Vijay News: 'CM 2026' नंबर प्लेट वाला वीडियो वायरल, एक्टर के CM बनने की भविष्यवाणी सच!
सोशल मीडिया पर एक गाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी नंबर प्लेट पर 'CM 2026' लिखा है। तमिल सुपरस्टार से राजनेता बने विजय को लेकर ये क्लिप फिर से चर्चा में है। उनके समर्थकों ने सालों पहले ये नारा दिया था, जो 2026 में उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद सच साबित हो गया।
धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई:पिस्टल से निशाना भी लगाया, कमांडोज से पूछा- फिट लग रहा हूं न
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। 44 साल के धोनी ने यहां कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया। उनके साथ खाना खाया। उन्होंने कमांडोज से पूछा- 'फिट लग रहा हूं न।' इस पर जवानों ने सहमति देते हुए कहा- 'पिछली बार जब आए थे, तब इससे भी फिट थे।' तब धोनी ने कहा- 'जैसे-जैसे टाइम बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है।' वे 2023 में NSG कैंप में शामिल हो चुके हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। आज चेन्नई सीजन में अपना आखिरी लीग मैच खेलने जा रही है। इसमें धोनी के खेलने की संभावना है। NSG सेंटर में धोनी की 3 फोटोज… टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी की। बाद में उनका बूट पॉलिश करते हुए फोटो भी सामने आया था। धोनी और सैन्य बलों का पुराना नाता क्या हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे धोनी? चेन्नई को आज सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चेपक स्टेडियम में खेलना है। उम्मीद लगाई जा रही है कि धोनी इसमें खेल सकते हैं। हालांकि, अभी तक धोनी और चेन्नई के मैनेजमेंट की तरफ से इस तरह के कोई संकेत नहीं आए हैं। फ्रेंचाइजी की ओर से कहा गया था कि वे फिर से चोटिल हो गए और इसकी वजह से खेलने में देरी हो रही है। ----------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज चेन्नई Vs हैदराबाद, चेन्नई के लिए करो या मरो मैच IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






