Responsive Scrollable Menu

MS Dhoni Video: ये क्या! बल्ला छोड़ हाथ में पिस्टल ताने क्यों नजर आए धोनी? किस पर साध रहे निशाना

MS Dhoni Shooting Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही आईपीएल 2026 में अबतक मैदान से दूर हों लेकिन उनकी लोकप्रियता और चर्चा में कोई कमी नहीं आई। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी हाल ही में चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के रीजनल हब पहुंचे, जहां उन्होंने कमांडोज के साथ समय बिताया और शूटिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया। धोनी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहा।

धोनी इस समय चोट से उबर रहे हैं। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले उन्हें पिंडली में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) की समस्या हुई थी, जिसके चलते वह अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस लगातार उनके मैदान पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

धोनी एनएसजी कमांडोज के बीच पहुंचे
एनएसजी कैंप में धोनी पूरे ब्लैक आउटफिट में नजर आए। वायरल वीडियो में वह कमांडोज से फिटनेस और ट्रेनिंग को लेकर बातचीत करते दिखाई दिए। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद की ओर इशारा करते हुए पूछा, 'क्या मैं फिट दिख रहा हूं?' धोनी की इस बात पर वहां मौजूद जवानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

पिस्टल शूटिंग के साथ ही सब मशीन गन चलाई
इसके बाद धोनी ने सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी में शूटिंग ड्रिल में हिस्सा लिया। उन्होंने हथियारों के इस्तेमाल और शूटिंग तकनीक को करीब से समझा। उनके शांत और आत्मविश्वास भरे अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।

धोनी का सेना से जुड़ाव कोई नया नहीं है। 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्हें टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। इसके बाद वह कई बार सेना के साथ ट्रेनिंग और गतिविधियों में हिस्सा ले चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में भी वह सेना के साथ समय बिता चुके हैं।

उधर आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में होना है। यह इस सीजन में CSK का आखिरी घरेलू मैच भी होगा। ऐसे में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि क्या धोनी इस मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे। धोनी पहले कह चुके हैं कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेलना चाहते हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं।

चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही दूसरे टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। 

प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वो पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ 2 हफ्ते की ट्रेनिंग भी की थी। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ ड्यूटी भी की थी। धोनी ने आगरा में पैराट्रूफर बनने की ट्रेनिंग भी की थी और इसके लिए तय 5 जंप के मानक को पूरा किया था और क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बने थे। 

Continue reading on the app

CM शुभेंदु का बड़ा फैसला, बंगाल में बंद होंगे इमाम, मुअज्जिन और पुरोहितों के भत्ते

पश्चिम बंगाल की नई बनी भारतीय जनता पार्टी सरकार ने धार्मिक आधार पर दिए जा रहे भत्ता खत्म करने का फैसला किया है. यह बड़ा कदम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार बनने के नौ दिन बाद उठाया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: रोहित शर्मा को ड्रॉप करने वाले हैं सिलेक्टर्स! विराट कोहली की जगह पक्की, कुछ ही देर में टीम इंडिया का चयन

India Vs Afghanistan Test and ODI Squads Announcement: आईपीएल के ठीक बाद छह जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच के बाद तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शर्मा इंजरी के चलते टीम से बाहर रह सकते हैं जबकि विराट का तीनों वनडे मैच में खेलना तय है. Mon, 18 May 2026 19:46:55 +0530

  Videos
See all

दुनिया की सबसे जरूरी Technology अब भारत में? | Tata-ASML Deal Explained | Semiconductor Race #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T14:44:01+00:00

Agni-6 Missile | Rashtragarv: भारत का 'अग्निबाण', दुश्मन की अटकी सांस ! | India Vs Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T14:45:08+00:00

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 18 May 2026 : Kerala New CM | West Bengal | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T14:43:20+00:00

CM Yogi की बकरीद से पहले सड़क पर नमाज को लेकर सख्त चेतावनी, 'प्यार से नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका..' #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T14:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers