Ganga Dussehra 2026: गंगा नदी को हिंदू धर्म में मां का दर्जा देते हैं। गंगा दशहरा के दिन वह भगवान शिव की जटाओं से धरती पर प्रवाहित हुई थीं। यह पर्व ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल इसे अधिक मास में मनाया जाएगा। जानें इसकी तारीख, मुहूर्त और इस दिन क्या दान करना चाहिए
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 19 मई, मंगलवार को राक्षस चर, धृति और शूल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे जिससे गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। इसका फायदा सभी राशियों को होगा।
MS Dhoni Shooting Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही आईपीएल 2026 में अबतक मैदान से दूर हों लेकिन उनकी लोकप्रियता और चर्चा में कोई कमी नहीं आई। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी हाल ही में चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के रीजनल हब पहुंचे, जहां उन्होंने कमांडोज के साथ समय बिताया और शूटिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया। धोनी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहा।
धोनी इस समय चोट से उबर रहे हैं। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले उन्हें पिंडली में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) की समस्या हुई थी, जिसके चलते वह अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस लगातार उनके मैदान पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
धोनी एनएसजी कमांडोज के बीच पहुंचे एनएसजी कैंप में धोनी पूरे ब्लैक आउटफिट में नजर आए। वायरल वीडियो में वह कमांडोज से फिटनेस और ट्रेनिंग को लेकर बातचीत करते दिखाई दिए। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद की ओर इशारा करते हुए पूछा, 'क्या मैं फिट दिख रहा हूं?' धोनी की इस बात पर वहां मौजूद जवानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
पिस्टल शूटिंग के साथ ही सब मशीन गन चलाई इसके बाद धोनी ने सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी में शूटिंग ड्रिल में हिस्सा लिया। उन्होंने हथियारों के इस्तेमाल और शूटिंग तकनीक को करीब से समझा। उनके शांत और आत्मविश्वास भरे अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।
धोनी का सेना से जुड़ाव कोई नया नहीं है। 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्हें टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। इसके बाद वह कई बार सेना के साथ ट्रेनिंग और गतिविधियों में हिस्सा ले चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में भी वह सेना के साथ समय बिता चुके हैं।
उधर आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में होना है। यह इस सीजन में CSK का आखिरी घरेलू मैच भी होगा। ऐसे में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि क्या धोनी इस मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे। धोनी पहले कह चुके हैं कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेलना चाहते हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं।
चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही दूसरे टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।
प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी महेंद्र सिंह धोनी प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वो पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ 2 हफ्ते की ट्रेनिंग भी की थी। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ ड्यूटी भी की थी। धोनी ने आगरा में पैराट्रूफर बनने की ट्रेनिंग भी की थी और इसके लिए तय 5 जंप के मानक को पूरा किया था और क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बने थे।