Responsive Scrollable Menu

रतलाम में अवैध मादक पदार्थ के साथ 3 गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध रतलाम जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर और अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सैलाना थाना पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित केसरपुरा फंटे पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना के आधार पर सैलाना थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को डेढ़ किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है। तीनों किसी व्यक्ति को गांजा बेचने की तैयारी में मौके पर खड़े हुए थे।

नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई

एएसपी विवेक कुमार लाल के मुताबिक मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि केसरपुरा फंटे के पास तीन लोग बाइक पर अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़े हुए हैं। यह किसी व्यक्ति को बेचने की तैयारी में है। इसके बाद सैलाना पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

1.5 किलो मादक पदार्थ बरामद

इस कार्रवाई में पुलिस ने 25 वर्षीय पंकज बामनिया, 50 वर्षीय कारु बामनिया, 45 वर्षीय गोवर्धन बामनिया को गिरफ्तार किया है। तीनों ही बागरियो की खेड़ी सैलाना के निवासी हैं। कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 29 हजार रुपए बताई जा रही है। इस दौरान परिवहन में उपयोग की जा रही बाइक को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए है।

 

दर्ज किया गया मामला

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। इस तस्करी से जुड़े हुए अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue reading on the app

'मैं पिछले 10 सालों से बैन हूं', पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने किया दावा- इंडियन फैंस VPN के जरिए सुन रहे गाने

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर लगे बैन को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने अपने भारतीय फैंस से इस बात का अफसोस ना करने की अपील की. साथ ही कहा कि वह अपने फैंस को बेहद याद करते हैं. आतिफ ने यह दावा भी किया कि भारत में पाबंदी होने के बावजूद उनके चहेते फैंस वीपीएन के जरिए उनके गाने सुन रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के 3 महारिकॉर्ड...टूटना तो दूर, पास पहुंचना भी नामुमकिन, जिसे सबने कहा 'धीमा', वही बना टीम इंडिया की दीवार

Rahul Dravid 3 Untouchable Records: राहुल द्रविड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का वो अटूट किला हैं जिसने विपरीत परिस्थितियों में हमेशा देश को संभाला. अपनी बेजोड़ तकनीक, फौलादी धैर्य और निस्वार्थ खेल के दम पर उन्होंने ऐसे कई कीर्तिमान रचे, जिन्हें छू पाना भी आज के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन है. 31,258 गेंदों का सामना करने से लेकर टेस्ट में 44,152 मिनट क्रीज पर बिताने तक, 'द वॉल' के ये महारिकॉर्ड उनकी महानता और त्याग की अद्भुत कहानी बयां करते हैं. Thu, 13 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Punjab Paper Leak Case: AAP का BJP पर पलटवार, Saurabh Bhardwaj बोले- पेपर लीक कहना कोर्ट की अवमानना #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T01:46:36+00:00

Delhi: Independence Day से पहले दिल्ली में कड़ा पहरा #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T01:45:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers