Responsive Scrollable Menu

इस्लामपुरा होगा कृष्ण नगर, मुस्तफाबाद बनेगा धर्मपुरा; पाकिस्तान में बदलेंगे सड़कों के नाम

इनमें क्वींस रोड, जेल रोड, डेविस रोड, लॉरेंस रोड, एम्प्रेस रोड, कृष्ण नगर, संत नगर, धरमपुरा, ब्रैंडरेथ रोड, राम गली, टेम्पबेल स्ट्रीट, लक्ष्मी चौक, जैन मंदिर रोड, कुम्हारपुरा, मोहन लाल बाजार, सुंदर दास रोड, भगवान पुरा, शांति नगर और आउटफॉल रोड शामिल हैं।

Continue reading on the app

रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत:बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, एयरटेल देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी

कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी। वहीं, पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए 'पेटीएम पॉकेट मनी' फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत: सरकार ने कहा- अमेरिकी प्रतिबंधों से फर्क नहीं, मई में रोजाना खरीदा 23 लाख बैरल क्रूड अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी। अमेरिकी प्रतिबंधों की छूट खत्म होने से भारत के इम्पोर्ट प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत का यह फैसला किसी देश की रियायत पर नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से व्यापारिक सूझबूझ और देश के आर्थिक हित पर आधारित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च: बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट ₹15000; पैरेंट्स के पास खर्च का पूरा कंट्रोल होगा पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए 'पेटीएम पॉकेट मनी' फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इस नए फीचर में पैरेंट्स को बच्चों के खर्च पर नजर रखने, मंथली लिमिट तय करने और रीयल-टाइम ट्रैकिंग करने की पूरी सुविधा मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अडाणी एंटरप्राइजेस ट्रंप प्रशासन को ₹2,300 करोड़ चुकाएगी: ईरान से गैस खरीदने के मामले में सेटलमेंट हुआ; अमेरिका में $10 बिलियन का निवेश करेंगे भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला सुलझा लिया है। इसके लिए कंपनी अमेरिकी ट्रेजरी को सेटलमेंट राशि के रूप में 275 मिलियन डॉलर (करीब 2,300 करोड़ रुपए) का भुगतान करेगी। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सोमवार को इस समझौते की आधिकारिक घोषणा की। यह मामला ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के 32 संभावित नागरिक दायित्व उल्लंघनों से जुड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 96.33 पर पहुंचा; कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर के पार मिडिल ईस्ट के तनाव का असर आज सोमवार 18 मई को शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स सुबह 1000 अंक से ज्यादा गिरकर 74,180 पर आ गया। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई है और ये 77 अंक (0.10%) की तेजी के साथ 75,315 पर बंद हुआ। निफ्टी भी फ्लैट होकर 23,650 के करीब आ गया। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. एयरटेल देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी: मार्केट कैप ₹12 लाख करोड़ के करीब पहुंचा, HDFC बैंक को पीछे छोड़ा भारती एयरटेल 18 मई को मार्केट कैप के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का शेयर ₹1,953.8 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ ही एयरटेल का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹12 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹11.8 लाख करोड़ पर आ गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. वनप्लस 15R स्मार्टफोन ₹7000 महंगा हुआ: स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर, शुरुआती कीमत ₹54,999 टेक कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15R की कीमत 7 हजार रुपए बढ़ा दी है। वनप्लस ने फोन को दिसंबर-2025 में 47,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। अब इसकी कीमत 54,999 रुपए हो गई है। वनप्लस 15R दो वैरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर, 7400mAh बैटरी और 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… सोमवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? हैदराबाद से हार के बाद बन रहा ये समीकरण

CSK IPL 2026 Playoff Scenario: चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मुकाबले खेल लिए हैं और उसके 12 अंक हैं. अब उसका आईपीएल 2026 में एक ही लीग मुकाबला बाकी है. चेन्नई की यह भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. टॉप-4 में जगह बनाने के लिए चेन्नई को यह मुकाबला जीतना ही होगा, साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि बाकी टीमों के नतीजे भी उसके पक्ष में रहें, जिससे बेहतर रन रेट के साथ वो टॉप-4 में जगह बना ले. Tue, 19 May 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | IRAN के TV चैनल स्टूडियो में AK-47 से फायरिंग, UAE के झंडे पर चलाई गोली! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T01:45:00+00:00

UP Politics: 'सड़क पर Namaz नहीं, पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए', CM Yogi की सीधी चेतावनी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T01:38:04+00:00

Republic Bharat LIVE: PM Modi Norway Visit | Twisha Sharma | Iran US War | Hindi News |Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T01:42:23+00:00

Breaking News: Rishikesh में हादसा, Ujjain Express के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-19T01:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers