मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 रही सकुशल और सुरक्षित, पुलिस की मुस्तैदी और मानवीय चेहरे ने जीते करोड़ों लोगों के दिल
मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी सिटी अमृत जैन और एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में जिलेभर की पुलिस ने …
The post मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 रही सकुशल और सुरक्षित, पुलिस की मुस्तैदी और मानवीय चेहरे ने जीते करोड़ों लोगों के दिल appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
रतलाम में अवैध मादक पदार्थ के साथ 3 गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध रतलाम जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर और अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सैलाना थाना पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित केसरपुरा फंटे पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबिर की सूचना के आधार पर सैलाना थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को डेढ़ किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है। तीनों किसी व्यक्ति को गांजा बेचने की तैयारी में मौके पर खड़े हुए थे।
नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई
एएसपी विवेक कुमार लाल के मुताबिक मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि केसरपुरा फंटे के पास तीन लोग बाइक पर अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़े हुए हैं। यह किसी व्यक्ति को बेचने की तैयारी में है। इसके बाद सैलाना पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।
1.5 किलो मादक पदार्थ बरामद
इस कार्रवाई में पुलिस ने 25 वर्षीय पंकज बामनिया, 50 वर्षीय कारु बामनिया, 45 वर्षीय गोवर्धन बामनिया को गिरफ्तार किया है। तीनों ही बागरियो की खेड़ी सैलाना के निवासी हैं। कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 29 हजार रुपए बताई जा रही है। इस दौरान परिवहन में उपयोग की जा रही बाइक को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए है।
???? रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी
थाना सैलाना पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित केसरपुरा फंटे से 1.5 किलो गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया।#RatlamPolice #mppolice #NDPS #SayNoToDrugs #MadhyaPradeshPolice@CMMadhyaPradesh @mohdept @DGP_MP pic.twitter.com/tASDEjAIXl— S.P. Ratlam (@SP_RATLAM_MP) August 11, 2026
दर्ज किया गया मामला
आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। इस तस्करी से जुड़े हुए अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Bharat Samachar
Mp Breaking News











