Responsive Scrollable Menu

PM Modi: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की आत्मकथा के विमोचन पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 'मैं आज भी मां की कमी महसूस करता हूं'

Ram Nath Kovind Autobiography: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कोविंद के जीवन संघर्ष, उनकी सादगी और सार्वजनिक जीवन में योगदान की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जब उन्होंने अपनी मां का जिक्र किया तो उनका भावुक पक्ष भी सामने आया।

पीएम मोदी ने की रामनाथ कोविंद की तारीफ
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का नाम ‘Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles’ है। किताब में उनके बचपन और शुरुआती जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन और देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल तक के अनुभवों को समेटा गया है।

पुस्तक के विमोचन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद का मार्गदर्शन, स्नेह और आत्मीयता उनके लिए बड़ी पूंजी रही है। उन्होंने कहा कि कोविंद का जीवन संघर्षों के बीच आगे बढ़ने और परिस्थितियों को अवसर में बदलने की प्रेरणा देता है।

‘यह किताब भारतीय लोकतंत्र की धरोहर बनेगी’
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने रामनाथ कोविंद के जीवन और उनकी कार्यक्षमताओं को करीब से समझा है। उनके मुताबिक, कोविंद की आत्मकथा सिर्फ उनके व्यक्तिगत जीवन की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए महत्वपूर्ण धरोहर साबित हो सकती है। आत्मकथा में रामनाथ कोविंद के जीवन के अलग-अलग पड़ावों, संघर्षों, सार्वजनिक सेवा और राष्ट्रपति पद के अनुभवों को जगह दी गई है।

मां को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद के बचपन के संघर्ष का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था। इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी मां का जिक्र किया और भावुक हो गए।

पीएम मोदी ने कहा कि वह इस मामले में खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनकी मां 100 वर्ष से अधिक समय तक जीवित रहीं और उन्हें उनका आशीर्वाद मिलता रहा। इसके बावजूद वह आज भी अपनी मां की कमी महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा कि कम उम्र में मां को खो देना किसी भी व्यक्ति को भीतर से तोड़ सकता है, लेकिन रामनाथ कोविंद ने मुश्किल परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। बल्कि इन्हीं परिस्थितियों ने उन्हें और मजबूत बनाया।

संघर्ष से राष्ट्रपति भवन तक का सफर
रामनाथ कोविंद का जीवन सामान्य परिस्थितियों से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की कहानी है। उनकी आत्मकथा में इसी सफर के अनुभवों और चुनौतियों को दर्ज किया गया है। पुस्तक के जरिए पाठकों को उनके निजी जीवन के साथ-साथ सार्वजनिक सेवा के दौरान सामने आई परिस्थितियों को भी जानने का मौका मिलेगा।

Continue reading on the app

क्या सांस फूलना फेफड़ों के कैंसर का लक्षण है? WHO के अनुसार Lung Cancer के 7 संकेत कौन से हैं, जानिए यहां

Fefdo Ke Cancer Ke Lakshan: फेफड़ों का कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण शुरुआती स्टेज में आम दिक्कतों जैसे ही लगते हैं और व्यक्ति इन्हें इग्नोर करता चला जाता है. लेकिन, इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो ट्यूमर को बढ़ने से रोका जा सकता है.

The post क्या सांस फूलना फेफड़ों के कैंसर का लक्षण है? WHO के अनुसार Lung Cancer के 7 संकेत कौन से हैं, जानिए यहां appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

FIH Hockey World Cup 2026: नये फॉर्मेट से लेकर भारत-पाकिस्तान मैच तक, वर्ल्ड कप से जुड़े हर सवाल का जवाब

इस बार का हॉकी वर्ल्ड कप खास है क्योंकि इस बार एक साथ मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है. दोनों वर्ल्ड कप एक ही दिन शुरू होंगे और वेन्यू भी दोनों के लिए सेम हैं. Sat, 15 Aug 2026 02:16:59 +0530

  Videos
See all

Weather Update : पहाड़ से मैदान तक पानी का प्रहार, कहीं बादल फटा, बारिश से तांडव! | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T22:00:31+00:00

Luigi Mangione admits killing healthcare boss - victim's family condemn 'heinous act' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T21:44:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers