Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे:नॉर्वे में 4 देशों के प्रधानमंत्रियों से मिलेंगे; ग्रीन एनर्जी और स्पेस सेक्टर पर चर्चा होगी

पीएम मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। समिट में पीएम मोदी नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, नई तकनीक, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। इस दौरे में ग्रीन एनर्जी, ब्लू इकॉनमी, ग्रीन शिपिंग और क्लाइमेट टेक्नोलॉजी पर खास फोकस रहेगा। भारत और नॉर्डिक देश स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सहयोग बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। स्पेस सेक्टर भी इस दौरे का अहम हिस्सा रहेगा। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और नॉर्वे की स्पेस एजेंसी के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। आर्कटिक रिसर्च और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी साझेदारी मजबूत करने की योजना है। मोदी बोले- भारत नॉर्वे दोनों डिप्लोमेसी में भरोसा रखते हैं मोदी ने कल नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में कहा कि दुनिया की बड़ी समस्याओं का हल युद्ध से नहीं, बल्कि बातचीत और शांति से निकल सकता है। नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे दोनों बातचीत और कूटनीति में भरोसा रखते हैं। यूक्रेन युद्ध हो या पश्चिम एशिया का संकट भारत हमेशा शांति की कोशिशों का समर्थन करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार जरूरी है। उन्होंने आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत पर भी जोर दिया। नॉर्वे ने पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से भी सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने बिजनेस समिट में हिस्सा लिया पीएम मोदी ने सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में इंडिया-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नॉर्वे की बड़ी कंपनियों और रिसर्च संस्थानों के प्रमुखों से मुलाकात की। समिट में ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, शिपिंग, हेल्थ टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, शिक्षा और रिसर्च जैसे कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई। इसमें शामिल बड़ी कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू करीब 200 अरब डॉलर थी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत निवेश और इनोवेशन के लिए बड़ा और भरोसेमंद बाजार बन रहा है। उन्होंने भारत में निवेश के अवसरों को भी सामने रखा। 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर चर्चा हुई बैठक में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक बढ़ाने का फैसला किया। इसके तहत ग्रीन एनर्जी, क्लीन टेक्नोलॉजी, समुद्री अर्थव्यवस्था, ग्रीन शिपिंग और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। दोनों देशों ने 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट रखा है। साथ ही भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश और 10 लाख नौकरियां पैदा करने के टारगेट पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे ने स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, मछली पालन, समुद्री सुरक्षा और डिजिटल तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

Continue reading on the app

19 मई की टॉप 20 खबरें: भारत की दो टूक, कहा- जारी रहेगा रूस से तेल खरीद, शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में मेन शूटर गिरफ्तार

19 May Top 20 News: रूसी कच्चे तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों की अस्थायी छूट खत्म होने के बाद भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है. भारत ने स्पष्ट कहा है कि वह पहले भी रूस से तेल खरीदता रहा है, अभी भी खरीद रहा है और आगे भी यह आयात जारी रहेगा. वहीं, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या के मामले में सीबीआई को सफलता मिली है. जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश से मामले के मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

The post 19 मई की टॉप 20 खबरें: भारत की दो टूक, कहा- जारी रहेगा रूस से तेल खरीद, शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में मेन शूटर गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? हैदराबाद से हार के बाद बन रहा ये समीकरण

CSK IPL 2026 Playoff Scenario: चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मुकाबले खेल लिए हैं और उसके 12 अंक हैं. अब उसका आईपीएल 2026 में एक ही लीग मुकाबला बाकी है. चेन्नई की यह भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. टॉप-4 में जगह बनाने के लिए चेन्नई को यह मुकाबला जीतना ही होगा, साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि बाकी टीमों के नतीजे भी उसके पक्ष में रहें, जिससे बेहतर रन रेट के साथ वो टॉप-4 में जगह बना ले. Tue, 19 May 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Amit shah समेत 4 राज्यों के CM एक मंच पर #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T00:15:04+00:00

First Look of Bullet Train : भारत की पहली बुलेट ट्रेन का भगवा अवतार, तस्वीरें वायरल | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T00:15:54+00:00

First Look of Bullet Train : भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर सामने आई | #ytshorts #bullettrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T00:12:20+00:00

US Iran War News Live : सुबह-सुबह Strait of Hormuz में भीषण युद्ध शुरू! | Trump | IRGC | 19 MAY #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T00:07:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers