Responsive Scrollable Menu

34 साल के विदेशी खिलाड़ी ने साई सुदर्शन से छीनी ऑरेंज कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 नाम

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. इस सीजन बल्लेबाज पूरी तरह से गेंदबाजं पर हावी नजर आए हैं. बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं और लगभग हर मैच में ही ऑरेंज कैप का दावेदार बदल रहा है. चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में फेरबदल देखने को मिला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मौजूदा समय में ऑरेंज कैप किसके पास है... साथ ही ये जानते हैं कि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं...

पांचवें नंबर पर हैं केएल राहुल

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर केएल राहुल का नाम आता है. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल ने इस सीजन अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 44.42 के औसत और 171.93 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 51 चौके और 27 छक्के लगाए हैं.

विराट कोहली नंबर-4 पर काबिज

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 165.75 की स्ट्राइक रेट और 53.78 के औसत से 484 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 53 चौके और 18 छक्के भी जड़े हैं.

शुभमन गिल तीसरे नंबर पर काबिज

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. शुभमन गिल ने इस सीजन 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 160.46 की स्ट्राइक रेट और 46 के औसत से 552 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 50 चौके और 27 छक्के भी जड़े हैं.

दूसरे नंबर पर पहुंचे साई सुदर्शन

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. साई सुदर्शन ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 157.83 की स्ट्राइक रेट और 46.17 के औसत से 554 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. सुदर्श ने 55 चौके और 25 छक्के भी जड़े हैं.

हेनरिक क्लासेन के सिर सजी ऑरेंज कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में हेनरिक क्लासेन एक बार फिर सबसे आगे निकल गए हैं. क्लासेन ने CSK VS SRH मैच के दौरान 26 गेंद पर 47 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इसके बाद ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के सिर पर सज गई है. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 155.89 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन के बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकले हैं. उन्होंने 44 चौके और 25 छक्के लगाए हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज टीम मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 100/50 चौके छक्के
1 हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद 13 555 155.89 0/5 44 25
2 साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस 13 554 46.17 157.83 1/6 55 25
3 शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 12 552 46.00 160.46 0/5 50 27
4 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 484 53.78 165.75 1/3 53 18
5 केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स 13 533 44.42 171.93 1/4 51 27

ये भी पढ़ें: SRH को मैच जिताने के बाद क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन? जानिए इशारों-इशारों में क्या कहना चाहते थे ईशान किशन

Continue reading on the app

BREAKING: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

BREAKING: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: मैदान का चक्कर, सुपर फैन से लगे गले, CSK के खिलाड़ी घेर कर हुए खड़े…धोनी ने IPL को कहा गुडबाय?

IPL 2026 में CSK और हेदराबाद के मुकाबले के बाद धोनी के कुछ ऐसे वीडियो और फोटो सामने आए, जो BCCI की T20 लीग से उनके संन्यास की ओर इशारा करते हैं. हालांकि, इस बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है. Tue, 19 May 2026 10:55:06 +0530

  Videos
See all

CM Vijay Thalapathy: CM विजय थलपति को ऐसा गिफ्ट किसी ने नहीं दिया! |N18V | Lucky Number Plate | GOAT #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T07:15:04+00:00

Dhar Bhojshala Breaking | धार भोजशाला से आई भव्य और ऐतिहासिक तस्वीरें | #Shorts #Bhojshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T07:14:38+00:00

Top 100 News Today Live : फटाफट देखें 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Petrol Diesel Price | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T07:18:09+00:00

आवारा कुत्तों को लेकर Supreme Court का बड़ा फैसला | Shorts | Supreme Court Verdict on Stray Dogs #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T07:12:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers