Responsive Scrollable Menu

'अटैक करने की आजादी दो...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की ऋषभ पंत की पैरवी, बोले- 'अटैक करते हुए आउट होना ठीक'

IND VS SL : भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. सीरीज के शुरू होने से पहले क्रिकेट के गलियारों में ऋषभ पंत के नाम की काफी चर्चा है. इस कड़ी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपदास गुप्ता ने बयान दिया है कि ऋषभ पंत को खुलकर खेलने की आजादी मिलनी चाहिए, ताकि वह अपना नेचुरल गेम खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकें.

ऋषभ पंत को मिलनी चाहिए खुलकर खेलने की आजादी

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि ऋषभ पंत का नेचुरल गेम अटैक करना है और जब वह खुलकर खेलते हैं, तो कई बार वह अपना विकेट गंवा बैठते हैं. इसके बाद अक्सर उनपर गैर-जिम्मेदारान शॉट खेलने का आरोप लगता है. मगर, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दीपदास गुप्ता का मानना है कि पंत को खुलकर खेलने की आजादी मिलनी चाहिए, क्योंकि उनका सही माइंडसेट में रहना इस सीरीज में भारत के लिए बहुत जरूरी है.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए दीपदास गुप्ता ने कहा, "उसे वैसे ही बल्लेबाजी करनी चाहिए, जैसी वह आमतौर पर करता है. मुझे कुछ मैच याद हैं जब वह डिफेंसिव था. मैं चाहूंगा कि वो डिफेंस करते हुए आउट होने के बजाए छक्का लगाकर आउट हो जाए, ऋषभ पंत अटैक करने की आजादी मिलनी चाहिए और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी है. साथ ही श्रीलंका के स्पिनर ज्यादातर लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. इसलिए ऋषभ का फॉर्म में होना और सही माइंडसेट रखना इस सीरीज में टीम इंडिया के बहुत जरूरी है."

गैरजिम्मेदाराना होने पर भी दिया बयान

दीपदास गुप्ता ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर कोई बल्लेबाज अटैकिंग शॉट खेलकर आउट होता है, तो उसे गैरजिम्मेदार मान लिया जाता है. वहीं, जब बल्लेबाज डिफेंस करते हुए आउट होता है, तो उसे सही माना जाता है.

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा, "जिम्मेदारी वाकई एक मुश्किल शब्द है. देखने वालों की सोच भी बहुत अजीब है. यदि कोई बल्लेबाज डिफेंड करता है और आउट हो जाता है, तो वो गैरजिम्मेदाराना नहीं होता है, लेकिन कोई शॉट खेलकर आउट हो जाए, तो वो गैरजिम्मेदाराना होता है. सच तो ये है कि बल्लेबाज की ताकत डिफेंस होती है, जबकि दूसरों के लिए ये अटैक होता है, लेकिन डिफेंड करते हुए आउट होना अब ठीक हो गया है, लेकिन अगर ये अटैकिंग शॉट है, तो इसे गैर जिम्मेदाराना या जल्दबाजी माना जाता है."

भारत और श्रीलंका के टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका (IND VS SL) के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को 22 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इन आंकड़ों के हिसाब से टीम इंडिया श्रीलंका पर भारी है. आपको बता दें, गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया अब इस मैदान पर कैसा प्रदर्शन करती है.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: शुभमन गिल के निशाने पर होगा जो रूट का ये बड़ा रिकॉर्ड, बनाने होंगे श्रीलंका दौरे पर सिर्फ इतने रन

Continue reading on the app

8th Pay Commission: पेंशनर्स की बड़ी मांग! ₹45,000 न्यूनतम पेंशन और हर 3 महीने में महंगाई राहत बढ़ाने का प्रस्ताव

8th Pay Commission Pensioners Proposal: फिलहाल सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (DR) साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) संशोधित किया जाता है। BPS की मांग है कि, महंगाई राहत में संशोधन हर 6 महीने के बजाय हर 3 महीने में किया जाए

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का दिल्ली प्रीमियर लीग में तांडव, चार मैच में 4 फिफ्टी ठोककर गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. सार्थक लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और वह टीम के कप्तान भी हैं. अबतक सार्थक ने अपनी टीम के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का रहा है. Wed, 12 Aug 2026 09:29:46 +0530

  Videos
See all

Aaban Accident: आबान का भयानक एक्सीडेंट, देखें LIVE VIDEO | Road Accident | Atiq Ahmed | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T05:42:31+00:00

छात्रों के कैंप में रात को पुलिस की दस्तक! | Student Protest | Breaking News | Ranchi Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T05:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers