'ठुमकेश्वरी' गाने पर लड़की ने Farewell में मचाया गदर, काली साड़ी में मस्त डांस देख लोग हुए दीवाने!
सोशल मीडिया पर एक लड़की का Farewell Party डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की काली साड़ी पहनकर सुपरहिट गाने ‘ठुमकेश्वरी’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. उसके शानदार एक्सप्रेशन्स, दमदार एनर्जी और कातिलाना डांस मूव्स ने पूरी महफिल लूट ली. फेयरवेल में मौजूद लोग भी उसके डांस को देखकर झूम उठे. इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और लड़की के कॉन्फिडेंस व स्टाइल की खूब तारीफ कर रहे हैं. Video Credit: Instagram-@tej.aaaaa__
ढाई हजार रुपये के लिए किया काम, आज एक फिल्म के इतने करोड़ लेते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करोड़ों के बंगले के हैं मालिक
Nawazuddin Siddiqui Net Worth: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए सिर्फ दमदार एक्टिंग की एक पहचान नहीं हैं, बल्कि वो एक छोटे शहर से बड़े सपने लेकर आए और दुनियाभर में उन्हें पूरे करने का एक सबसे बड़ा उदाहरण भी हैं. यूपी के बुढाना में जन्में नवाजुद्दीन ने कड़ी मेहनत की है और इसी के दम पर वो आज करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं. लेकिन एक समय था जब उन्हें ढाई हजार रुपये के लिए अपनी पहली फिल्म की थी. लेकिन उन्हें वो फीस कभी मिली ही नहीं. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
चौकीदार की नौकरी करनी पड़ी थी
नवाजुद्दीन का जन्म (Nawazuddin Siddiqui Birthday) 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना में हुआ था. वह एक किसान परिवार से आते हैं, ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. पढ़ाई के बाद एक्टर मुंबई आए थे, लेकिन कई दिनों तक उनके पास रहने और खाने तक के पैसे नहीं होते थे. हालात ऐसे थे कि दोस्तों के साथ कमरा शेयर करना पड़ता था और खर्च चलाने के लिए छोटी-मोटी नौकरियां भी करनी पड़ीं. जिनमें से दिल्ली में चौकीदार की नौकरी भी थी.
ढाई हजार रुपये के लिए किया था काम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 1999 में बॉलीवुड फिल्म 'सरफरोश' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने एक अपराधी या गुंड का छोटा रोल प्ले किया था. फिर उन्होंने 'शूल' और 'जंगल' जैसी फिल्मों में भी छोटे-मोटे किरदार किए. इनमें से शूल के लिए एक्टर को ढाई हजार रुपये देने का वादा किया गया था. इस फिल्म में उन्होंने वेटर का रोल प्ले किया था. लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि उन्हें आज तक इस फिल्म के लिए पैसे नहीं दिए गए. एक्टर ने पैसे वसूलने के लिए करीब 6-7 महीने तक प्रोडक्शन ऑफिस के चक्कर काटे, लेकिन पैसे नहीं दिए गए.
ये भी पढ़ें- सलमान खान के अपार्टमेंट्स में घुसा सांप, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल, जानें कैसे संभाला गया पूरा मामला?
गैंग्स ऑफ वासेपुर से बदली किस्मत
नवाजुद्दीन की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से आया. इस फिल्म में फैजल खान के किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. द लंचबॉक्स, बदलापुर, बजंरगी भाईजान, मांझी, मंटो और सेक्रेड गेम्स जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. आज एक्टर बॉलीवुड के बड़े सितारों में शुमार हैं. लोग उनकी दमदार एक्टिंग के कायल हैं. वहीं, कड़ी मेहनत कर उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है.
करोड़ों के बंगले में रहते हैं नवाजुद्दीन
तरक्की करने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई के वर्सोवा में एक आलिशान बंगला बनायाय इस घर को बनने में उन्हें 3 साल लगे और उन्होंने इसका नाम नवाब रखा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर को एक्टर ने 12.8 करोड़ में खरीदा था, जो अब बढ़कर 15 करोड़ के करीब पहुंच गई है. वहीं अभिनेता की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 160 करोड़ (Nawazuddin Siddiqui Net Worth) रुपये है.
ये भी पढ़ें: 'लोगों के बीच रहकर पक जाता हूं...', सलमान खान का अकेलेपन वाला पोस्ट देख मां हुई परेशान, एक्टर ने दी सफाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






















