Independence Day 2026: 15 अगस्त लॉन्ग वीकेंड पर बनाएं 2 नाइट 3 डेज का टूर, दिल्ली-NCR के पास घूम आएं ये 5 जगहें
Best Places to Visit in Independence Day Weekend: अगर आप भी लंबे समय से कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन छुट्टी नहीं मिल पा रही है तो अब चिंता दूर कर लीजिए. क्योंकि इस बार 15 अगस्त पर आपको लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है. लॉन्ग वीकेंड मिलने की वजह से आप 2 नाइट, 3 डेज का ट्रिप प्लान कर सकते हैं. दरअसल, इस बार 15 अगस्त शनिवार को है. उसके अगले दिन रविवार है. ऐसे में आप शुक्रवार की रात में ट्रिप पर निकल सकते हैं. इसके बाद शनिवार को पूरे दिन घूम सकते हैं. उस दिन रात को स्टे करें और रविवार को दोपहर तक घूम सकते हैं. इसके बाद वहां से रवाना हो जाएं ताकि रविवार को रात तक आप अपने घर पहुंच सके. इस तरीके से आप ज्यादा दूर नहीं बल्कि दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम के आस-पास के इलाकों पर घूमने जा सकते हैं. ये हिडन स्पॉट्स ज्यादा दूर नहीं है और बजट फ्रैंडली भी है.
आप इन जगहों पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ जा सकते हैं. कम समय और लीमिटेड बजट में भी अपनी छुट्टियों को शानदार बनाएं.
15 अगस्त लॉन्ग वीकेंड पर घूमने जाएं इन जगहों पर
1.ऋषिकेश
उत्तराखंड का ऋषिकेश ट्रैवलर्स के बीच सबसे पॉपुलर स्पॉट है. यहां आप दिल्ली से कुछ ही घंटों का सफर कर पहुंच सकते हैं. यह प्लेस शांत और सुकुन भरी है. यहां गंगा घाटों पर शाम को गंगा आरती का लुत्फ उठाएं. अलग-अलग ए़डवेंचर्स एक्टिविटीज करें. आपको यहां कम रेंज में होमस्टेज भी मिल जाएंगे, जहां रुक सकते हैं. ऋषिकेश का मौसम भी इन दिनों सुहावना है. राम झूला और जानकी सेतु जैसे लोहे पुल का सुंदर नजारा देखें. प्राकृतिक सौंदर्य और छोटे ट्रेक के शौकीनों के लिए नीरगढ़ वॉटर फॉल बेहतरीन जगह है.
ये भी पढ़ें-Independence Day 2026: तिरंगे की थीम पर बनाएं ये 8 स्वादिष्ट डिशेज, हर कोई करेगा तारीफ
2.लैंसडाउन
दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी करीब 250 से 270 किलोमीटर है. आप यहां अपनी कार या बस से आ सकते हैं. दिल्ली से लैंसडाउन पहुंचने में 5-6 घंटे लगते हैं. ऐसे में आप शुक्रवार शाम को दिल्ली से रवाना होकर रात में ही लैंसडाउन पहुंच सकते हैं. लैंसडाउन में घूमने की कई बेहतरनी जगहें हैं जैसे भुल्ला ताल, यहां आप बोटिंग कर सकते हैं. टिप एन टॉप, ये एक हाई पॉइंट है. सेंट मैरी चर्च और तारकेश्वर महादेव मंदिर देख सकते हैं. देशभक्ति का एहसास पाने के लिए आप गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल भी जा सकते हैं.
3.आगरा
दिल्ली और नोएडा से आगरा भी बहुत करीब है. आप यहां भी घूमने जा सकते हैं. ताज महल के अलावा, आप आगरा में आगरा फोर्ट, टॉम्ब ऑफ अकबर, मेहताब बाग, चीनी का रौजा, श्री मनकामेश्वर मंदिर और गुरुद्वारा दुख निवारण जा सकते हैं. आगरा की आइटिनेरी भी आपका दिल जीत लेगी. आगरा के जायकेदार पराठे, दालमोठ, बेड़ई-जलेबी और पेठा जरूर चखें.
4.जयपुर
जयपुर भी 2 दिन घूमने के लिए बेहतरीन लोकेशन है. आपको यहां पर ऐतिहासिक किले, महल और राजस्थान की संस्कृति देखने का पूरा अनुभव मिलेगा. हवा महल, आमेर का किला, जलमहल, अलबर्ट हॉल म्यूजियम, बिरला मंदिर, जयगढ़ का किला और जयपुर स्ट्रीट मार्केट, यहां आपको एक नहीं बल्कि कई जगहों को देखने का अवसर मिलेगा. जयपुर में आपको मजेदार जायके भी चखने को मिलेंगे.
5.वृंदावन
लॉन्ग वीकेंड में मथुरा-वृंदावन भी घूमने जा सकते हैं. बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, राधा रमण मंदिर, केशी घाट वृंदावन, निधिवन और जन्मभूमि के दर्शन करें और खुद को आध्यात्म के करीब ले जाएं. दिल्ली से वृंदावन जाने के लिए आप ट्रेन, बस या खुद की गाड़ी से जा सकते हैं. वृंदावन धार्मिक स्थलों की नगरी के साथ-साथ अपने पकवानों के लिए भी मशहूर है. आप यहां कचौड़ी और बेड़मी पूरी का स्वाद जरूर लें. मलाईदार कुल्हड़ लस्सी पिएं. जयपुरिया भवन में सात्विक थाली खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Independence Day 2026: 15 अगस्त पर घूमें देशभक्ति से जुड़ी ये 10 ऐतिहासिक जगहें, दिलाएगा आपको आजादी की याद
इंग्लैंड में फिर हारने पहुंची पाकिस्तान टीम! भारतीय फैंस इस चैनल पर देख सकेंगे ENG VS PAK टेस्ट सीरीज के मुकाबले
ENG VS PAK Live Streaming: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा. ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन करके अंक हासिल करना चाहेंगी. इस बात में कोई शक नहीं है कि इस सीरीज में मेजबानों को फेवरेट माना जा रहा है, क्योंकि पिछली बार पाकिस्तान ने इंग्लैंड में 1996 में टेस्ट सीरीज जीती थी. हालांकि, पाकिस्तान पुराने रिकॉर्डस को भुलाकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. ऐसे में पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलेगा. तो आइए जान लेते हैं कि भारतीय फैंस किस चैनल पर इस मुकाबले को देख सकेंगे.
ENG VS PAK: कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड-पाकिस्तान पहला टेस्ट मैच?
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा. ये मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से सुबह 11 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा, जिसमें टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरेंगे.
ENG VS PAK: लाइव कहां देख सकते हैं इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट?
19 अगस्त से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होगा. इस मैच पर भारतीय फैंस की भी नजरें होंगी. ऐसे में भारतीय फैंस अगर इस मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो उन्हें सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर आएगी. मगर, इसके लिए आपके पास इस ऐप का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.
WTC अंक तालिका में किस स्थान पर हैं इंग्लैंड और पाकिस्तान?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर है. इंग्लैंड ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 8 में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ हुआ है. वहीं, पाकिस्तान का भी अंक तालिका में बुरा हाल है. पाकिस्तान ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते, 4 मैच हारे.
इंग्लैंड में कैसा रहा है पाकिस्तान का प्रदर्शन?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 92 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 30 मैच जीते हैं, तो पाकिस्तान ने 23 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, 39 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. आपको बता दें, पाकिस्तान ने इंग्लैंड में आखिरी बार टेस्ट सीरीज 1996 में जीती थी, उसके बाद से उसे वहां हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब बाबर आजम एंड कंपनी अपने रिकॉर्ड्स को बेहतर करने और इंग्लैंड के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन करके जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
| साल | सीरीज का नतीजा | पाकिस्तान की जीत |
|---|---|---|
| 1987 | पाकिस्तान ने सीरीज जीती | 1-0 |
| 1992 | पाकिस्तान ने सीरीज जीती | 2-1 |
| 1996 | पाकिस्तान ने सीरीज जीती | 2-0 |
ऐसी हैं दोनों टीमें
इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ऑली पोप, ऑली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अजान ओवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद ओवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबेद शाह
इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | मैदान | शहर |
|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 19-23 अगस्त 2026 | इंग्लैंड ???????? vs पाकिस्तान ???????? | Headingley | लीड्स |
| दूसरा टेस्ट | 27-31 अगस्त 2026 | इंग्लैंड ???????? vs पाकिस्तान ???????? | Lord's | लंदन |
| तीसरा टेस्ट | 9-13 सितंबर 2026 | इंग्लैंड ???????? vs पाकिस्तान ???????? | Edgbaston | बर्मिंघम |
ये भी पढ़ें: IND VS SL: श्रीलंका में सचिन और विराट ने जो किया, अब शुभमन गिल के पास है उसे दोहराने का मौका, बस करना होगा ये काम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








