Responsive Scrollable Menu

Srinagar में Tiranga Yatra का LG Manoj Sinha ने किया नेतृत्व, कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहे कश्मीर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है और घाटी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को कई तिरंगा रैलियों और यात्राओं का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां डल झील के किनारे आयोजित तिरंगा रैली का नेतृत्व किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उनके साथ मार्च किया। सिन्हा ने अपने ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सचमुच एक ऐतिहासिक दिन!

आज श्रीनगर में तिरंगा यात्रा में शामिल होने और लोगों को संबोधित करने पर गर्व हो रहा है। इस पवित्र भूमि पर तिरंगा भारत की जीवंत चेतना के रूप में ऊंचा लहरा रहा है और वंदे मातरम इसकी अमर आवाज के रूप में गूंज रहा है। यह हमारी साझा शक्ति, एकता और अटूट देशभक्ति का प्रतीक है।’’ अधिकारियों के अनुसार, शोपियां जिले में भी तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें जिले के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हिस्सा लिया।

शोपियां में मंगलवार को मोटरसाइकिलों पर तिरंगा रैली निकाली गई। कभी यह क्षेत्र आतंकवाद के लिए खबरों में रहता था। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, त्राल, पंपोर और अवंतीपोरा क्षेत्रों में भी तिरंगा रैलियां आयोजित की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले घाटी में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। प्रशासन स्वतंत्रता दिवस समारोह के बृहस्पतिवार को होने वाले पूर्ण अभ्यास की तैयारियों में जुटा है।

Continue reading on the app

Vande Bharat Express का बेंगलुरु-मंगलुरु रूट पर ट्रायल शुरू, सकलेशपुर घाट खंड में परीक्षण जारी

दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसुरु मंडल ने बेंगलुरु-मंगलुरु मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए चुनौतीपूर्ण सकलेशपुर-सुब्रहमण्य रोड घाट खंड में स्वचालित आपातकालीन ब्रेक प्रणाली से युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस का परीक्षण बुधवार को शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चेन्नई स्थित सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ) में विशेष रूप से तैयार की गई 20 डिब्बों वाली ट्रेन पिछले सप्ताह मैसुरु पहुंची थी।

मंगलवार को मैसुरु में इसके स्थिर परीक्षण के बाद ट्रेन को उसी रात मैदानी परीक्षण के लिए सकलेशपुर रवाना किया गया। मैसुरु मंडल के रेल प्रबंधक मुदित मित्तल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “परीक्षण बुधवार सुबह शुरू हुआ। ट्रेन में सवार अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के कर्मचारी विभिन्न तकनीकी और परिचालन मानकों का परीक्षण कर रहे हैं।” सकलेशपुर और सुब्रहमण्य रोड के बीच स्थित यह घाट खंड बेंगलुरु-मंगलुरु रेल मार्ग के सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सों में से एक है जहां खड़ी ढलानें, तीखे मोड़, सुरंगें और पुल हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह खंड पश्चिमी घाट से होकर गुजरता है और तेज ढलानों पर ट्रेन की गति नियंत्रित रखने, ब्रेक लगाने तथा सुरक्षित परिचालन के लिहाज से लंबे समय से चुनौतीपूर्ण माना जाता रहा है। मित्तल ने बताया, “इस घाट खंड में विभिन्न परिस्थितियों में परीक्षण अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। स्वचालित आपातकालीन ब्रेक प्रणाली का भी आकलन किया जा रहा है।” बेंगलुरु-मंगलुरु रेल मार्ग सकलेशपुर-सुब्रहमण्य रोड खंड से होकर गुजरता है।

इसे मूल रूप से ‘मीटर गेज’ रेल लाइन के रूप में बनाया गया था, जिसे बाद में बड़ी लाइन में परिवर्तित किया गया। यह रेल मार्ग कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और तटीय क्षेत्र मंगलुरु के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी है। इस पर यात्री रेलगाड़ियों के साथ-साथ मालगाड़ियों का भी परिचालन होता है।

इस खंड में परीक्षण सफल रहने पर बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है जिससे दोनों शहरों के बीच तेज और सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू...पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Thu, 13 Aug 2026 23:12:47 +0530

  Videos
See all

Sitapur Crime News: सिक्योरिटी गार्ड से ठग साम्राज्य तक!..विधायक का समधी नटवरलाल ! | Anuj Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T22:00:37+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Monsoon Session में में केवल हंगामा, आखिर क्या चाहता था विपक्ष? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T21:48:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers