Responsive Scrollable Menu

उज्जैन नगर निगम मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान, देशभक्ति में डूबे अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक

15 अगस्त आने को है और इसी बीच देश भर में हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। उज्जैन में भी इस अभियान की झलक देखने को मिली। जब नगर निगम मुख्यालय में सभी कर्मचारी अपने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम गाते हुए दिखाई दिए।

निगम मुख्यालय में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। निगम मुख्यालय में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के अलावा महाकाल की सवारी में भी इस अभियान की झलक देखने को मिली।

रंग बिरंगी रंगोली से सजा निगम मुख्यालय

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निगम मुख्यालय और स्मार्ट सिटी कार्यालय को रंग बिरंगी तिरंगे के रंगों वाली रंगोली से सजाया गया। पूरे परिसर की आकर्षक सजावट की गई। हर जगह देशभक्ति से जुड़े संदेश लिखे गए ताकि आने वाले नागरिक इन्हें देखकर तिरंगा फहराने के इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित हो सकें।

कर्मचारियों और नागरिकों में उत्साह

परिसर में नगर निगम कर्मचारी और अधिकारियों के साथ आने वाले नागरिकों में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। बता दें कि इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना है। नगर निगम द्वारा अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से शहरवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है। शहरवासियों से यह अपील की गई है कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनें।

 

ये रहे मौजूद

नगर निगम परिसर में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में अपर आयुक्त संतोष टैगोर, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त प्रवीण मुक्ति, जनसंपर्क अधिकारी पवन कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

महाकाल सवारी में भी हर घर तिरंगा

नगर निगम का मुख्यालय में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के अलावा बाबा महाकाल के सवारी में भी हर घर तिरंगा अभियान की झलक देखने को मिली। सवारी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने हाथों में तिरंगा थामा। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने शिप्रा तट पर ध्वज वंदन किया। इस दौरान महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

Surya Grahan 2026 : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिए कब से शुरू होगा और कहां-कहां दिखाई देगा

आज, 12 अगस्त 2026 को सावन अमावस्या (हरियाली अमावस्या) के दिन साल का दूसरा और अंतिम पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समयानुसार, बुधवार (12 अगस्त ) की रात 9:04 बजे शुरू होगा और मध्य रात्रि को पार करते हुए मध्‍यरात्रि के बाद (13 अगस्त की) 01:27 बजे समाप्त होगा। चूंकि ग्रहण की पूरी अवधि भारत में रात के समय होगी, जब सूर्य पहले से ही क्षितिज के नीचे छिपा होगा , इसलिए यह सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा ।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल भी मान्य नहीं होता है, इसलिए इस दिन भारत में सामान्य पूजा-पाठ, सावन अमावस्या के अनुष्ठान और दैनिक कार्य यथावत जारी रहेंगे। शुभ कार्यों पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं रहेगी। इस ग्रहण के 15 दिन के बाद 28 अगस्‍त को आंशिक चंद्रग्रहण होगा लेकिन इसे भी भारत मे नहीं देखा जा सकेगा । भारत मे ग्रहण के लिए 2 अगस्‍त 2027 तक का इंतजार करना होगा जब यह आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में दिख सकेगा

सूर्य ग्रहण के चलते यूरोप में 27 साल बाद दिन में रात

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज अंतरिक्ष में एक बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक खगोलीय घटना होने जा रही है। आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसके कारण दुनिया के कई हिस्सों में दिन के समय ही पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा। यह सूर्य ग्रहण विशेष रूप से यूरोप महाद्वीप के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि वहां पूरे 27 साल बाद कोई पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देने जा रहा है। इससे पहले यूरोप ने साल 1999 में ऐसा नजारा देखा था।

भारत को छोड़कर कहां-कहां दिखेगा ग्रहण

सारिका घारू ने बताया कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा की विशाल छाया पृथ्वी के एक बड़े हिस्से को कवर करेगी। पूर्ण सूर्य ग्रहण का मुख्य मार्ग उत्तरी रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल से होकर गुजरेगा, जहाँ लोग दिन में रात होने का अनुभव करेंगे। इसके अलावा, पूरे यूरोप, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।

कब लगता है सूर्य ग्रहण

ज्योतिष के मुताबिक, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं तो चंद्रमा सूर्य की पूरी गोलाकार सतह को ढक देता है और सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है, तब पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है। आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है, केवल एक हिस्सा ही ढका होता है, चंद्रमा सूर्य के सिर्फ एक हिस्से को ढंकता हुआ नजर आता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर हो, तब यह पूरी तरह सूर्य को ढक नहीं पाता, जिस कारण हमें सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में एक ‘आग का छल्ला (Ring of fire)’ दिखता है।

12 अगस्त 2026 के ग्रहण का समय

  • प्रारंभ: 12 अगस्त, रात 9:04 बजे
  • पूर्ण ग्रहण (पीक): रात 11:16 बजे
  • समापन: 13 अगस्त, रात 1:27 बजे
  • कुल अवधि: 4 घंटे 23 मिनट

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

 

 

Continue reading on the app

  Sports

भारत सरकार ने टेबल टेनिस फेडरेशन को किया निलंबित, आखिर क्यों उठाना पड़ा सख्त कदम?

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) की मान्यता निलंबित कर दी गई है। भारत सरकार ने 'प्रशासनिक कमियों' के मद्देनजर ऐसा किया। भारतीय ओलंपिक संघ अब एक तदर्थ समिति बनागा। Wed, 12 Aug 2026 16:19:10 +0530

  Videos
See all

Alwar जेल में कैदी पर जेल के अंदर बिच्छू ने किया अटैक #alwar #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:17:07+00:00

Imran Khan की मौत पर बड़ा दावा, जेल में निधन की खबर? | #ImranKhan #PakistanNews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:16:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers