कहा कि वह फिलहाल किसी रियलिटी शो में नहीं ले रही हैं. उन्होंने कहा था, 'जो लोग उनसे पूछ रहे हैं कि वह बिग बॉस में जाएंगी या नहीं. वह उनसे कहना चाहती हैं, मैं अभी अभी एक पागलखाने से निकलकर आई हूं. मैं अभी कंटेस्टेंट के तौर पर कोई रियलिटी शो करने की प्लान नहीं बना रही हूं. हां, अगर होस्ट करने, मेंटर बनने या गैंग लीडर बनने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर इसका हिस्सा बनना बनूंगी.'

इस बार होगी बिग बॉस 20 की अलग थीम

इस बार बिग बॉस  20 की थीम काफी अलग हो सकती हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट्स जोड़ियो में खेलेंगे. वहीं, शो में  कई नए-पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आ सकते हैं. सलमान खान प्रोमो में भी अपनी फिल्म करण अर्जुन का भी जिक्र करते हुए नजर करते हुए दिखाई दिए थे. ऐसे में समझा जा सकता है कि शो बहुत खुद नया देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: 'The Traitors 2' शुरू होने से एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुईं श्वेता तिवारी, इस बीमारी का चल रहा इलाज

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: बांग्लादेश ने किया ऑस्ट्रेलिया को तहस-नहस, 200 रन भी नहीं बने, हसन महमूद ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर खुद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों के सामने दिग्गज बैटिंग लाइन-अप धराशायी हो गई. बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने ही सारे विकेट लिए. Thu, 13 Aug 2026 12:20:29 +0530

  Videos
See all

असम बाढ़ राहत में बदरुद्दीन पर हिंदू महिलाओं के अपमान का आरोप #jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:15:08+00:00

National Handloom Day LIVE: Sukma-Dantewada की पुनर्वासित महिलाओं ने किया Ramp Walk | Raipur Bastar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:12:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers