बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज यानी की 12 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। एक समय ऐसा था, जब सारा अली खान का वजन काफी ज्यादा था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और जज्बे से अपने वेट कम किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस सारा अली खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
मुंबई में 12 अगस्त 1995 को सारा अली खान का जन्म हुआ था। उनके बचपन का नाम सारा सुल्तान था और बाद में प्रोफेशनल नाम बदलकर सारा अली खान कर लिया। इनके पिता का नाम सैफ अली खान है, जो कि एक जाने-माने अभिनेता हैं। वहीं मां का नाम अमृता सिंह है और वह भी एक अभिनेत्री हैं। सारा एक चर्चित और राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
फिल्मी सफर
सारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2018 से की थी। उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' थी। इसमें सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए सारा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
इसके बाद सारा अली खान के फिल्म 'सिंबा', 'लव आज कल', 'अतरंगी रे', 'जरा हट के जरा बचके', 'पति पत्नी और वो दो' और 'स्काई फोर्स' जैसी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस सारा को आखिरी बार फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में देखा गया था।
'केदारनाथ' के बाद एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह अभिनीत 'सिंबा' फिल्म में काम किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने 'लव आज कल', 'कुली नं 1', 'अतरंगी रे', 'जरा हटके जरा बचके', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी आदि फिल्में कीं। सारा अली खान को आखिरी बार 'मेट्रो इन दिनों' फिल्म में देखा गया था।
Continue reading on the app