Delhi में 45 डिग्री वाला टॉर्चर, IMD ने जारी किया भीषण Heatwave का Red Alert
इसे भी पढ़ें: बढ़ता पारा, पेट का बिगड़ा हाजमा! Summer में Stomach Problems से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
इसे भी पढ़ें: Heat Wave Alert: गर्मी में क्यों घटता-बढ़ता है Blood Pressure, Sugar Level? जानें Health Tips
Annapurna Bhandar Scheme: बंगाल में महिलाओं को बड़ा तोहफा, सरकारी बसों में मुफ्त सफर के साथ हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये
West Bengal Annapurna Bhandar Scheme: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई बड़े ऐलानों की बौछार कर दी है। सरकार आगामी 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही कई अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं को भी हरी झंडी दे दी गई है।
1 जून से सरकारी बसों में एक भी पैसा नहीं देंगी महिलाएं
राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 जून से पश्चिम बंगाल की सभी महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। सरकार का मानना है कि इस ऐतिहासिक कदम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और विभिन्न जिलों में काम या पढ़ाई के लिए आने-जाने वाली महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी।
अन्नपूर्णा भंडार योजना को मिली मंजूरी
मुफ्त बस सफर के साथ ही सरकार ने 'अन्नपूर्णा भंडार योजना' (Annapurna Bhandar Scheme) को भी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस महात्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य की पात्र लाभार्थी महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में दी जाएगी।
CAA और ट्रिब्यूनल के आवेदकों को भी मिलेगा योजना का लाभ
अन्नपूर्णा भंडार योजना की सबसे खास बात यह है कि सरकार ने इसका दायरा काफी बड़ा रखा है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को भी शामिल किया गया है जिन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और ट्रिब्यूनल प्रक्रियाओं के तहत आवेदन किया है। ऐसी सभी पात्र महिलाओं को भी हर महीने 3,000 रुपये की मदद दी जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi



















