Jhansi Car Crash: अतीक अहमद के बेटे अबान के हादसे का वीडियो आया सामने, झांसी में कार पलटने से मौत
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के एक सड़क हादसे का वायरल वीडियो सामने आया है.
17 की उम्र में 3 लाख कमाती थीं Rhea Chakraborty: बोलीं- ‘इतने पैसे मिले तो अपना चेहरा ही ठीक कराने में उड़ा दिए’
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने बहुत कम उम्र में ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्टिंग में आने से पहले वह MTV पर वीडियो जॉकी यानी VJ के तौर पर काम करती थीं। अब उन्होंने अपने उस दौर की कमाई और खर्च को लेकर एक किस्सा शेयर किया है। हाल ही में तनमय भट्ट के YouTube चैनल पर बातचीत के दौरान रिया ने अपने शुरुआती करियर से जुड़े कई किस्से बताए। इसी दौरान उन्होंने बताया कि 17-18 साल की उम्र में उनकी आखिरी VJ सैलरी करीब 3 लाख रुपये थी।
कम उम्र में मिली बड़ी सैलरी
रिया ने बताया कि उस समय MTV के VJ को अच्छी सैलरी मिलती थी। जब वह सिर्फ 17 या 18 साल की थीं, तब उनकी आखिरी सैलरी करीब 3 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी रकम मिलने पर रिया को लगता था कि वह बहुत अमीर हैं। लेकिन उन्होंने इस पैसे को बचाने के बजाय अपनी खूबसूरती पर खर्च कर दिया। रिया ने हंसते हुए बताया कि उन्होंने अपनी कमाई से अपने चेहरे को ‘ठीक’ कराने पर पैसे खर्च किए थे।
आज टेक्नोलॉजी बहुत आगे है
बातचीत में तनमय भट्ट ने रिया से मजाक में पूछा कि क्या उन्हें भी अपना चेहरा ‘ठीक’ करवा लेना चाहिए। इस पर रिया ने कहा कि आज के समय में ऐसी चीजों के लिए टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है।
VJ रहते किया था सलमान का इंटरव्यू
रिया ने MTV VJ के तौर पर कई बड़े सितारों से बातचीत की थी। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सबसे पहले किस बड़े स्टार का इंटरव्यू लिया था, तो उन्होंने सलमान खान का नाम लिया। रिया ने बताया कि उस समय उन्हें सलमान का इंटरव्यू करने का मौका मिला था। उन्हें हैरानी थी कि बाकी लोग उन्हें यह मौका देने के लिए इतनी आसानी से तैयार क्यों हो गए। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय इंडस्ट्री में लुक्स को काफी महत्व दिया जाता था और कैमरे के सामने आने के लिए अच्छा दिखना जरूरी माना जाता था।
VJ से एक्ट्रेस तक का सफर
MTV से करियर शुरू करने के बाद रिया ने फिल्मों की तरफ कदम बढ़ाया। उन्होंने 2012 में तेलुगु फिल्म ‘टूनीगा टूनीगा’ से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके अगले साल वह बॉलीवुड फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने ‘सोनाली केबल’, ‘बैंक चोर’, ‘जलेबी’ और ‘दुबाराः सी योर ईविल’ जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में रिया ने फैशन की दुनिया में भी कदम रखा और 2024 में अपना क्लोदिंग ब्रांड Chapter 2 शुरू किया।
2020 के बाद बदली जिंदगी
रिया की जिंदगी में 2020 के बाद बड़ा बदलाव आया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके साथ रिया के रिश्ते और आत्महत्या के मामले में उनकी भूमिका को लेकर लंबे समय तक मीडिया में चर्चा हुई। जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
2025 में CBI ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। जांच एजेंसी को सुशांत की हत्या या रिया और अन्य लोगों पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का सबूत नहीं मिला। इसके बाद मुंबई की अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली।
धीरे-धीरे की वापसी
इस मुश्किल दौर के बाद रिया ने बताया था कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। हालांकि, उन्होंने धीरे-धीरे मनोरंजन की दुनिया में वापसी की। 2023 में वह ‘रोडीज: कर्म या कांड’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आईं। इसके बाद वह इंटरव्यू, पॉडकास्ट और दूसरे प्रोजेक्ट्स के जरिए लगातार लोगों के सामने आती रही हैं। अब रिया रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़े- Janhvi Kapoor के अश्लील डीपफेक कंटेंट पर HC सख्त: फैन पेज बैन की मांग पर कहा- ‘हर चीज पर नहीं लगा सकते रोक’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi









