OTT का ब्लॉकबस्टर ड्रामा , क्यों 'मिर्जापुर: द मूवी' बनकर भौकाल मचाने को तैयार? फरहान अख्तर ने खोला राज
Mirzapur The Movie: OTT की सबसे चर्चित वेब सीरीज में शुमार ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने को तैयार है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी की कहानी नए अंदाज में आगे बढ़ेगी. फिल्म के ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसको लोग पसंद कर रहे हैं. ओटीटी की ब्लॉकबस्टर सीरीज क्यों बड़े पर्दे पर आ रही हैं. इसका खुलासा हाल ही में फरहान अख्तर ने किया है. फिल्म में पुराने किरदारों के साथ नए चेहरे भी नजर आएंगे.
Kurla Landslide: मुंबई के कुर्ला में लैंडस्लाइड, अब तक 2 लोगों की मौत
Kurla Landslide: महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार तड़के कुर्ला के चिराग नगर में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, चिराग नगर नगर स्थित गौसिया चॉल पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया था. लैंडस्लाइड की चपेट में 6-8 लोगों के फेंसे होेने की आशंका है. घटनास्थल से अब तक दो शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. अधिकारी और बचाव दल फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
Maharashtra: A landslide was reported at Gaushiya Chawl in Chirag Nagar, Kurla (West), early on August 12. Six to eight people are feared trapped. Rescue operations are underway, with MFB, Police, Ambulance, NDRF, and ward staff on site. Two injured persons have been hospitalised… pic.twitter.com/EGnDclu1GC
— IANS (@ians_india) August 12, 2026
भाभा अस्पताल में भर्ती घायल
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुर्ला में जमीन धंसने की वजह से दो की मौत हो गई है. बचाव कार्य जारी है. पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, NDRF और BMC की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. अब तक, घायलों को कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की जानकारी सुबह करीब 3:48 बजे मिली.
#WATCH | Maharashtra: DCP Ganesh Shinde says, "Due to the rain, a landslide has occurred in the Ashoknagar area under the jurisdiction of the Ghatkopar police. Two bodies have been recovered so far, and rescue operation is underway. Police personnel are deployed here, along with… https://t.co/K5WzS9hNw5 pic.twitter.com/34bfQwz5VP
— ANI (@ANI) August 12, 2026
सुबह करीब 3 बजे की है घटना
एएनआई के अनुसार, डीसीपी गणेश शिंदे ने कहा कि बारिश की वजह से घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है. दो शवों को अब तक बरामद किया गया है. बचाव अभियान जारी है. बचाव अभियान के लिए जरूरी सभी टीमों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात हैं. घटना सुबह करीब 3 बजे हुई है. ये घटना करीब 3 बजे हुई है. आशंका है कि करीब 6 से 8 लोग मलबे में फंसे हुए हैं.
#WATCH | Maharashtra: Landslide occurred at Gaushiya Chawl, Chirag Nagar, near Rathod Medical in Kurla, at around 3:48 am. Three to four people are suspected to be trapped. Rescue operation underway. pic.twitter.com/uLeHolcD70
— ANI (@ANI) August 12, 2026
जानें BMC ने क्या कहा
बीएमसी ने हादसे पर एक बयान जारी किया है, जिसमें बीएमसी ने कहा कि 6 से 8 लोगों के फंसे होने की आशंका है. MFB, पुलिस, 108 एम्बुलेंस, NDRF और वार्ड स्टाफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. दो घायलों की पहचान हुई है, जिनका नाम मोहम्मद अंसारी (14) और सोहेल अंसारी (18) हैं. नजदीकी अस्पताल में दो शवों को भेजा गया है. आगे की जानकारी का इंतजार है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







