Responsive Scrollable Menu

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में मंगलवार को बारिश के दौरान जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हवाई अड्डा प्रबंधन ने कहा कि 30 मिनट के भीतर परिसर से पानी निकाल दिया गया और इससे विमानों के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आया। सोशल मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित वीडियो में हवाई अड्डे के टर्मिनल से निकलकर पार्किंग और टैक्सी स्टैंड तक जाने वाले भूमिगत मार्ग में जलभराव दिखाई दे रहा है। वीडियो में हवाई अड्डे के कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं, खराब मौसम के कारण मंगलवार को धर्मशाला जाने वाली एक उड़ान भी रद्द कर दी गई। इस संबंध में हवाई अड्डे के जनसंपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी भर गया था, लेकिन हमारी टीम ने 30 मिनट के भीतर स्थिति सामान्य कर दी। इससे उड़ानों के संचालन या हवाई अड्डे के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।’’ गौतमबुद्ध नगर जिले के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में विकसित किया जा रहा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी आधारभूत ढांचा परियोजनाओं में से एक है।

इसके लिए करीब 1,334 हेक्टेयर (लगभग 3,300 एकड़) भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इस हवाई अड्डे से इसी वर्ष 15 जून को वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ था।

Continue reading on the app

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

मुंबई के विले पार्ले इलाके में 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक बच्चे और एक महिला की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए। नगर निकाय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे शांता भवन इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैट में आग लगी।

उन्होंने बताया कि आग दोनों फ्लैट में करीब 4,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बिजली के तारों और उपकरणों, एसी यूनिट तथा अन्य घरेलू सामान में फैल गई। अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों समेत आठ लोग घायल हो गए जिन्हें दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने बताया कि अबीर (ढाई वर्ष) और अंकिता (23) को नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि चार अन्य घायलों में से दो को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और दो अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, घायल अग्निशमनकर्मियों मनोज सोनवणे (30) और शिवम द्विवेदी (29) को कूपर अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

गॉल का वो मनहूस टेस्ट, जिसने खत्म कर दिया हरभजन सिंह का करियर, यहीं होना है भारत-श्रीलंका का पहला मैच

Harbhajan Singh: टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी को आमतौर पर पता होता है कि उसे संन्यास कब लेना है. खुद का उदाहरण देते हुए भज्जी ने याद किया कि कैसे उनके शरीर ने उन्हें संन्यास लेने की औपचारिक घोषणा करने से पूरे छह साल पहले ही रुकने का संकेत दे दिया था. Thu, 13 Aug 2026 13:53:29 +0530

  Videos
See all

Sports Update : 11 साल, 5 बच्चे और अब रोनाल्डो जॉर्जीना की शादी. #ronaldo #shorts #ronaldofans #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:44:50+00:00

Jharkhand Protest |रांची छात्र प्रदर्शन मामले में 600 लोगों पर FIR | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers