रेप किया, कुत्तों के पट्टे से पीटा; हैवान बने इंस्टा फ्रेंड ने चाकू से किए 20 वार
नागपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने 16 वर्षीय नाबालिग को 3 महीने 'डिजिटल अरेस्ट' रखकर बंधक बनाया। बेल्ट से पीटा, रेप किया और चाकू से 20 वार किए। पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू कर आरोपी को भेजा जेल।
उज्जैन नगर निगम मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान, देशभक्ति में डूबे अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक
15 अगस्त आने को है और इसी बीच देश भर में हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। उज्जैन में भी इस अभियान की झलक देखने को मिली। जब नगर निगम मुख्यालय में सभी कर्मचारी अपने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम गाते हुए दिखाई दिए।
निगम मुख्यालय में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। निगम मुख्यालय में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के अलावा महाकाल की सवारी में भी इस अभियान की झलक देखने को मिली।
रंग बिरंगी रंगोली से सजा निगम मुख्यालय
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निगम मुख्यालय और स्मार्ट सिटी कार्यालय को रंग बिरंगी तिरंगे के रंगों वाली रंगोली से सजाया गया। पूरे परिसर की आकर्षक सजावट की गई। हर जगह देशभक्ति से जुड़े संदेश लिखे गए ताकि आने वाले नागरिक इन्हें देखकर तिरंगा फहराने के इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित हो सकें।
कर्मचारियों और नागरिकों में उत्साह
परिसर में नगर निगम कर्मचारी और अधिकारियों के साथ आने वाले नागरिकों में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। बता दें कि इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना है। नगर निगम द्वारा अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से शहरवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है। शहरवासियों से यह अपील की गई है कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनें।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’
राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों ने किया सामूहिक वंदे मातरम् गान
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गान का pic.twitter.com/pFmHHBGmG5
— Ujjain Municipal Corporation (UMC) (@ujjainumc) August 11, 2026
ये रहे मौजूद
नगर निगम परिसर में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में अपर आयुक्त संतोष टैगोर, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त प्रवीण मुक्ति, जनसंपर्क अधिकारी पवन कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
महाकाल सवारी में भी हर घर तिरंगा
नगर निगम का मुख्यालय में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के अलावा बाबा महाकाल के सवारी में भी हर घर तिरंगा अभियान की झलक देखने को मिली। सवारी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने हाथों में तिरंगा थामा। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने शिप्रा तट पर ध्वज वंदन किया। इस दौरान महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News








