Responsive Scrollable Menu

IND VS AFG: अफगानिस्तान के साथ T20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले

IND VS AFG: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच सितंबर महीने में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के तीनों ही मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. भले ही ये मैच भारत की सरजमीं पर होंगे, लेकिन इस सीरीज की मेजबान अफगानिस्तान की टीम होगी. बीसीसीआई ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी है और शेड्यूल भी जारी कर दिया है. तो आइए आपको शेड्यूल के बारे में बताते हैं.

BCCI ने किया आधिकारिक ऐलान

ये भी पढ़ें: IND vs SL : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किन 4 स्पिनर्स में से 3 को मिलेगी जगह, जानिए कौन होंगे 2 तेज गेंदबाज

Continue reading on the app

Indonesia के Bali के पास यात्री नौका में आग लगी, 106 लोगों को सुरक्षित निकाला

इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली के पास बुधवार को खराब समुद्री परिस्थितियों के बीच एक यात्री नौका में आग लग गई, जिसके बाद बचाव दल आग पर काबू पाने और नौका में सवार अन्य लोगों को बचाने में जुटा है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल और आसपास से गुजर रहे जहाजों ने अब तक 106 लोगों को बचा लिया है तथा नौका से अन्य 25 लोगों को भी सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। माताराम सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख मोहम्मद हरियादी ने कहा, ‘‘सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’ उन्होंने बताया कि समुद्र में चार मीटर तक उठ रही ऊंची लहरों के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।

कार्यालय के अनुसार, नौका ‘पुत्री यास्मीन’ बाली के पैडंग बाई बंदरगाह से पश्चिम नुसा तेंगारा प्रांत में लोम्बोक द्वीप स्थित लेम्बर बंदरगाह जा रही थी, तभी सुबह करीब चार बजकर 15 मिनट पर उसमें आग लग गई। एजेंसी को करीब आधे घंटे बाद आपात स्थिति की सूचना मिली, जिसके बाद उसने कर्मियों और बचाव नौकाओं को तुरंत मौके पर भेजा। हरियादी ने बताया कि बचाव अभियान में इंडोनेशियाई नौसेना के जहाजों, गश्ती नौकाओं, बचाव पोतों और हवाई सर्वेक्षण के लिए एक हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि पैडंगबाई बंदरगाह प्राधिकरण की यात्री सूची के अनुसार, नौका में 114 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। नौका पर 44 वाहन और 53 मोटरसाइकिल भी लदी थीं। इंडोनेशिया 17,000 से अधिक द्वीपों वाला देश है।

यहां नौकाएं यात्रा का आम साधन हैं। देश में अक्सर समुद्री हादसे होते हैं और इसके लिए सुरक्षा नियमों को ठीक से लागू नहीं किए जाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा

 भारत के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की श्रृंखला से टेस्ट कमेंट्री में पदार्पण करेंगे। उन्हें 15 अगस्त को गॉल में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद लगभग 18 वर्षों तक चले अपने शानदार खेल करियर को हाल में अलविदा कहने वाले 37 वर्षीय रहाणे अब कमेंटेटर के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच में 38.46 के औसत से 5,077 रन बनाए, जिनमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।

उनके नेतृत्व में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती थी। रहाणे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का चरम बिंदु है और इतने वर्षों तक इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब खेल को एक अलग दृष्टिकोण से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने अनुभव साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को उन फैसलों, रणनीति और क्षण के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो टेस्ट मैच का रुख बदल सकते हैं।

Wed, 12 Aug 2026 12:28:54 +0530

  Videos
See all

Ram Nath Kovind Autobiography पर PM Narendra Modi ने कही बड़ी बात #ytshorts #viral #trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:10:52+00:00

Weather Update: 48 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट? | Monsoon Alert | IMD | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers